ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शक्तिमान को करोड़ों के बजट में बनाने की चल रही है तैयारी, 2023 में शुरू हो सकती है शूटिंग!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

शक्तिमान को करोड़ों के बजट में बनाने की चल रही है तैयारी, 2023 में शुरू हो सकती है शूटिंग!

By @dmin
Published: July 8, 2022
Share
SHARE

90 के दशक के किसी भी शख्स से अगर शक्तिमान के बारे में पूछो तो उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। दरअसल, शक्तिमान सीरियल का जादू ही कुछ ऐसा था कि उस जमाने के लोग आज भी इससे खुद को जुड़ा हुआ मानते हैं। इस टीवी सीरियल में शक्तिमान को असाधारण शक्ति वाले सुपरहीरो के रूप में दिखाया गया था। शो में बुराई से लडऩा और दुनिया को न्याय दिलाना उसकी जिम्मेदारी थी। अब लंबे समय के बाद शक्तिमान आखिरकार वापसी करने के लिए तैयार है। हालांकि यह वापसी इस बार टीवी पर नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर होने वाली है। इस फिल्म का फैंस को बेस्ब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि यह फिल्म ‘केजीएफ, ‘बाहुबली और ‘आरआरआर जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Contents
  • ये सुपरस्टार बन सकते हैं शक्तिमान
  • कौन करेगा निर्देशन?
  • क्या होगा फिल्म का बजट?

ये सुपरस्टार बन सकते हैं शक्तिमान

बीते कई दिनों से इस फिल्म की चर्चा जोरों पर है। लोग अपने सुपरहीरो को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि यह किरदार कौन निभाएगा इस बात का अबतक आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। कुछ रिपोट्र्स की मानें तो रणवीर सिंह इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ सकते हैं। रणवीर इन दिनों कई फिल्मों में व्यस्त हैं। जल्दी ही वो फिल्म ‘सर्कस में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह शंकर की फिल्म ‘अन्नियन की रीमेक और करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी काम कर रहे हैं। करण जौहर यह फिल्म 2023 में रिलीज करेंगे। अगर सब कुछ सही रहा और रणवीर सिंह को इस किरदार के लिए फाइनल कर लिया गया तो वह इन फिल्मों के बाद ही ‘शक्तिमान के लिए अपनी डेट्स दे सकते हैं।

कौन करेगा निर्देशन?

लीड एक्टर की तरह इस फिल्म के निर्देशक पर भी अभी मुहर नहीं लगी है। हालांकि अनुभव सिन्हा इस फिल्म के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। अनुभव इससे पहले साल 2011 में फिल्म रा.वन का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान सुपरहीरो की भूमिका में थे। इस फिल्म से अनुभव की निर्देशन क्षमता उभरकर सामने आई थी।

क्या होगा फिल्म का बजट?

फिल्म के बजट पब्लिकली सामने नहीं आ सका है। रिपोट्र्स की मानें तो इस फिल्म में वीएफएक्स का भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा जिसकी वजह से इसका बजट ज्यादा होगा। माना जा रहा है कि फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए से अधिक होगा।

शरद पवार का दावा- मोदी ने उन्हें साथ मिलकर काम करने का दिया था प्रस्ताव, मैंने ठुकरा दिया
सीएम येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ी, सेक्स स्कैंडल में फंसे जल संसाधन मंत्री रमेश जरकिहोली
चक्रधर समारोह में सीएम साय की बड़ी घोषणा : रायगढ़ में होगी संगीत महाविद्यालय की स्थापना
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए 6 राज्यों के गृह सचिव, बंगाल के डीजीपी पर भी गिरी गाज
187 करोड़ 51 लाख के होंगे काम, सूरजपुर के लिए मुख्यमंत्री ने लगाई सौगातों की झड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रभास का इंवेस्टमेंट प्लान: दुबई में होटल बिजनेस में इंवेस्ट करने जा रहे हैं एक्टर, 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के हैं मालिक
Next Article मौसम होगा और सुहाना, जब छतरी गाएगी गाना…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?