ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक अरुण वोरा, गुलाब कमरो, यूडी मिंज, मोहित केरकेट्टा ने सीएम से मुलाकात की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

विधायक अरुण वोरा, गुलाब कमरो, यूडी मिंज, मोहित केरकेट्टा ने सीएम से मुलाकात की

By @dmin
Published: April 27, 2022
Share
विधायक अरुण वोरा, गुलाब कमरो, यूडी मिंज, मोहित केरकेट्टा ने सीएम से मुलाकात की
विधायक अरुण वोरा, गुलाब कमरो, यूडी मिंज, मोहित केरकेट्टा ने सीएम से मुलाकात की
SHARE

मितानिन संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने किया अनुरोध
सीएम ने आश्वस्त किया : राज्य सरकार मितानिनों की मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित फैसला करेगी

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के साथ तीन अन्य वरिष्ठ विधायकों ने आज मितानिनों की मांगों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराया। सीएम हाउस में वोरा के साथ कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो, यूडी मिंज, मोहित केरकेट्टा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए मितानिनों की समस्याओं से अवगत कराया। चारों विधायकों ने सीएम से मितानिनों की मांगों का यथोचित समाधान करने का अनुरोध किया। सीएम ने चारों विधायकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा मितानिनों की मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

इससे पहले आज सुबह विधायक अरुण वोरा के निवास पर काफी बड़ी संख्या में मितानिनों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अरुण वोरा को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। वोरा ने मितानिनों की मांगों को मुख्यमंत्री को अवगत कराने और मांगों को पूरा कराने आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वोरा ने दोपहर में सीएम से मुलाकात की और मितानिनों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। उन्होंने सीएम से आग्रह करते हुए कहा कि पिछले 21 दिनों से मितानिन संघ के नेतृत्व में हजारों मितानिन आंदोलन कर रही हैं। उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाना चाहिए।

आपको बता दें कि पिछले 21 दिनों से प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। मितानिनों ने प्रंमुख मांगों में उन्हें दिए जाने वाले राज्य अंशदान का प्रतिशत 75 से बढ़ाकर 100 प्रतिशत किया जाए। घोषणापत्र के अनुसार मितानिनों को प्रतिमाह अतिरिक्त 5 हजार रुपये की राशि दी जाए। मितानिन पंजी की प्रोत्साहन राशि एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार किया जाए। शहरी व ग्रामीण मितानिनों का दावा प्रत्रक एक समान किया जाए। प्रोत्साहन राशि में बढ़ोत्तरी करने और हर माह की 10 तारीख तक भुगतान करने की मांग के साथ ही मितानिनों को बीमा और पीएफ का लाभ देने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।

क्या आपकी त्वचा भी हो गई है रूखी और बेजान तो आज ही करें एलोवेरा का इस्तेमाल
Gustakhi Maaf: पूजा खेड़कर पर गुस्सा क्यों
ऑपरेशन थिएटर से लैस ‘ लाइफ लाइन एक्सप्रेस ‘ ट्रेन में होता है मरीजों का मुफ्त इलाज
छत्तीसगढ़ की अनोखी लव स्टोरी, 75 साल के बुजुर्ग ने 45 की प्रेमिका से रचाई शादी… पूरा गांव बना बाराती
मकान खरीदने वालों के लिए खुशखबरी : एसबीआई ने होम लोन ब्याज दर में कटौती की, कई और भी रियायतें दीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation नगरीय प्रशासन मंत्री से मिले वोरा, दुर्ग में विकास कार्यों के लिए राशि जारी करने का आग्रह किया
Next Article Establishment of Flood Control Room in Durg Corporation महिला स्व सहायता समूह द्वारा स्वच्छता का संदेश देने निकाली जागरूकता रैली दिया स्वच्छता का संदेश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?