ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वोरा ने दुर्ग में कोरोना जांच के लिए नवनिर्मित वॉयरोलाजी लैब तत्काल शुरू करने स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वोरा ने दुर्ग में कोरोना जांच के लिए नवनिर्मित वॉयरोलाजी लैब तत्काल शुरू करने स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की

By @dmin
Published: January 12, 2022
Share
128 लाख की लागत से सर्वसुविधायुक्त दो बड़े कॉलेजो का संधारण, उच्च शिक्षा के लिए उचित वातावरण भी आवश्यक : वोरा
128 लाख की लागत से सर्वसुविधायुक्त दो बड़े कॉलेजो का संधारण, उच्च शिक्षा के लिए उचित वातावरण भी आवश्यक : वोरा
SHARE

जि़ले में कोरोना मरीजों की संख्या बढऩे पर स्वास्थ्य मंत्री से की चर्चा
दुर्ग। दुर्ग में कोरोना के लगातार बढऩे पर विधायक अरुण वोरा ने चीफ मेडिकल एंड हेल्थ आफिसर डॉ गंभीर सिंह ठाकुर के साथ जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। वोरा ने कहा कि कोरोना जांच ज्यादा से ज्यादा करें ताकि समय पर कोरोना पेशेंट को दवाईयां दी जा सके। वोरा ने कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल परिसर में बने वॉयरोलाजी लैब को तत्काल शुरू कराने स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा से भी चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री ने वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा कि दुर्ग जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित लैब में कोरोना जांच की सुविधा शीघ्र शुरू हो जाएगी।

वोरा ने जिला अस्पताल सहित पूरे जिले में कोरोना टेस्ट, ट्रीटमेंट और दवाइयों के वितरण की व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। वोरा ने कहा कि कोरोना जांच के लिए लोगों को भटकने की नौबत नहीं आनी चाहिए। जांच रिपोर्ट तत्काल मिल सके, इसकी भी व्यवस्था जरूरी है ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। जांच रिपोर्ट में जितनी देर होगी, उतना ही संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ेगा। वोरा ने कोरोना जांच के लिए विशेष रूप से बनाए गए वॉयरोलाजी लैब शुरू न होने पर भी सवाल किये। वोरा ने जिला अस्पताल परिसर में संचालित ट्रू नॉट लैब का निरीक्षण भी किया और यहां सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कोरोना मरीजों को वितरित किये जा रहे दवाईयों के किट तैयार करने की व्यवस्था का भी वोरा ने जायजा लिया।

चीफ मेडिकल आफिसर डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि लैब के लिए आवश्यक सामग्री और इक्युपमेंट की सप्लाई राजधानी रायपुर से होते ही लैब में कोरोना जांच की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। वर्तमान में पूरे जिले में 70 स्थानों पर कोरोना की जांच हो रही है। पहले कोरोना के संदिग्ध मरीजों का सैंपल लेकर एम्स रायपुर भेजना पड़ता था। इसमें समय लगता था। लेकिन अब स्थानीय स्तर पर सुविधायुक्त प्राइवेट लैब में सैंपल भेजकर कोरोना की जांच कराई जा रही है। 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट मिल रही है। समीक्षा के दौरान डॉ खंडेलवाल, डॉ. बंजारे, एल्डरमैन राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते, जीवनदीप समिति के सदस्य भूपेंद्र देवांगन भी मौजूद थे

महाराष्ट्र निकाय चुनाव : मतदान से पहले महायुति के 68 प्रत्याशी निर्विरोध जीते, भाजपा के अकेले 44 शामिल… आयोग करेगा जांच
टीकाकरण : स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक देने में छत्तीसगढ़ बना नंबर वन, मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर
छत्तीसगढ़ शासन ने अनुकंपा नियुक्ति में दी छूट…. दस प्रतिशत पदों के सीमा-बंधन का नियम किया शिथिल…. सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
बुंदेलखंड की रसोई से निकला हुनर बना देश की पहचान, ज़ाहिदा परवीन के सिर सजा विजेता का ताज
दिवाली और छठ पर्व पर सुरक्षा की समीक्षा, आईजी व एसपी ने जिले के अफसरों की ली मीटिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 89 # 12 january 2022
Next Article राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव दिल्ली समेत 8 राज्य चिंता की वजह, कोरोना के एक्टिव मामले 9 लाख के पार: स्वास्थ्य मंत्रालय

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?