ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक ने कहा – पद की परवाह नहीं, जनता की परवाह करता हूँ, कलेक्टर से मिल नगर निगम की कार्रवाई पर जताई नाराजगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक ने कहा – पद की परवाह नहीं, जनता की परवाह करता हूँ, कलेक्टर से मिल नगर निगम की कार्रवाई पर जताई नाराजगी

By Om Prakash Verma
Published: December 1, 2022
Share
पूर्व विधायक अरुण वोरा
SHARE


दुर्ग। वोरा ने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से मुलाकात की। रात 10 बजे कलेक्टर निवास पहुंचे वोरा ने करीब एक घंटे तक कलेक्टर से चर्चा की। प्रशिक्षु आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी की मौजूदगी में वोरा ने कलेक्टर से कहा कि दुर्ग में अतिक्रमण हटाने के नाम पर अनावश्यक तोडफ़ोड़ की कार्रवाई तत्काल रोकें। गरीबों के कारोबार या रोजी-रोटी उजाडऩे की कार्रवाई किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए। चर्चा के दौरान वोरा ने साफ कहा कि दुर्ग की जनता के साथ इस तरह का अन्याय नहीं होने देंगे। कार्रवाई नहीं रोकी गई तो वे आम जनता के साथ सड़क पर उतर जाएंगे।

वोरा ने कहा कि राजस्व बढ़ाने के नाम पर लोगों के घर या व्यवसायिक संस्थानों की नापजोख कर जनता को डराने का काम न करें। जिला प्रशासन और नगर निगम का काम जनसामान्य को राहत और सुविधाएं देना है। छोटे-बड़े व्यवसाइयों की दुकानों में अनावश्यक तोडफ़ोड़ या जुर्माना लगाने की बजाय अधिकारी विकास कार्यों पर ध्यान दें। वोरा ने कहा कि जिनके व्यवसाय तोड़े गए हैं, उनका व्यवस्थापन फौरन किया जाए।

वोरा ने कहा कि दुर्ग शहर के हर व्यक्ति को वे अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। जब नागरिकों को तकलीफ होती है तो सबसे ज्यादा पीड़ा उन्हें होती है। आम जनता को अकारण नोटिस न दें। जुर्माना लगाने, मकान या दुकान की नापजोख कर डराने और तोडफ़ोड़ की कार्रवाई किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए। शहर को व्यवस्थित करने का काम होना चाहिये लेकिन यह कार्य आम जनता को विश्वास में लेकर किया जाना चाहिए। अधिकारियों का फोकस शहर के विकास पर होना चाहिए। वोरा ने कहा कि व्यवसाइयों के कारोबार पर चोट करना गलत है। छोटे कारोबारियों के व्यवसाय बंद किये जा रहे हैं। जिन गरीबों को उजाड़ा गया है, उन्हें व्यवस्थापित कर रोजी रोटी कमाने दें।

वोरा ने कहा कि विकास कार्यों के लिए नगर निगम को 7 करोड़ रुपए मिले हैं। इसके अलावा वार्डों में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए दिये गए। हाल ही में 22 करोड़ रुपए मिले हैं। हाल ही में सीएम भूपेश बघेल ने सड़कों की हालत सुधारने के लिए 5 करोड़ रुपए और दिये। विधायक निधि से 4 करोड़ रुपए शहर विकास के लिए लगातार स्वीकृत किये जा रहे हैं। इस राशि से शहर में विकास कार्य तेजी से कराना अधिकारियों का काम है। आम जनता और व्यवसाइयों को परेशान न किया जाए। वोरा ने कहा कि शहर के नागरिकों को धूल और गड्ढे की समस्या नागरिकों को हो रही है, शहर की सड़कें तत्काल दुरुस्त कराएं। ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, गौरवपथ का उन्नयन व सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम मार्ग का डामरीकरण, एसटीपी, पुलगांव नाले को डायवर्ट करने और शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने जैसे कार्य प्राथमिकता से किये जाएं।

वोरा ने कहा कि उनके पिता मोतीलाल वोरा कहा करते थे कि पद आते है, चले जाते हैं। विधायक होने के नाते वे खुद भी अपने पिता की तरह पद की परवाह नहीं करते, दुर्ग की जनता की परवाह करते हैं। वोरा ने दोहराया कि जब तक वे जीवित हैं, दुर्ग की जनता की सेवा करते रहेंगे। जिस तरह की कार्रवाई की जा रही है, उससे उन्हें अंतर्मन से गहरा दुख हुआ है।

CG Breaking : टीटीई की सूझ से नाबालिग लड़की लौटी घर, परिजनों को बताए बिना जा रही थी दिल्ली
मदद और इलाज : सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लिए दिए 1.17 करोड़ रुपये
चुनाव की तैयारी: नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों में सेना के हेलीकॉप्टर से भेजे जाएंगे मतदान कर्मी
राज्य खेल अलंकरण समारोह में सीएम साय की घोषणा…. ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर सरकार देगी तीन करोड़ रुपए
भूपेश सरकार के चालीस माह पूरे: सेवा-जतन-सरोकार की भावना के साथ, जरूरतमंद को न्याय दिलाने में बीता हर पल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पाटन तहसील ऑफिस के औचक निरीक्षण पर पहुंचे संभागायुक्त, सर्किल नोट बुक संधारण नहीं करने पर रोकी वेतन वृद्धि पाटन तहसील ऑफिस के औचक निरीक्षण पर पहुंचे संभागायुक्त, सर्किल नोट बुक संधारण नहीं करने पर रोकी वेतन वृद्धि
Next Article Godhan Nyay Yojana दंतेवाड़ा की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कर रही मदद, योजना ने लक्ष्मी के परिवार में लाई आर्थिक समृद्धि Godhan Nyay Yojana दंतेवाड़ा की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कर रही मदद, योजना ने लक्ष्मी के परिवार में लाई आर्थिक समृद्धि
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?