ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर जोन क्षेत्र में सड़कों का हो रहा है डामरीकरण, खस्ताहाल सड़क से मिलेगी निजात, आवाजाही में होगी आसानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वैशाली नगर जोन क्षेत्र में सड़कों का हो रहा है डामरीकरण, खस्ताहाल सड़क से मिलेगी निजात, आवाजाही में होगी आसानी

By Om Prakash Verma
Published: April 25, 2023
Share
वैशाली नगर जोन क्षेत्र में सड़कों का हो रहा है डामरीकरण, खस्ताहाल सड़क से मिलेगी निजात, आवाजाही में होगी आसानी
वैशाली नगर जोन क्षेत्र में सड़कों का हो रहा है डामरीकरण, खस्ताहाल सड़क से मिलेगी निजात, आवाजाही में होगी आसानी
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत वैशाली नगर जोन क्षेत्र में कई सड़कों का डामरीकरण कार्य प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल करते हुए सड़कों के डामरीकरण का काम भिलाई निगम क्षेत्र में शीघ्रता से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में लगभग एक करोड़ की लागत से वैशाली नगर क्षेत्र के इंदिरा चौक से गौरव पथ तक, वैशाली नगर जोन कार्यालय के चारों तरफ की सड़क, भगत सिंह चौक से गौरव पथ तक की सड़क तथा भगत चौक से हनुमान मंदिर तक की सड़क का डामरीकरण हो रहा है। इनमें से ज्यादातर सड़कों के डामरीकरण का प्रथम लेयर का काम पूर्ण हो चुका है।

शीघ्र ही द्वितीय लेयर का काम प्रारंभ होगा। लगभग 2 किलोमीटर की यह सड़कें आवागमन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इन सड़कों की हालत काफी खराब हो चुकी थी, आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता था जिसको देखते हुए महापौर नीरज पाल ने इन सड़कों को दुरुस्त करने का फैसला लेकर इनके डामरीकरण कार्य को करने अधिकारियों को निर्देशित किए। जिसके चलते सड़कों का डामरीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है कुछ ही दिनों में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा और लोगों को आने जाने में और असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। बारिश और रात के समय में भी लोग आसानी से आवागमन कर पाएंगे। वही प्रमुख सड़क होने के कारण गंतव्य की ओर जाने में भी समस्या नहीं होगी।

निगम आयुक्त रोहित व्यास ने शीघ्र ही सड़कों के डामरीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं, उन्होंने गुणवत्ता का भी ध्यान रखने कहा है। जिसके चलते भिलाई में सड़कों की स्थितियों को सुधारने का काम निगम प्रशासन के द्वारा तेजी किया जा रहा है। जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर के अधिकारी येशा लहरें तथा अभियंता अरविंद सिंह तथा बसंत साहू लगातार डामरीकरण कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। भिलाई में कई सड़कों को दुरुस्त करने का काम पूर्ण किया जा चुका है, जिसके चलते लोग आसानी से आवागमन कर रहे हैं।

पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम और नशामुक्ति का संदेश लेकर छत्तीसगढ़ की यात्रा पर निकला संतोष, हर दिन 200 किमी चलाते हैं साइकिल
अच्छी खबर: अब आप घर बैठे कर सकेंगे कोरोना की जांच, कम कीमत में लॉन्च हुई होम टेस्ट किट
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया जांच अभियान, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर मिठाई की दुकानों में दबिश
अस्पताल का दौरा करते रहे मंत्री, मरीज ने बाहर तोड़ा दम, रोती बिलखती बेटी बोली- मैं चिल्लाती रही, नहीं आए डॉक्टर
छत्तीसगढ़ में कमजोर वर्गों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा, यूनिसेफ ने की तारीफ, कहा- अन्य राज्यों के लिए मॉडल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाग्य लिखना देवताओं का काम है लेकिन भाग्य बदलना महादेव का: पंडित प्रदीप मिश्रा भाग्य लिखना देवताओं का काम है लेकिन भाग्य बदलना महादेव का: पंडित प्रदीप मिश्रा
Next Article सुकमा में एक लाख के इनामी नक्सली ने किया समर्पण, सरकार पुनर्वास नीति के तहत करेगी मदद सुकमा में एक लाख के इनामी नक्सली ने किया समर्पण, सरकार पुनर्वास नीति के तहत करेगी मदद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?