ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विस चुनाव-2023: सीएम बघेल ने भाजपा नेताओं पर कसा तंज, कहा-जो हश्र कर्नाटक में हुआ वहीं छत्तीसगढ़ में होने वाला है!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

विस चुनाव-2023: सीएम बघेल ने भाजपा नेताओं पर कसा तंज, कहा-जो हश्र कर्नाटक में हुआ वहीं छत्तीसगढ़ में होने वाला है!

By Om Prakash Verma
Published: June 6, 2023
Share
सीएम बघेल ने भाजपा पर लगाया राम मंदिर के बहाने राजनीति करने का आरोप, बोले-हमने कभी नहीं की राम पर पॉलिटिक्स
सीएम बघेल ने भाजपा पर लगाया राम मंदिर के बहाने राजनीति करने का आरोप, बोले-हमने कभी नहीं की राम पर पॉलिटिक्स
SHARE

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने इशारों ही इशारों में विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की जीत का दावा किया। सीएम ने कहा कि हमें केंद्रीय नेतृत्व के साथ कर्नाटक में चुनाव लड़ते देखा, क्या हश्र हुआ। बीजेपी का यही हश्र छत्तीसगढ़ में भी होने वाला है। ये बातें कोंडागांव रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने पुलिस परेड ग्राउंड स्थित हेलीपेड में कहीं।

केंद्रीय मंत्री लगातार छत्तीसगढ़ में चुनावी दौरा कर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी में सिर्फ एक्सपेरिमेंट चल रहा है। मुझे तो लगता है कि चुनाव से पहले प्रभारी न बदल दिए जाएं। क्योकि इससे पहले डी पुरंदेश्वरी बदल गईं, जामवाल आए लेकिन उन्हें किनारे रखा गया। नितिन नबीन भी हासिये पर हैं। यही स्थिति अब वरिष्ठ बुजुर्ग नेता ओम माथुर की है। माथुर बीजेपी के सभी नेताओं को एक मंच पर नहीं ला पा रहे हैं। वो बिना स्थानीय नेताओं के ही अकेले-अकेल बस्तर घूम आए।

सिर्फ बताने के लिए बीजेपी में प्रवेश
बीजपी में नए लोगों के प्रवेश पर सीएम ने कहा कि ये लोग सिर्फ बताने के लिए बीजेपी में आ रहे हैं। जैसे अनुज शर्मा हैं, वो पहले से ही भाजपा के लिए काम करते रहे हैं। इनका 10 लाख सदस्यता अभियान भी पीछे छूट गया है। कोई राजनीतिक दल छोड़कर थोड़े ही गए हैं। पूर्व सीएम रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि वो कमांडो के घेरे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वो कार्यकर्ता से, पब्लिक से दूर हो गए हैं, लेकिन कमांडो का घेरा बना हुआ है। भूतपूर्व सीएम के बावजूद वर्तमान सीएम से ज्यादा सुरक्षा घेरे में रहते हैं। 15 साल के सीएम को भी पार्टी ने बेदखलकर दिया है। साय को बीजेपी ने बदल दिया। धरमलाल कौशिक को बदलकर नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाय गया। इस तरह से बीजेपी में एक्सपेरिमेंट चल रहा है।

छम-छम बाजे पांव की पैरी…गीत ने बदल दी तकदीर, लोक गायिका चम्पा निषाद ने कहा-छत्तीसगढ़ी लोककला संस्कृति को आगे पहुंचाना चाहती हूं
नौकरी वापस दिलाने के नाम पर ठगी, बीएसपी के पूर्व सीनियर मैनेजर को लगा 25 लाख का चूना… जानिए कैसे ठगाया शख्स
Bhilai Breaking : सुपेला के काली मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नगदी ले गए चोर…  जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में आरआई पदोन्नति परीक्षा रद्द, गड़बड़ियों पर हाईकोर्ट का फैसला, नए सिरे से होगी परीक्षा
दुर्ग सहित इन संभागों में लू का अलर्ट जारी, सात जिलों में पारा 45 डिग्री के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: यह क्या कह गए पूर्व मंत्री?
Next Article CG Breaking : कबीरधाम में दो नाबालिगों का अपहरण के बाद रेप, बिलासपुर से पकड़ाए बदमाश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?