ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शतरंज का महाकुंभ 18 सितंबर से राजधानी रायपुर में, रूस के ग्रैंड मास्टर बोरिस सवचेंको रायपुर पहुंचे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शतरंज का महाकुंभ 18 सितंबर से राजधानी रायपुर में, रूस के ग्रैंड मास्टर बोरिस सवचेंको रायपुर पहुंचे

By @dmin
Published: September 17, 2022
Share
शतरंज का महाकुंभ 18 सितंबर से राजधानी रायपुर में, रूस के ग्रैंड मास्टर बोरिस सवचेंको रायपुर पहुंचे
SHARE

रायपुर। रायपुर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, खेल एवं युवा कल्याण एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के मार्गदर्शन व संरक्षण में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का आयोजन वृहद स्तर पर 18 से 28 सितंबर तक राजधानी रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में विश्व के 15 देशों के लगभग 500 शतरंज के दिग्गज शामिल हों रहे है

प्रतियोगिता में भारत, रूस, उक्रेन, जॉर्जिया, यूएसए, कज़ाकिस्तान , मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे व नेपाल सहित 15 देशों से भाग लेने वाले खिलाडिय़ों की एंट्री हो चुकी है। जिसमें 16 ग्रैंड मास्टर, 27 इंटरनेशनल मास्टर, 03 वीमेन ग्रैंड मास्टर, 11 वीमेन इंटरनेशनल मास्टर, 14 फिडे मास्टर, 375 इंटरनेशनल रेटेड प्लेयर्स मास्टर वर्ग में दिल्ली ओपन का खिताब जीत चुके जॉर्जिया के अनुभवी ग्रांड मास्टर लेवान पंतसुलाइया को टॉप वरीयता प्रदान की गई है। रूस के ग्रैंड मास्टर बोरिस सवचेंको जिनको इस प्रतियोगिता में तीसरी वरीयता प्रदान की गई है, का रायपुर आगमन हो चुका है। इस आयोजन से देश प्रदेश के रेटेड खिलाडियों को अपनी रेटिंग सुधारने, जीएम व आईएम नॉर्म एवं टाइटल प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महत्व के इस आयोजन से ना केवल छत्तीसगढ़ राज्य अपितु पूरे भारत का नाम विश्व शतरंज के मानचित्र पर अवलोकित होगा।

इस स्पर्धा में विजेता ट्रॉफी के अलावा कुल 35 लाख रुपये पुरस्कार राशि रखी गई है जो अब तक की सर्वाधिक इनामी राशि है। प्रतियोगिता दो कैटेगरी मास्टर्स व चैलेंजर्स के रूप में करायी जा रही है।
मास्टर्स केटेगरी की स्पर्धा होटल ग्रेंड इम्पीरिया में 10 राउंड में संपन्न होंगी, जो कि प्रतिदिन अपरान्ह 3 बजे खेली जाएगी। मास्टर्स कैटेगरी में 23 लाख रुपये एवं ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप विजयी खिलाडियों को दिए जाएंगे।

चैलेंजर्स केटेगरी की स्पर्धा शगुन फॉर्म वीआईपी रोड रायपुर में 9 राउंड में संपन्न होंगी। प्रात: 9 बजे व अपरान्ह 3 बजे खेली जाएगी। चैलेंजर्स में 12 लाख रुपये एवं ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप विजयी खिलाडियों को दिए जाएंगे।

इस अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे साथ ही इस आयोजन में चेयरमेन फिडे एडवाइजरी बोर्ड भरत सिंह चौहान,, खेल मंत्री उमेश पटेल, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, महासचिव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ गुरुचरण सिंह होरा एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ राघवेंद्र सिंघानिया की उपस्थिति में संपन्न होगा।

मुख्य निर्णायक
महाराट्र के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक स्वप्निल बंसोड़ को अखिल भारतीय शतरंज संघ द्वारा मुख्य निर्णायक का दायित्व सौपा गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सहायक महाप्रबंधक एवं अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक अलंकार भिवगड़े उप मुख्य निर्णायक होंगे। इनको सहयोग करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के 20 अनुभवी निर्णायकों का सहयोग प्राप्त होगा।

सीएम ट्रॉफी का लाइव प्रसारण
इन स्पर्धाओं के चुनिंदा 50 खेलो का विश्व की प्रमुख चेस साइट के माध्यम से प्रतिदिन लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसका जिम्मा तमिलनाडु के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक आनंद बाबू को दिया गया है जिन्होंने 44 वे विश्व शतरंज ओलिंपियाड में सफलता पूर्वक 700 लाइव गेम का प्रसारण कर विश्व कीर्तिमान बनाया था।
चेस बैस इंडिया केनिखलेश जैन चुनिंदा खेलो के लाइव कॉमेंट्री यूट्यूब के माध्यम से करेंगे। प्रतियोगिता पेयरिंग एवं परिणाम प्रतिदिन चेस एण्ड रिजल्टस डाट कॉम के माध्यम से देखा जा सकेगा।

भिलाई में फिर एक बार कटर बाजी, शराब के लिए पैसा देने से मना करने पर कटर से किया वार
सूरजपुर में ट्रिपल मर्डर : 23 आरोपी गिरफ्तार, सरसो बोने पहुंचा था परिवार और दबंगों ने कर दी हत्या
इस बार 15 अगस्त पर हर घर फहरेगा महिलाओं द्वारा तैयार तिरंगा
आईएएस अफसरों के बाद बदले गए 14 डिप्टी कलेक्टर: जाने किसे कहां भेजा
Big News: प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी, एटीएस ने एक युवक को उठाया, तीन लोगों में एक लड़की भी शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनोखी स्पर्धा : यहां पत्नियां नहीं बल्कि पति बनाएंगे खाना, एक दो नहीं पूरे 9 डिस सजेंगे थाली में
Next Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: एमबीबीएस डाक्टरों की सप्लाई बढ़ाने पर जोर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?