ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विशेषज्ञों की चेतावनी: सिर्फ चीनी ही नहीं, अधिक नमक का सेवन भी बेहद हानिकारक, समय से पहले मृत्यु का बढ़ा देता है खतरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

विशेषज्ञों की चेतावनी: सिर्फ चीनी ही नहीं, अधिक नमक का सेवन भी बेहद हानिकारक, समय से पहले मृत्यु का बढ़ा देता है खतरा

By @dmin
Published: July 1, 2022
Share
SHARE

अधिक मात्रा में चीनी के सेवन को डायबिटीज के प्रमुख जोखिम कारक के तौर पर जाना जाता है। इतना ही नहीं अधिक चीनी या मीठी चीजों का सेवन मोटापा और इससे संबंधित कई तरह की अन्य बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सिर्फ चीनी ही नहीं नमक का भी अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी सेहत को गंभीर क्षति पहुंचा सकता है। सामान्यतौर पर अधिक मीठी चीजों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में तो बात की जाती रही है, हालांकि अधिक नमक के सेवन और इससे होने वाली समस्याओं की तरफ लोगों का ध्यान कम ही जाता है। पर अध्ययन बताते हैं कि यह चीनी की तरह ही नुकसानदायक हो सकता है।

Contents
  • कितनी मात्रा में नमक का सेवन सुरक्षित?
  • हाई ब्लड प्रेशर का कारक
  • बढ़ जाता है पेट के कैंसर का जोखिम
  • समय से पहले मृत्यु का खतरा

नमक, लगभग 40 प्रतिशत सोडियम और 60 प्रतिशत क्लोराइड से बना होता है। भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए इसे अति आवश्यक माना जाता है। मांसपेशी और तंत्रिकाओं के कार्य के लिए यह आवश्यक खनिज है। हालांकि डॉक्टर्स इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करने की सलाह देते हैं। नमक या नमक वाली चीजों का अधिक सेवन शरीर पर कई प्रकार के अल्पकालिक और दीर्घावधि दोनों तरह के दुष्प्रभावों का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं अध्ययनों से पता चलता है कि अधिक नमक का सेवन करने वाले लोगों में समय से पहले मृत्यु का जोखिम भी बढ़ जाता है।

कितनी मात्रा में नमक का सेवन सुरक्षित?

नमक के अधिक सेवन से होने वाले जोखिमों के बारे में जानने से पहले यह जान लेना आवश्यक है कि कितनी मात्रा में नमक के सेवन को सुरक्षित माना जाता है? आहार संबंधी दिशानिर्देशों में विशेषज्ञ बताते हैं कि वयस्कों को प्रतिदिन 2,300 मिलीग्राम से कम की मात्रा में सोडियम का सेवन करना चाहिए। यह लगभग एक बड़े चम्मच के बराबर की मात्रा है। यह मात्रा सिर्फ भोजन में प्रयोग किए जाने वाला ही नहीं, बल्कि खाद्य पदार्थों जैसे चिप्स या जंक-फास्ट फूड्स में भी प्रयोग किए जाने वाले नमक की मात्रा को शामिल करके है।

हाई ब्लड प्रेशर का कारक

अधिक मात्रा में नमक के सेवन के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को सबसे सामान्य माना जाता है। ब्लड प्रेशर बढऩे को हृदय रोगों और हार्ट अटैक के प्रमुख कारक के तौर पर जाना जाता है। अध्ययनों की समीक्षा में विशेषज्ञों ने बताया गया है कि नमक का सेवन अगर कम कर दिया जाए तो इससे हाई ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। विशेषकर भोजन में ऊपर से नमक मिलाने को विशेषज्ञ अधिक हानिकारक मानते हैं।

बढ़ जाता है पेट के कैंसर का जोखिम

कुछ अध्ययन बताते हैं कि अधिक मात्रा में नमक का सेवन पेट के कैंसर के खतरे को भी बढ़ा सकता है। 2.68 लाख से अधिक प्रतिभागियों पर किए गए एक शोध से पता चलता है कि प्रतिदिन एक ग्राम या इससे कम मात्रा में नमक खाने वाले लोगों की तुलना में 3 ग्राम या उससे अधिक नमक का सेवन करने वालों में पेट के कैंसर का खतरा 68 फीसदी अधिक हो सकता है। कैंसर दुनियाभर में मृत्यु के प्रमुख कारकों में से एक माना जाता रहा है।

समय से पहले मृत्यु का खतरा

शोधकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से अधिक नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर से लेकर हृदय रोग और कैंसर तक के जोखिम को बढ़ा देता है, इस आधार पर इसे समय से पहले मृत्यु को बढ़ाने वाले कारकों में से एक माना जा सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि नमक का अधिक सेवन रक्तचाप में वृद्धि और रक्त वाहिकाओं-धमनियों के सख्त होने का कारण बनता है। इन परिवर्तनों के परिणामस्वरूप भी हृदय रोग और समय से पहले मृत्यु का जोखिम अधिक हो सकता है।

लव जिहाद कानून: कड़े प्रावधान, लंबी सजा लेकिन ‘घर वापसी’ करने वालों को होगी छूट
आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरेपूंजे की पत्नी को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, बनेंगी डीएसपी
Gustakhi Maaf: नोटबंदी के छह साल बाद फिर छा गए नकली नोट
क्या आप जानते हैं ट्रेन हादसों में पिछले साल कितनों की हुई मौत… एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट में खुलासा… 2020 में इतने लोगों की हुई मौत
केन्द्रीय पूल में अब तक 42.45 लाख मीट्रिक टन चावल जमा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Sudha Verma wrote letter to Prime Minister and Chief Minister समीक्षकों के बाद अब दर्शकों को भी पसंद आई माधवन की फिल्म, नेशनल अवॉर्ड की मांग की
Next Article माही विज को जान का खतरा: कुक बोला- खंजर से मार दूंगा एक्ट्रेस ने कहा- अपनी और परिवार की सेफ्टी के लिए डरी हुई हूं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?