ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वेदांता एल्यूमिनियम ने एलजीबीटीक्यूप्लस कर्मचारियों की लिंग पुनर्पुष्टि के लिए प्रस्तुत की नई नीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वेदांता एल्यूमिनियम ने एलजीबीटीक्यूप्लस कर्मचारियों की लिंग पुनर्पुष्टि के लिए प्रस्तुत की नई नीति

By Om Prakash Verma
Published: August 7, 2023
Share
वेदांता एल्यूमिनियम ने एलजीबीटीक्यूप्लस कर्मचारियों की लिंग पुनर्पुष्टि के लिए प्रस्तुत की नई नीति
वेदांता एल्यूमिनियम ने एलजीबीटीक्यूप्लस कर्मचारियों की लिंग पुनर्पुष्टि के लिए प्रस्तुत की नई नीति
SHARE

इसके तहत ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को लिंग पुनर्निर्धारण सर्जरी के लिए मिलेगी वित्तीय व अन्य मदद।
विनिर्माण क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्यूमिनियम ने अपने समस्त प्रचालनों में नियुक्त एलजीबीटीक्यूप्लस कर्मचारियों के कल्याण की दिषा में विशिष्ट समावेशी पहल करते हुए ‘लिंग पुनर्पुष्टि अवकाष एवं मुआवजा नीति’ क्रियान्वित की है। कंपनी के प्रचालनों में झारसुगुडा, ओडिशा स्थित मेगा एल्यूमिनियम स्मेल्टर, लांजीगढ़ स्थित विश्व स्तरीय एल्यूमिना रिफाइनरी तथा छत्तीसगढ़ में वेदांता की सहयोगी भारत की प्रतिष्ठित एल्यूमिनियम उत्पादक बालको शामिल हैं।

इस नीति से लिंग पुनर्निर्धारण सर्जरी के इच्छुक जरूरतमंद कर्मचारियों को मदद मिलेगी। विविधता एवं समावेशन के प्रोत्साहन की दिषा में कंपनी की यह नीति अत्यंत महत्वपूर्ण है। चूंकि भारतीय विनिर्माण क्षेत्र में लिंग विविधता का अनुपात काफी कम है इस दृष्टि से वेदांता एल्यूमिनियम की नीति औद्योगिक जगत के लिए बेहद प्रगतिषील एवं प्रेरणादायी है। बालको में कार्यरत दो ट्रांसजेंडर कर्मचारी इस नीति से लाभान्वित हो चुके हैं।

‘लिंग पुनर्पुष्टि अवकाष एवं मुआवजा नीति’ के अंतर्गत ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को एकमुष्त दो लाख रुपए दिए जाने का प्रावधान है जिसमें लिंग पुनर्निर्धारण सर्जरी में होने वाले चिकित्सकीय खर्च शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 30 दिनों का सवैतनिक अवकाश दिया जाता है ताकि सर्जरी के बाद ट्रांसजेंडर कर्मचारी शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों के बीच अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर सकें। प्रत्येक प्रचालन क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए कंपनी स्थापित टाउनशिप विश्व स्तरीय सुविधायुक्त हैं जिनसे वेदांता एल्यूमिनियम को अपने विविधतापूर्ण कार्यबल के व्यक्तिगत विकास और नए आयामों की खोज की दिषा में उनके प्रोत्साहन के लिए उत्साहजनक वातावरण विकसित करने में मदद मिलती है।

नई नीति की अहमियत रेखांकित करते हुए वेदांता लिमिटेड, एल्यूमिनियम व्यवसाय के मुख्य प्रचालन अधिकारी श्री सुनील गुप्ता ने कहा, ’’वेदांता एल्यूमिनियम में हम ऐसा कार्यस्थल बनाने के लिए समर्पित हैं जहां प्रत्येक टीम सदस्य हर दृष्टि से सशक्त महसूस करे। यह सुनिश्चित किया जाता है कि प्रतिभाषाली एवं क्षमतावान कर्मचारियों की नियुक्तियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कंपनी में विभिन्न पदों पर नियुक्ति बिना किसी लैंगिक भेदभाव के हो। हम वैश्विक एल्यूमिनियम उद्योग के लिए समावेशी भविष्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।’’

वेदांता लिमिटेड, एल्यूमिनियम व्यवसाय के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी श्री दिलीप सिन्हा ने कहा, ’’लिंग पुनर्पुष्टि अवकाष एवं मुआवजा नीति कार्यस्थल पर विविधता को स्वीकारने तथा उसे उत्तरोत्तर नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की द्योतक है। हम यह समझते हैं कि इस प्रकार का परिवर्तन बेहद निजी है इसीलिए हम सुरक्षित एवं पोषणकारी वातावरण बना रहे हैं जहां हर व्यक्ति प्रामाणिक तरीके से खुद को अभिव्यक्त कर पाए।’’

