ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विश्व रक्तदाता दिवस: छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं और स्वयं सेवी संगठनों को किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

विश्व रक्तदाता दिवस: छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं और स्वयं सेवी संगठनों को किया सम्मानित

By @dmin
Published: June 14, 2022
Share
विश्व रक्तदाता दिवस: छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं और स्वयं सेवी संगठनों को किया सम्मानित
विश्व रक्तदाता दिवस: छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं और स्वयं सेवी संगठनों को किया सम्मानित
SHARE

रायपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर स्थित नवीन विश्राम भवन, सिविल लाईन रायपुर में राज्य स्तरीय रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं और स्वयं सेवी संगठनों का सम्मानित किया गया। सम्मानित किए जाने वाले स्वयं सेवी संगठनों में संत निरंकारी मंडल छत्तीसगढ़ को छ: हजार 500 यूनिट, वंदे मातरम रक्त सहयोग संस्था बेमेतरा ने एक हजार, बड़ते कदम रायपुर ने 250 युनिट, हेल्पींग हैंड अंबिकापुर ने 400 युनिट, ओम सांई रक्तदाता सेवार्थ समिति रायपुर ने 3000 युनिट, थैलेसिमिया सोसाईटी ने 1500 से अधिक युनिट, पुज्य सिंधी पंचायत रायपुर ने 200 यूनिट रक्त संग्रहित करने के लिए सम्मानित किया गया। नियमित रुप से सबसे अधिक रक्तदान कराने वाली अमिटी यूनिवर्सिटी रायपुर ने 400 यूनिट रक्त, जे.के. कॉलेज ऑफ फार्मेसी रतौरा ने 200 यूनिट, नेहरु युवा केन्द्र छत्तीसगढ़ ने 875 यूनिट, भारती ग्रुप आफ कालेज दुर्ग ने 350 यूनिट रक्त संग्रहण कराया। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रो में रक्त दान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाएं शांति फाउंडेशन लाहोद जिला बलौदाबाजार ने 266 यूनिट, जीवन ज्योति रक्त दान सेवा समिति तिल्दा ने 215 यूनिट, छ.ग. प्रदेश साहू संघ फिंगेश्वर ने 200 यूनिट रक्त संग्रहित किया।

रक्त दान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली औद्योगिक संस्थाएं अदानी ग्रुप शिवनगर अंबिकापुर ने 1000 यूनिट, बालको कोरबा ने 700 यूनिट, श्री सीमेंट बलौदाबाजार ने 300 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। कोविड महामारी के दौरान रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाएं जैन समाज रायपुर ने 451 यूनिट, नव श्रृष्टि फाउंडेशन दुर्ग ने 450 यूनिट, ब्लड डोनर फाउंडेशन भानूप्रतापपुर ने 150 यूनिट, छ.ग. वेलफेयर सोसायटी कोरबा ने 386 यूनिट, जुनियर डाक्टर एसोसिएशन रायपुर ने 151 यूनिट, शांति विजय भक्त मंडल खैरागढ़ ने 161 यूनिट रक्त संग्रहण किया। सोशल मीडिया के माध्यम से रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संजय मटलानी, जज्बा ग्रुप बिलासपुर ने 5000 से अधिक लोगों को रक्त आवश्यकता का प्रबंधन किया। निजी एवं शासकीय ब्लड बैंक जिन्होने सिकल सेल , थैलेसिमिया, हिमोफिलिया के क्षेत्र में नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराया मॉडल ब्लड बैंक रायपुर 5860 यूनिट, छ.ग. आयुर्विज्ञान संस्थान ब्लड बैंक बिलासपुर 1522 यूनिट एवं जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक दुर्ग 1522 यूनिट रक्त संग्रहण हेतु सम्मानित किया।

