ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक की पहल: 1 करोड़ 71 लाख की लागत से 17 सरकारी स्कूलों का होगा जीर्णोंधार, जरूरी सुविधाएं कराई जाएंगी उपलब्ध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक की पहल: 1 करोड़ 71 लाख की लागत से 17 सरकारी स्कूलों का होगा जीर्णोंधार, जरूरी सुविधाएं कराई जाएंगी उपलब्ध

By Om Prakash Verma
Published: January 24, 2023
Share
देवेन्द्र यादव
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से शहर के 17 स्कूलों को जीर्णोंधार किया जाएगा। इन सभी सरकारी स्कूलों के भवनों का काम किया जाएगा। छत, फ्लोरिंग, खिड़की दरवाजे, भवन जीर्णोंद्धार, आहता मरम्मत कार्य, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के वार्डवासियों से भेंट मुलाकात करते रहते हैं। लोगों से मिलने के लिए उनके वार्ड में उनके गली मोहल्ले में जाते है। लोगों से मिलते है। उनका हालचाल जानते है। उनकी समस्याओं को सूनते है और सभी की समस्याओं को जनहित में होने वाले विकास कार्यों को कराते हैं। ताकि लोगों को जरूरी सुविधाएं मिल सकें। इसी कड़ी में जब भी वार्डों में भेंट मुलाकात करते हैं,उसी के साथ ही विधायक श्री यादव जी स्कूलों में शिक्षकों और स्कूल के बच्चों से मिलते है। उनकी भी समस्याओं को सूनते है और समाधान करते हैं। इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव ने शहर के कई स्कूलों का भ्रमण किया था और वहां की समस्याओं को दूर करने के लिए पहल की है। शहर के 17 सरकारी स्क्ूल ऐसे है जिनका अब जल्द ही मरम्मत काम शुरू किया जाएगा। 1 करोड़ 71 लाख 41 हजार की लागत से यह काम पूरा किया जाएगा।

इन स्कूलों का किया जाएगा जीर्णोंद्धार
सरकारी प्राथमिक स्कूल हास्पिटल सेक्टर 9 यहां छत का मरम्मत किया जाएगा ताकि बारिश में पानी ना टपके। फ्लोरिंग की जाएगी। खिड़की दरवाजे खराब हो चुके है उसे नया लगाया जाएगा। भवन का जीर्णोंद्धार किया जाएगा। आहाता का मरम्मत किया जाएगा। इसी प्रकार सरकारी प्राथमिक स्कूल बापू नगर न्यू खुर्सीपार में भवन का जीर्णोंद्धार व संधारण किया जाएगा। सरकारी प्राथमिक शाला सेक्टर 4 बोरिया गेट स्कूल का भी जीणोंद्धार किया जाएगा। सरकारी प्राथमिक शाला शहीद वीर नारायण सिंह दीवारों का प्लास्टर, फ्लोरिंग, मरम्मत, फर्श मरम्मत किया जाएगा।

शौचालयों का भी किया जाएगा संधारण
सराकरी प्राथमिक शाला शंकर नगर छावनी और प्राथमिक शाला राजीव नगर छावनी में स्कूल भवन का जीर्णोद्धार, छत का मरम्मत काम, शौचालय निर्माण, दीवारों का प्लास्टर, फ्लोरिंग मरम्मत , फर्श मरम्मत आदि काम किया जाएगा। सरकारी प्रामिक स्कूल सेक्टर 7 का भवन जीर्णोंद्धार, शौचालय मरम्मत और दीवारों का सीपेज संधारण किया जाएगा। सरकारी प्राथमिक शाला दुर्गा मंदिर खुर्सीपार में भवन जीर्णोंद्धार, छत का मरम्मत, शौचालय का संधारण, दीवारों का प्लास्टर, फ्लोरिंग मरम्मत, फर्श आदि नए लगाए जाएंगे। इससे स्कूल के बच्चों को काफी सुविधा मिलेगी। बारिश के दिनों में क्लास में पानी नहीं टपकेगा ।

भवन का होगा संधारण मिलेगी पूरी सुविधा
सरकारी प्राथमिक माध्यमिक शाला सुभाष नगर खुर्सीपार में छत मरम्मत, दीवारों में सीपेज व प्लास्टर मरम्मत कार्य, शौचालय मरम्मत , खिड़की दरवाजा आहता संधारण किया जाना है। इसी प्रकार सराकरी माध्यमिक शाला छावनी में भवन जीर्णोद्धार,संधारण किया जाएगा। सरकारी माध्यमिक शाला दुर्गा मंदिर का भवन जीर्णोंद्धार , छत, शौचालय संधारण किया जाएगा। सरकारी माध्यमिक शाला शंकर नगर छावनी, स्केटर 11 जोन दो खुर्सीपार, हास्पिटल सेक्टर 9 के भवनों का जीर्णोंद्धार, दीवारों का प्लास्टर, फ्लोरिंग मरम्मत फर्श मरम्मत आदि सभी काम किए जाएंगे। इसी प्रकार सरकारी हायर सेकंडरी स्क्ूल सेक्टर 11 खुर्सीपार और पं. जवाहर लाल नेहरू हायर सेकंडरी स्कूल में शाला भवन का जीर्णोद्धार, शौचालय मरम्मत, प्लास्टर, फ्लोरिंग फश आहता निर्माण व संधारण किया जाना है।

स्कूली बच्चों को मिलेगा लाभ
शहर के वे सरकारी स्कूल जो वर्षों पुराने हैं, जिनका भवन जर्जर हो गया है। जहां क्लास रूम में बारिश के दिनों में पानी टपकता है, दीवारों में सीमेज आता है। ऐसे सभी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को अब इस तरह की समस्याएं नहीं होगी। हम सभी स्कूलों में भवन जीर्णोद्धार से लेकर शौचालय आदि पूरा रिनोवेट कराएंगे । इससे बच्चों को सुविधा मिलेगी। इसके लिए हमने शासन से स्वीकृति ले लिया है। जल्द ही काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
- देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई नगर
शासकीय कन्या स्कूल वैशाली नगर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू हुई शामिल… किया पौधरोपण
नए लॉन्च किए गए आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर पेंशन से ग्राहकों को रिटायरमेंट बचत बढ़ाने में मिलेगी मदद
छत्तीसगढ़ में CM का चेहरा कौन, सवाल सुनते ही मीडिया पर बिफरी BJP प्रदेश प्रभारी, उलटा पूछने लगी सवाल
प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने प्रभार जिले बेमेतरा में ली बैठक: बूथ स्तर पर सदस्यों का चयन… कोविड प्रभावित लोगो को चिह्नांकित करने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ में सीरो सर्विलेंस शुरू : आईसीएमआर की टीम ने पहले दिन रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जिले में लिए सैंपल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धान बेचने के बाद भी नहीं मिला भुगतान, भेंट-मुलाकात में पीड़ित किसान ने सीएम से की शिकायत.. दूसरे दिन मिली राशि
Next Article RRR फिल्म के नाटू-नाटू गाने ने किया कमाल, ऑस्कर में हुई एंट्री… क्रिटिक्स का दावा मिल सकता है अवार्ड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?