ट्रांसजेंडर वेलफेयर सोसाइटी की सदस्य और छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति की अध्यक्ष सुश्री विद्या राजपूत ने इस पहल को सराहते हुए कहा, ’’ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिंग पुनर्निर्धारण की दिषा में नीति बनाने पर मैं वेदांता एल्यूमिनियम की प्रतिबद्धता की हार्दिक प्रशंसा करती हूं। देष की अग्रणी एल्यूमिनियम उत्पादक वेदांता एल्यूमिनियम ने लिंग पुनर्पुष्टि के महत्व को समझकर प्रभावी नीति निर्माण करते हुए औद्योगिक बिरादरी के लिए नई मिसाल बनाई है।’’

वर्तमान में वेदांता एल्यूमिनियम के सभी प्रचालनों में तकरीबन 30 ट्रांसजेंडर कर्मचारी संपत्ति सुरक्षा, सामग्रियों के आवागमन व आतिथ्य सत्कार संबंधी विविध कार्यों में संलग्न हैं। ट्रांसजेंडर समुदाय को समाज के हाशिए से निकाल कर उन्हें बड़े विनिर्माण प्रचालनों तक पहुंचाने में मदद की दिषा में वेदांता एल्यूमिनियम द्वारा अपनाए गए त्रिस्तरीय तरीकों में शामिल हैं:
• स्किल मैपिंग स्टडीज के जरिए बड़े विनिर्माण प्रचालनों में कार्य की दृष्टि से उपयुक्त एवं कौषलपूर्ण ट्रांसजेंडर पेशेवरों की पहचान व समीक्षा।
• प्रचालन एवं व्यावहारिक कौषल तथा व्यवसाय संबंधी जानकारी हेतु नवनियुक्त ट्रांसजेंडरों के लिए व्यापक कौशल संवर्धन कार्यक्रमों का संचालन।
• लिंग संवेदीकरण सत्रों के जरिए संयंत्र के कर्मचारियों को ट्रांसजेंडर नागरिकों की सामाजिक व मानसिक चुनौतियों से अवगत कराना तथा आधारभूत संरचनाओं में वृद्धि की अनुषंसा ताकि समावेशी एवं सक्षमकारी माहौल का निर्माण किया जा सके।

वेदांता लिमिटेड की इकाई वेदांता एल्यूमिनियम भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक है। वित्तीय वर्ष 23 में 22.9 लाख टन उत्पादन के साथ कंपनी ने भारत के कुल एल्यूमिनियम का आधे से ज्यादा हिस्सा उत्पादित किया। यह मूल्य संवर्धित एल्यूमिनियम उत्पादों के मामले में अग्रणी है, इन उत्पादों का प्रयोग कई अहम उद्योगों में किया जाता है। वेदांता एल्यूमिनियम को एल्यूमिनियम उद्योग में डाउ जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स (डीजेएसआई) 2022 में दूसरी वैश्विक रैंकिंग मिली है, जो इसकी सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्रक्रियाओं का प्रमाण है। देश भर में अपने विश्वस्तरीय एल्यूमिनियम स्मेल्टर्स, एल्यूमिना रिफाइनरी और पावर प्लांट्स के साथ कंपनी हरित भविष्य के लिए विभिन्न कार्यों में एल्यूमिनियम के प्रयोग को बढ़ावा देने और इसे ’भविष्य की धातु’ के रूप में पेश करने के अपने मिशन को पूरा करती है।

आईआईटी भिलाई के पीएचडी स्कॉलर अरुण कुमार का प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप (पीएमआरएफ) के लिए चयन
परिवार के साथ घूमने गया था कारोबारी : इधर चोरों ने साफ कर दिया घर, लाखों रुपए कैश व जेवर पार
एनटीपीसी कोरबा की खास पहल,बालिका सशक्तिकरण अभियान 2022 का शुभ आरंभ
महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव सेक्टर-7 को दी 53 लाख 58 हजार रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात… किया भूमिपूजन
आरपीएफ के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, ओड़िशा से लेकर पहुंचा और दुर्ग रेलवे स्टेशन में पकड़ाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : सूने मकान से लाखों की चोरी, घर का ताला तोड़कर नगदी व सोना-चांदी ले भागे चोर
Next Article मुख्यमंत्री बघेल बस्तर और सरगुजा को देंगे 1000 करोड़ से ज्यादा की सौगात… जानिए क्या-क्य होंगे काम

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?