ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वेस्टइंडीज ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को सात रन से हराया, विश्व कप में लगातार दूसरी जीत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

वेस्टइंडीज ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को सात रन से हराया, विश्व कप में लगातार दूसरी जीत

By @dmin
Published: March 9, 2022
Share
वेस्टइंडीज ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को सात रन से हराया, विश्व कप में लगातार दूसरी जीत
वेस्टइंडीज ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को सात रन से हराया, विश्व कप में लगातार दूसरी जीत
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/डुनेडिन (एजेंसी)। महिला विश्व कप 2022 के अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को सात रन से हरा कर रोमांचक जीत दर्ज की है। इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की टीम लगातार उलटफेर कर रही है। न्यूजीलैंड के बाद कैरिबियाई टीम ने इंग्लैंड को भी पटखनी दी है। लगातार दूसरी जीत के साथ ही विंडीज सेमीफाइनल की राह में आगे बढ़ चुकी है। वहीं इंग्लैंड को शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और इस टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। इस मैच में वेस्टइंडीज के 225 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 47.8 ओवरों में 218 रन पर ही सिमट गई और यह मैच सात रन से हार गई।

इंग्लैंड के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
इंग्लैंड के लिए 225 रन का स्कोर इंग्लैंड के लिए 226 रन का लक्ष्य बहुत मुश्किल नहीं था, लेकिन बेमाउंट के अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। अंत में सोफी और क्रॉस ने बेहतरीन साझेदारी कर जीत की उम्मीदें जगा दी थी, लेकिन क्रॉस के रन आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की जीत की संभावना भी खत्म हो गई। बेमाउंट ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उनके अलावा सोफी ने नाबाद 33 और क्रॉस ने 27 रन बनाए। इंग्लैंड की आधी टीम दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई। सोफिया ने 38 और वट्ट ने 33 रन की पारी खेली।

वेस्टइंडीज के लिए शमीलिया कॉनेल ने तीन विकेट लिए। मैथ्यूज और अनिसा मोहम्मद को दो-दो विकेट मिले। वहीं एलेने और कप्तान टेलर के हाथ एक-एक सफलता लगी।

कैम्पबले और नेशन की शानदार बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डॉटिन और मैथ्यूज ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। इसके बाद इंग्लैंड ने शानदार वापसी की और 17 रन के अंदर चार विकेट चटकाए। कैम्पबेल और चेडियन नेशन ने शतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 221 तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज के लिए कैम्पबेल ने 66, नेशन ने 49 और मैथ्यूज ने 45 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने तीन विकेट लिए। वहीं शिविर को एक विकेट मिला। वेस्टइंडीज की दो बल्लेबाज रन आउट हुईं।

इंग्लैंड दोनों मैच में करीबी अंतर से हारी, विंडीज ने दोनों मैच ऐसे ही जीते
इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम को लक्ष्य का पीछा करने में परेशानी आ रही है। दोनों मैचों में इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत के करीब पहुंचकर मैच गंवाया है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को 12 रन और दूसरे मैच में वेस्टइंडीज से सात रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं वेस्टइंडीज ने दोनों मैच लक्ष्य का बचाव करते हुए करीबी अंतर से जीते हैं। पहले मैच में विंडीज ने न्यूजीलैंड को तीन रन से हराया था और अब इंग्लैंड को सात रन से हराया है।

वेस्टइंडीज महिला टीम
स्टैफनी टेलर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, किशिया नाइट, शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), चेडियन नेशन, चिनेल हेनरी, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, अनीसा मोहम्मद, शकीरा सेलमैन।

इंग्लैंड महिला टीम
हीथर नाइट (कप्तान), लॉरेन विनफील्ड हिल, टैमी ब्यूमोंट, नताली साइवर, एमी एलेन जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल व्याट, सोफिया डंकले, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, अन्या श्रुबसोल।

जम्मू कश्मीर: दहशतगर्दों का खात्मा जारी, आज तीन और आतंकी मारे गए, 2020 में अब तक 94 ढेर
दा गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी हुए राष्ट्रीय गतका कप के लिए जालंधर रवाना
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट: ‘देश को पीएम आवास नहीं, सांस चाहिए’ राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज
CG Breaking : पीएम आवास योजना का पर्यवेक्षक बताकर ग्रामीणों से ठगी, तीन शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बेरला के सुसज्जित नवनिर्मित सभाकक्ष सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बजट में पुरानी पेंशन लागू होने से कर्मचारियों में जश्न का माहौल बजट में पुरानी पेंशन लागू होने से कर्मचारियों में जश्न का माहौल
Next Article हर वर्ग का है बजट, स्वास्थ्य शिक्षा को मिलेंगे नए आयाम - लक्ष्मीपति राजू हर वर्ग का है बजट, स्वास्थ्य शिक्षा को मिलेंगे नए आयाम – लक्ष्मीपति राजू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?