भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के सेक्टर-7 में कई विकास कार्य चल रहे है। कार्य में कोई लापरवाही न हो, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंन सेक्टर 7 में चल रहे विकास कार्यों का बारिकी से निरीक्षण किया और सभी निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। गुणवत्ता में कमी व निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 7 में जिन लोगों का निधन कोरोना से हुआ है। उनके परिजनों से मिले। उनका हालचाल जाना और पीडि़त परिवारों से मिलकर उनका दुख बांटा और ढांढस बंधाया। साथ ही विधायक ने सभी पीडि़त परिवार को वादा किया कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ है और आगे भी रहेंगे। किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर वे हमेशा उनके मदद के लिए तैयार रहेंगे। विधायक देवेंद्र यादव से मिलकर पीडि़त परिजनों ने आभार जताया। इसके बाद विधायक देवेंद्र याव सेक्टर 7 के बस्ती में पहुंचे।
जनता की मांग थी कि उनके बस्ती में भी सीमेंटीकरण किया जाएगा। बारिश के दिनों में काफी दिक्कत होती है। गली में कीचड़ भर जाता है। चलने में परेशानी होती है। विधायक देवेंद्र यादव ने जनता की मांग पर 50 लाख की लागत से बस्ती में सीमेंटी करण का काम करवाएंगे। इसके लिए शासन से बजट स्वीकृत करा लिए है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा विधायक देवेंद्र ने विकास कार्य का भूमिपूजन किया और वार्डवासियों को बधाई दी। वहीं विधायक को अपने बीच पाकर वार्डवासी में काफी हर्ष का माहौल था। लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया और उनका आभार जताया ।




