ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विष्णुदेव साय के गांव में लगी एलईडी स्क्रीन, शपथ ग्रहण का साक्षी बनेगा पूरा गांव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

विष्णुदेव साय के गांव में लगी एलईडी स्क्रीन, शपथ ग्रहण का साक्षी बनेगा पूरा गांव

By Om Prakash Verma
Published: December 13, 2023
Share
विष्णुदेव साय के गांव में लगी एलईडी स्क्रीन, शपथ ग्रहण का साक्षी बनेगा पूरा गांव
विष्णुदेव साय के गांव में लगी एलईडी स्क्रीन, शपथ ग्रहण का साक्षी बनेगा पूरा गांव
SHARE

विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने उनके गाँव में उत्सुकता और उत्साह का माहौल
पुश्तैनी घर के आंगन बगिया में लगाई गई है बड़ी एलईडी स्क्रीन
गाँव आने पर किया जाएगा स्वागत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने उनके पुश्तैनी घर में ग्रामवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जशपुर जिले के अंतर्गत कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया के लोगों को शपथ ग्रहण समारोह को लाइव दिखाने की व्यवस्था उनके पुश्तैनी घर के बाहर ही की गई है। बड़ा सा एलईडी स्क्रीन लगाकर रखा गया है। जहाँ बड़ी संख्या में गाँव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सहित अन्य लोग पहुँचे हुए हैं। आसपास के लोगों के आने का सिलसिला भी यहाँ जारी है।

मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय को शपथ लेते हुए देखने आए ग्रामीणों का कहना है कि आज का यह दिन उनके लिए ऐतिहासिक है। उनके गाँव का लाल पहले पंच फिर सरपंच बना। विधायक बनने के साथ ही सांसद बना और अब प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर गाँव के नाम को रौशन करने जा रहा है। गाँव के ही बुजुर्ग ग्रामीण जितरंजन साय का कहना है कि बड़ी खुशी है कि आज हमारा भतीजा मुख्यमंत्री के पद पर बैठेगा। उन्होंने बताया कि वह विष्णु देव को बचपन से ही जानता है। वे उन्हें भतीजा मानते हैं और विष्णु देव भी उनको चाचा कहते हैं। जितरंजन साय ने बताया कि अब उनके मुख्यमंत्री बनने से गाँव की पहचान बढऩे के साथ विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी। शपथ ग्रहण समारोह को लाइव देखने आई गाँव की महिला शानियरो बाई ने बताया कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बन रहे हैं। आज उन्हें शपथ लेते हुए देखने आई है। उन्होंने कहा कि गाँव की कुछ समस्याएं हैं जो अब जल्दी ही दूर हो जाएगी। गाँव की जमुना बाई, प्रेम मनी बाई बुधनी बाई और बलदेव राम, लालजीत पैकरा सहित बहुत से ग्रामीण घर के पास लगाई गई एलईडी स्क्रीन में अपनी आँखें गड़ाए हुए हैं। वे अपने गाँव के बेटे को शपथ लेते हुए देखने उत्सुक है और उत्साहित भी है। वे कहते है कि आज बहुत ही खुशी महसूस हो रही है। जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गाँव आएंगे तो उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।

गीतवितान कला केन्द्र की स्थापना के 33 वर्ष पूरे, सदस्यों ने किया सेलीब्रेट
बुरी फंसीं पायल घोष, ऋचा चड्ढा ने किया 1.1 करोड़ रुपये का मानहानि केस, सात अक्तूबर को सुनवाई
एप्प लॉन्च: छत्तीसगढ़ी कला एवं संस्कृति के विकास में ध्वजवाहक साबित होगी मोर माटी एप्प: सीएम बघेल
CG Breaking : निकायों के 36 कर्मचारियों को मिली सीएमओ पद पर पदोन्नती, कई कर्मचारियों को मिली नई पदस्थापना… आदेश जारी
कुपोषण को दूर करने के लिए महिला समूहों के सहयोग से होगा रेडी टू ईट के परिवहन और वितरण का काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article थोड़ी देर में पहुंचने वाले हैं पीएम मोदी, साय के शपथ ग्रहण में पहुंचे गृहमंत्री शाह समेत ये नेता थोड़ी देर में पहुंचने वाले हैं पीएम मोदी, साय के शपथ ग्रहण में पहुंचे गृहमंत्री शाह समेत ये नेता
Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?