ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएससी फर्जीवाड़े की जांच करेगी सीबीआई, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएससी फर्जीवाड़े की जांच करेगी सीबीआई, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

By Om Prakash Verma
Published: January 4, 2024
Share
विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएससी फर्जीवाड़े की जांच करेगी सीबीआई, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएससी फर्जीवाड़े की जांच करेगी सीबीआई, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय सरकार की तीसरी कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य के युवाओं के हित में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त अनियमितताओं की शिकायतों के संबंध में सीबीआई से जांच कराने का फैसला लिया गया है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2021 के तहत 12 विभागों के 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई है। मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी करने का निर्णय लिया गया है।

साय कैबिनेट के फैसले से राज्य शासन द्वारा किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी का वायदा पूरा हो गया है। गौरतलब है कि धान खरीदी का यह वायदा प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी में भी शामिल रहा है। सरकार ने राज्य के अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारी परिवारों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें आगामी पांच वर्ष तक नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण का निर्णय लिया है, इससे राज्य के 67 लाख 92 हजार 153 राशनकार्डधारी परिवार लाभन्वित होंगे और उन्हें आगामी पांच सालों तक राशन दुकानों से नि:शुल्क चावल मिलेगा।

कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले

  1. राज्य के युवाओं के हित में राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त अनियमितताओं की शिकायतों के परिपेक्ष्य में विस्तृत जाँच के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को प्रकरण प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2021 के अंतर्गत 12 विभागों के 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई है।
  2. मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी (लिंकिंग सहित) करने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद के इस निर्णय से राज्य शासन द्वारा किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी का वायदा पूरा हो गया है। धान खरीदी का यह वायदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी में भी शामिल रहा है।
  3. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवारों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें आगामी पांच वर्ष तक नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण का निर्णय लिया है, इससे राज्य के 67 लाख 92 हजार 153 राशन कार्डधारी परिवार लाभन्वित होंगे और उन्हें आगामी पांच सालों तक राशन दुकानों से नि:शुल्क चावल मिलेगा।
  4. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जारी राशन कार्डों में जनवरी-2024 से आगामी 5 सालों तक नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण के समान ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम-2012 के तहत जारी अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डों में नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण करने का फैसला लिया गया है।
भाजपाइयों के विरोध को देख विधायक खुद ही उनके पास पहुंच गए घेराव करवाने और साथ में लाएं लड्डू
CG Politics: फिर नया अध्याय लिखेगा महासमुंद! भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा है सत्ता और संगठन का साथ, कांग्रेस में सामाजिक राजनीति हावी
रत्नावली कौशल बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना, शीर्ष नेताओं को प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं के नतीजों से कराएंगी अवगत
जशपुर पुलिस ने पकड़ा तंबाखू का जखीरा, 100 बोरी के साथ पिकअप जब्त
अच्छी खबर: आकार ले रहा सुंदर अत्याधुनिक दुर्ग शहर का सपना, मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर से जल्द ही निखरेगी शहर की तस्वीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : नेहरू नगर फ्लाईओवर की फॉल सीलिंग हुई धराशाई, अचानक गिरा पूरा स्ट्रक्चर… बड़ा हादसा टला
Next Article छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी, 4298 सैम्पलों की जांच में मिले 17 नए मरीज JN.1 Variant: 24 घंटे में सामने आए 760 नए मामले, संक्रमितों के लिए कोविड टास्क फोर्स ने जारी किए दिशा-निर्देश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?