ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: व्यवस्थित विकास के लिए नहीं होगी कोई कमी: मुख्यमंत्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

व्यवस्थित विकास के लिए नहीं होगी कोई कमी: मुख्यमंत्री बघेल

By Om Prakash Verma
Published: January 17, 2023
Share
व्यवस्थित विकास के लिए नहीं होगी कोई कमी: मुख्यमंत्री बघेल
व्यवस्थित विकास के लिए नहीं होगी कोई कमी: मुख्यमंत्री बघेल
SHARE

अमलेश्वर ग्राम पंचायत से बना सीधे नगर पालिका, नगर पालिका के 22 पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
रायपुर। अमलेश्वर सीधे ग्राम पंचायत से नगरपालिका बन गया है यहां हो रहे तेजी से विकास को व्यवस्थित रूप देने और यहां नागरिक सुविधाएं विकसित करने यह बहुत आवश्यक था। इसके लिए हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया। अमलेश्वर के विकास के लिए राशि में किसी तरह की कमी नहीं होगी। आप लोग अगले 20 साल की विकास योजना बनाएं ताकि शहर का व्यवस्थित रूप से विकास हो सके।

यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमलेश्वर नगरपालिका के 22 पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण दिलाने एवं इस अवसर पर 3 करोड़ 98 लाख के विकास कार्यों के भूमिपूजन के मौके पर कही। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पाटन और रायपुर में बीते दशकों से अब तक की सड़क कनेक्टिविटी के सफर को भी नागरिकों के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने बताया कि जब वह बचपन में बैलगाड़ी से यहां आकर खारून में स्नान करते थे। यहां पर पहले छोटी पुलिया बनी थी। अब सड़कों का जाल बिछ चुका है साथ ही साथ पाटन से रायपुर के बीच बस चलने लगी। जनप्रतिनिधि के रूप में मैं हमेशा लोगों से कहता था कि अपनी जमीन अभी मत बेचो। आपकी इस जमीन की कीमत तेजी से बढ़ेगी। आज इस क्षेत्र में तेजी से विकास होने की वजह से यहां जमीन के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमलेश्वर के समीप सांकरा में उद्यानिकी विश्वविद्यालय तैयार हो रहा है और अधोसंरचना का काफी कार्य इस क्षेत्र में हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हम अपने तीर्थ तथा पर्यटन और धार्मिक स्थलों को भी संवार रहे हैं। इस कड़ी में राजिम में पुन्नी मेला ग्राउंड का विकास हम कर रहे हैं, अन्य सुविधाएं भी जुटा रहे हैं ताकि यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध हो सके। गुरु घासीदास के जीवन से जुड़ी पुण्य भूमि में भी हम तीर्थ यात्रियों के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की सुविधा के लिए कार्य कर रही है, उनकी मेहनत को उचित मूल्य मिल सके, इसके लिए हम प्रतिबद्ध है। इसके अलावा किसानों को धान बेचने में भी सुविधा हो। इसके लिए हमने ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था भी आरंभ की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अमलेश्वर नगर पालिका के पदाधिकारियों को कहा कि अमलेश्वर के विकास की बड़ी संभावनाए हैं और इसका दायित्व आप सब पर है आप लोग अगले 20 साल की योजना बनाएं इसके लिए सरकार हरसंभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अध्यक्ष सुश्री नंदिनी पठारे और उपाध्यक्ष उमेश साहू समेत सभी पदाधिकारियों को नवीन जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

शहर स्वच्छता अंतर्गत फाउण्टेन का कराया गया सफाई
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान, सरकार ने खत्म की लाइसेंस की जरूरत… जानिए अब क्या होगा नियम
पीएलजीए ने ली अरनपुर ब्लास्ट की जिम्मेदारी, कहा- सरकार के हमलों का जवाब, घटनास्थल पहुंचे डीजीपी
आगजनी से प्रभावित लोगों को राहत दिलाने का प्रयास, खुद का आवास दिलाने तथा जरूरी डॉक्यूमेंट बनाने के लिए लगा कैंप
छत्तीसगढ़ का नरवा माडल: 12 हजार से अधिक नालों के ट्रीटमेंट से बढ़ा 10 से 22 सेमी तक भूमिगत जल स्तर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृषि मेला का आयोजन 4 से 5 फरवरी तक, सीएम बघेल शामिल होने मिला न्योता कृषि मेला का आयोजन 4 से 5 फरवरी तक, सीएम बघेल शामिल होने मिला न्योता
Next Article राजधानी में खूनी खेल: चाकूबाजी में दो की मौत, मामला पुरानी रंजिश का राजधानी में खूनी खेल: चाकूबाजी में दो की मौत, मामला पुरानी रंजिश का
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?