ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक की पहल से शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा बड़ी कंपनी में जॉब, 8 जुलाई को रोजगार मेला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक की पहल से शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा बड़ी कंपनी में जॉब, 8 जुलाई को रोजगार मेला

By @dmin
Published: July 6, 2022
Share
वार्ड 35 में बनेगा 20 लाख की लागत से डोमशेड, विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल,जल्द होगी जनता की मांग पूरी
वार्ड 35 में बनेगा 20 लाख की लागत से डोमशेड, विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल,जल्द होगी जनता की मांग पूरी
SHARE

प्रदेश में पहली बार विधायक रोजगार मेला का आयोजन होगा
भिलाई शहर व जिले के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाने विधायक देवेंद्र यादव की सराहनीय पहल
भिलाई। दुर्ग भिलाई सहित जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से विधायक रोजगार मेला का आयोजन होने वाला है। जहां भिलाई सहित प्रदेश की कम्पनी आएंगी और वे शिक्षित बेरोजगारों को जॉब देगी। प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है जब एक विधायक द्वारा अपने क्षेत्र के युवाओं को बेहतर रोजगार देने के लिए एक बड़ी पहल की जा रही है।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा 8 जुलाई 2022 को सुबह 11 बजे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पावरहाउस भिलाई में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेला में देश की 5 बड़ी कंपनियां भाग लेगी जो अपने कंपनियों में करीब 237 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती लेगी और शहर व हमारे दुर्ग जिले के शिक्षित बेराजगार युवाओं को नौकरी देंगी। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शहर व जिले के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए यह पहल की है। इसके लिए भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग के उपसंचालक को पत्र लिखा था। इसके बाद उप संचालक के साथ बैठक करके रोजगार मेला लगाने के लिए पूरी योजना तैयारी की है। जिसके तहत 8 जुलाई को रोजगार मेला लगाया जाएगा।

इन कंपनियों में होगी भर्ती
एसबीआई लाईफ इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड भिलाई दुर्ग में 100 लाईफ मित्र पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कम से कम 18 से 40 वर्ष आयु का होना जरूरी है और योग्यता 12 वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा चोला एमएस जनरल इंश्योरेंश पंडरी रायपुर में डीएसटी के पदों पर भर्ती ली जाएगी। 10 पद इसके लिए स्वीकृति है। जिसमें आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 20 से 32 साल होना चाहिए और शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12 वीं पास होना जरूरी है।

इन कंपनियों में भी होगी भर्ती
विनी इंडस्ट्रीज भिलाई में आफिस एक्सीक्यूटिव के पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए35 से 40 आयु वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता इसके लिए स्नातक कम्प्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। इंग्लिश मिडिय वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिका दी जाएगी। रोप्पेन ट्रांसर्पोटेशन सर्विस प्रा.लि. में बाइक राईडर पद पर भर्ती ली जाएगी। इसके 100 पद रिक्त हैं, इसके लिए 18 से 40 वर्ष आयु के शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। जिसके लिए कम से कम 10 वीं पास होना और स्वयं का मोटर साईकल होना जरूरी है। सुख किशन बायो प्लॉन्टेक प्रा.लि. बिलासपुर को फिल्ड ऑफिसर के 21 पदों पर भर्ती लेना है। जो भी इच्छूक उम्मीदवार यह नौकरी करना चाहते हैं। वे मेला में शामिल होकर आवेदन कर सकते हैं। इसकें 21 पदों पर भर्ती होगी और शैक्षणिक योग्यता 12वीं या स्नातक होना चाहिए।

शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए हम 8 जुलाई 2022 को एक भव्य रोजगार मेला का आयोजन करने वाले है। यह आयोजन रोजगार विभाग के सहयोग से किया जाएगा। जहाँ 5 बड़ी कंपनियों में 237 पदों पर भर्ती ली जाएगी। युवाओं को एक बेहतर रोजगार मिल सके इसके लिए हम प्रसाशन के साथ मिलकर लगातार प्रयास कर रहे है।
देवेन्द्र यादव विधायक भिलाई।

पुलिस ने अवैध जब्ती बनाकर युवक को बिना कपड़े के लॉकअप में किया बंद, हाईकोर्ट ने DGP को जारी किया नोटिस
भारत-पाक मैच पर बारिश का साया, लीग राउंड में भी धुल गया था मैच… जानिए आज कोलंबो में कैसा है मौसम का हाल
मुख्यमंत्री साय ने बस्तर ओलम्पिक का किया शुभारंभ, बोले- आपका मुख्यमंत्री आपका भाई है…. सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है
स्टीलसिटी क्वीन 2021 प्रतियोगिता: महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा…. डॉ पूजा झोले बनी स्टील सिटी क्वीन
shreekanchanpath 13 # 25 October 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में स्वर्गीय रामाधार कश्यप की थी अग्रणी भूमिका: भूपेश बघेल
Next Article नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के मानदेय की राशि डेढ़ गुना वृद्धि करने के लिए महापौर नीरज पाल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार वन होम वन ट्री के तहत शहर में छाई हरियाली, महापौर नीरज पाल ने रोपित किए पौधे, निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने पौधे किए वितरण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?