ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक की पहल पर 3 आत्मानंद विद्यालय को मिलेंगे 2 करोड़, पटरीपार को मिली स्वामी आत्मानंद स्कूल की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक की पहल पर 3 आत्मानंद विद्यालय को मिलेंगे 2 करोड़, पटरीपार को मिली स्वामी आत्मानंद स्कूल की सौगात

By @dmin
Published: September 1, 2022
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

खनिज मद से दुर्ग में होगा स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं में विस्तार
दुर्ग। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला खनिज न्यास निधि की बैठक में दुर्ग शहर को बड़ी सौगात मिली है। डीएमएफ की बैठक में शहर में कई विकास कार्यो हेतु करोड़ों की राशि मंजूर की गई है। पूरे जिले में शैक्षणिक अधोसंरचना विकसित करने 5 करोड़ और स्वास्थ्य अधोसंरचना के साथ ही दवाई आदि की खरीदी के लिए भी 5 करोड़ की मंजूरी दी गई है। शहर विधायक अरुण वोरा के प्रयासों से दुर्ग शहर में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, नगरीय विकास सहित अन्य क्षेत्रों में विकास कार्यो के लिए प्रस्तावों को आज डीएमएफ की बैठक में मंजूरी दी गई।

बैठक में सांसद विजय बघेल, विधायक अरुण वोरा, देवेंद्र यादव, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। शहर के लिए स्वीकृत कार्यो के तहत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, दीपक नगर में लैब सामग्री पुस्तक, सीसीटीवी कैमरे और स्मार्ट क्लास, फर्नीचर खरीदी आदि कार्यो के लिए 41 लाख 40 हजार मंजूर किये गए हैं। इसी स्कूल में अतिरिक्त निर्माण कार्य के लिए 20 लाख की मंजूरी दी गई है। इसी तरह जेआरडी स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल में लैब सामग्री पुस्तक, सीसीटीवी कैमरे और स्मार्ट क्लास, फर्नीचर खरीदी सहित शौचालय मरम्मत कार्य के लिए 59 लाख मंजूर किये गए हैं। तितुरडीह में स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल में अतिरिक्त कक्ष सहित लैब सामग्री, पुस्तक आदि की खरीदी के लिए 65 लाख मंजूर किये गए हैं। दुर्ग में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज के लिए दो करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। अधिवक्ता संघ की लाइब्रेरी अपग्रेड करने के लिए 33 लाख मंजूर किये गए हैं। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी।

इसी तरह प्रयास आवासीय विद्यालय में इलेक्ट्रिक कार्य, प्रोजेक्टर, कन्या आवासीय विद्यालय के हास्टल में प्रोजेक्टर खरीदी के लिए कुल 90 लाख स्वीकृत किये गए हैं। पुलगांव आईटीआई में मरम्मत कार्य के लिए 45 लाख मंजूर किये गए है। इसी तरह पुलगांव एलएलआरएम सेंटर में शेड निर्माण कार्य के लिए साढ़े 5 लाख, कौशल विकास कार्यक्रम के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए, सी मार्ट जैविक स्थापना के लिए 45 लाख, गोठान में शेड विस्तार, पेवर ब्लाक, बोर व शौचालय के लिए 65 लाख, आदर्श बाड़ी विकास के 10 कार्यो के लिए 75 लाख मंजूर किए। इसके अलावा कई अन्य कार्यो के लिए भी राशि मंजूर की गई है। विधायक वोरा ने डीएमएफ फंड से शहर में विकास कार्यो के लिए राशि स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

वोरा ने कहा कि पूर्व की सरकार के कार्यकाल में जिला खनिज न्यास निधि की राशि जिले के विकास कार्यो में खर्च नहीं हो पाती थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सत्ता संभालते ही उन्होंने डीएमएफ की राशि का सदुपयोग संबंधित जिले के विकास में खर्च करने के निर्देश दिये। इसके सार्थक नतीजे मिल रहे हैं। स्वीकृत किये गए कार्यो से शहरवासियों के साथ ही पूरे जिले के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।

रेल रोको आंदोलन: फिरोजपुर डिवीजन की 180 ट्रेनें प्रभावित, सात जगह चल रहा धरना
बलौदाबाजार में फूटा कोरोना बम… एक दिन में सामन आए 87 नए मामले… प्रदेश में 236 केस
धान के अवैध भंडारण पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 17 व्यापारियों से 13 लाख रूपए का 622 क्विंटल पुराना धान जब्त
ट्रैक्टर की चपेट में आई स्कूटी सवार दो सहेलियों की मौत, खून से सनी सड़क देखकर कांप गई लोगों की रूह
कोरोना ब्रेकिंग: पिछले आठ महीने में दर्ज हुए सबसे कम दैनिक मामले… सामने आए 8,635 नए केस…. 94 लोगों की गई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सात कर्मचारियों ने एक साथ खाया जहर, नौकरी से निकाले जाने के चलते उठाया कदम सात कर्मचारियों ने एक साथ खाया जहर, नौकरी से निकाले जाने के चलते उठाया कदम
Next Article SP Prashant Thakur convenes meeting of departmental officers: Instructions for in-charge action on gambling एसपी ने किया सरकारी स्कूल की होनहार बेटियों का सम्मान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?