आदिवासी क्षेत्रो में रक्तदान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लड बैंक जिला चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर, सरगुजा 1055 यूनिट, इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक कोरबा 10 हजार से अधिक रक्त संग्रहण, जिला चिकित्सालय बीजापुर ने 6500 रक्त संग्रहण किया। रक्तदान के क्षेत्र में शतक वीरो का भी सम्मान किया गया जिसमें विनय पंचभाई रायपुर ने 162 बार, नवमन अकरम हमिद रायपुर ने 141 बार जो कि वर्तमान में राष्ट्रीय हॉकी के अंपायर भी है, प्रेम मदान कोरबा ने 106 बार रक्तदान किया। इसके अलावा भी ऐसे बहुत से रक्तदाता रहे जिन्होने 75 से 100 की श्रेणी में अपना स्थान पाया मुख्यत: मनीष चैकसे रायपुर ने 99 बार, कर्नल डॉ दिलीप अवधिया ने 98 बार एवं परमजीत कालडा रायपुर ने 94 बार रक्तदान किया। इस क्रम में महिला रक्तदाता भी पीछे नहीं रही और श्रीमती श्वेता साहू रायपुर ने 57 बार, श्रीमती राजश्री अय्यर कोरबा 56 बार, श्रीमती अंतरा गोवर्धन रायपुर ने 55 बार, श्रीमती कृतिका भुवाल रायपुर 51 बार रक्तदान किया। ऐसे भी रक्त दाता सम्मानित हुवे जिनका ब्लड ग्रुप निगेटिव है जिसमें विशेष रुप से गोपाल गुप्ता दुर्ग ने 92 बार, श्री राकेश रुपाणी ने 53 बार रक्तदान किया। रक्तदान के क्षेत्र में प्रेरक व्यक्तियों/संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया जिसमें श्री राजेश गुप्ता दुर्ग ने 1000 से अधिक लोगों को रक्तदान कराया, श्री आनंद महाडिक ने 300 से अधिक बार रक्तदान कराया। इसी प्रकार ऐसे परिवार भी सम्मानित किये गये जिनके परिवार के सभी सदस्य स्वैच्छिक रक्तदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं जिसमें मुख्य रुप से निरल परिवार रायपुर, आरतिया परिवार दुर्ग, पटेल परिवार कसडोल जिला बलौदाबाजार, गोयल परिवार दुर्ग एवं सैनी परिवार दुर्ग सम्मानित किये गये।

जिलो में विश्व रक्तदाता दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिसमें सी.आर.पी.एफ. 111 बटालियन के समस्त ट्रूप ने रक्तदान का शपथ लिया और 38 लोगो ने रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय बालोद ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 15 लोगो ने रक्तदान किया, दंतेवाढ़ा बटालियन में भी रक्तदान हेतु शपथ एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में धमतरी, कवर्धा, बिलासपुर, डोंगरगांव, चंद्रखुरी, दुर्ग, नारायणपुर, सराईपाली आदि के शासकीय महाविद्यालयों में संचालित रेड रिबन क्लब के सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण लेकर कार्यक्रम आयोजित किया एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बोधन में संचालक स्वास्थ्य सेवायें ने बताया कि जनसंख्या के हिसाब से 1 प्रतिशत रक्त की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है जिसकी पूर्ति करने के लिए आप जैसे सामाजिक संस्थाएं और गणमान्य नागरिको की आवश्यकता एवं भूमिका बड़ जाती है जिससे की समाज में सभी को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क रक्त की पूर्ति की जा सके। मुख्य अतिथि संचालक चिकित्सा शिक्षा ने बताया कि राज्य के सभी जिलो में कम से कम एक ब्लड बैंक संचालित हो रहे हैं कुल 115 ब्लड बैंक लोगो को सेवायें दे रहे हैं। गत वर्ष 2021-22 में 01 लाख 87 हजार 787 रक्त यूनिट का संग्रहण किया गया। रक्तदान के क्षेत्र में फैली हुई भ्रांतियो को दूर करने के लिए आप सभी को आगे आने का भी आवहान संचालक स्वास्थ्य सेवायें ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के संचालक स्वास्थ्य सेवायें, संचालक चिकित्सा शिक्षा, अधिष्ठाता चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रायपुर तथा अतिरिक्त परियोजना संचालक छ.ग. राज्य एड्स नियंत्रण समिति अपने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा एलान…. मध्यप्रदेश में पटाखों पर नहीं लगेगा बैन
राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह आज, सीएम साय होंगे शामिल
बाबा धाम रवाना हुआ पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय का जत्था, विधिवत पूजा अर्चना कर शुरू की यात्रा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका का किया विमोचन, वीर सावरकर पर आधारित है किताब
चार साल पुराने हत्या का खुलासा : शादी के लिए दबाव बनाने पर गर्भवती प्रेमिका की हत्या… जानिए कैसे सुलझा यह केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जुबिन नौटियाल: उत्तराखंड के लाल ने मुंबई में बिखेरा आवाज का जादू, एआर रहमान की सलाह पर स्कूल टीचर से ली ट्रेनिंग
Next Article Cyber Attack on India: महाराष्ट्र की 70 समेत देश की 500 वेबसाइट पर हमला, मलेशिया व इंडोनेशिया के हैकरों पर शक Cyber Attack on India: महाराष्ट्र की 70 समेत देश की 500 वेबसाइट पर हमला, मलेशिया व इंडोनेशिया के हैकरों पर शक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?