ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वेक्टरजनित रोगों की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव ने जारी किया परिपत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

वेक्टरजनित रोगों की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव ने जारी किया परिपत्र

By @dmin
Published: March 11, 2022
Share
वेक्टरजनित रोगों की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव ने जारी किया परिपत्र
वेक्टरजनित रोगों की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव ने जारी किया परिपत्र
SHARE

नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों की सहभागिता से मच्छरों पर नियंत्रण के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश
मच्छरों को रोकने सभी सरकारी भवनों के दरवाजों और खिड़कियों में जाली लगाने कहा

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने प्रदेश में वेक्टरजनित रोगों की रोकथाम और मच्छरों पर नियंत्रण के लिए सभी जिलों के कलेक्टर तथा जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को परिपत्र जारी किया है। उन्होंने ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों की सहभागिता से गांवों व शहरों में मच्छरों पर नियंत्रण के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मच्छरों को रोकने सभी सरकारी भवनों के दरवाजों व खिड़कियों में यथासंभव जाली लगाने कहा है।

मुख्य सचिव जैन ने कलेक्टरों और जिला पंचायतों के सीईओ को भेजे परिपत्र में कहा है कि वेक्टरजनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया इत्यादि मच्छरों द्वारा फैलते हैं। गर्मी की शुरूआत से जून महीने तक सामान्यत: मच्छरों की संख्या कम होती है। इस अवधि में आगामी महीनों में उनकी वृद्धि को रोका जा सकता है तथा वेक्टरजनित रोगों के नियंत्रण और उन्मूलन का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों को इसके लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने मच्छरों की बढ़ोतरी रोकने के लिए मार्च और अप्रैल महीने में सभी तालाबों में गंबुजिया और गुप्पी मछली छोडऩे कहा है। एक गंबुजिया मछली दिन में 300 लार्वा तक खा सकती है। इसलिए यह बायोवेक्टर नियंत्रण में प्रभावी होगा। मछली पालन विभाग से संपर्क कर ये मछलियां आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने सभी सरकारी भवनों के दरवाजों और खिड़कियों में यथासंभव जाली लगाने कहा है। निजी आवासों में भी जाली लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश उन्होंने दिए हैं। उन्होंने पानी की टंकियों के ढक्कन की मरम्मत भी सुनिश्चित करने कहा है।

मुख्य सचिव ने मच्छरों को रोकने आगामी मई और जून महीने में स्थानीय निकायों द्वारा फॉगिंग और इंडोर-स्प्रे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुखार के सभी मामलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में सूचित करते हुए पीडि़तों की तत्काल जांच कराने कहा है। मुख्य सचिव जैन ने पानी निकासी को सुगम बनाने नालियों और नालों की सफाई के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों और जिला पंचायतों के सीईओ को लोगों को पहले से ही वितरित एलएलएनआई मच्छरदानियों के उपयोग, प्रचार-प्रसार और उपलब्धता की समीक्षा करने कहा है। उन्होंने इन सभी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन से इस वर्ष मच्छरजनित बीमारियों की संख्या में कमी आने की उम्मीद जताई है।

Bhilai : अनैतिक व्यापार के खिलाफ कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन, निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने की कार्रवाई की मांग
चीन में कोरोना से हाहाकार, बच्चों को मां-बाप से किया जा रहा दूर, खौफ में चीनी नागरिक
अब लाइसेंस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष, आधुनिक तकनीक से होगें ड्राईविंग टेस्ट, 8 जिलों में बन रहे ई-ट्रैक
बिग ब्रेकिंग: राज्य पुलिस अकादमी का नाम अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी होगा… सीएम बघेल ने की घोषणा
सुशांत सिंह मौत केस में बड़ा खुलासा, AIIMS पैनल के प्रमुख बोले- कत्ल नहीं हुआ, यह सुसाइड का मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवकाश के दिनों में भी चालू रहेंगे पंजीयन कार्यालय, महानिरीक्षक पंजीयन ने सभी कलेक्टरों को जारी किया पत्र अवकाश के दिनों में भी चालू रहेंगे पंजीयन कार्यालय, महानिरीक्षक पंजीयन ने सभी कलेक्टरों को जारी किया पत्र
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation विधायक वोरा ने लगाया एक्सीडेंट के दौरान मौतों के मामले में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?