ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधानसभा: कांग्रेस विधायक छन्नी साहू ने पति को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया, स्पीकर ने दिए जांच के आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

विधानसभा: कांग्रेस विधायक छन्नी साहू ने पति को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया, स्पीकर ने दिए जांच के आदेश

By @dmin
Published: March 11, 2022
Share
विधानसभा: कांग्रेस विधायक छन्नी साहू ने पति को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया, स्पीकर ने दिए जांच के आदेश
विधानसभा: कांग्रेस विधायक छन्नी साहू ने पति को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया, स्पीकर ने दिए जांच के आदेश
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की महिला विधायक छन्नी साहू ने गुरुवार को विधानसभा में पति को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया और न्याय की मांग की । विधानसभा के शून्यकाल में उन्होंने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से पूछा कि क्यों मेरे पति के खिलाफ झूठी शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। मैने लगातार पति के बेगुनाह होने का सबूत भी दिया है। फिर भी मेरे पति को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके पति को उनके क्षेत्र में अवैध रेत खनन के खिलाफ आवाज उठाने के बाद झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने किया समर्थन
सत्ताधारी दल की विधायक द्वारा इस मामले को उठाने के बाद राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सदस्य भी उनके समर्थन में आ गए और आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा और सम्मान खतरे में है।

विधानसभा में प्रश्नकाल के तत्काल बाद राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायक छन्नी साहू ने विधानसभा अध्यक्ष से पूछा कि क्या अध्यक्ष महोदय अपने सदन की इस सदस्य से यह नहीं जानना चाहेंगे कि उसने पिछले एक माह से अपनी सुरक्षा क्यों लौटा दी है और वह किस तरह अपने विधानसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बिना कोई सुरक्षा के अकेले भ्रमण कर कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं।

साहू ने कहा, ‘मैं गृहमंत्री जी से यह पूछना व जानना चाहती हूं कि कैसे झूठी शिकायत पर दर्जन भर पुलिस जवानों की उपस्थिति तथा मेरे स्वयं घटनास्थल पर मौजूदगी के बाद भी मेरे पति के खिलाफ-गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और एट्रोसिटी एक्ट का जुर्म पंजीबद्ध कर लिया गया।

महिला विधायक ने कहा, ‘मैं अपने पति के खिलाफ अपराध दर्ज होने से विचलित नहीं हुई हूं। मुझे केवल इस बात का दु:ख है कि झूठी शिकायत पर बिना जांच और नोटिस के जुर्म पंजीबद्ध कर लिया गया है।Ó विधायक ने इस दौरान पुलिस पर दोषियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया।

विधायक ने सुरक्षा लौटाने पर कही यह बात
उन्होंने कहा, ‘मैं गृहमंत्री जी से पूछना चाहती हूं आज जब महिला विधायक और उसका परिवार सुरक्षित नहीं है तब वह कैसे अपने क्षेत्र की जनता को न्याय दिला पाएगी और उनके अधिकारों की रक्षा कर पाएगी। विधायक छन्नी साहू ने कहा मैने सुरक्षा लौटाने के पहले सभी जगह अपनी बात रखी, लेकिन इस सरकार में मेरी बात नहीं सुनी गई। खनिज विभाग ने षड्यंत्र पूर्वक कार्रवाई की। कहा, शासन के भ्रष्ट अफसर कार्य कर रहे हैं। सभी साक्ष्य तीन महीने पहले पूर्व एसपी को दिया था, लेकिन उसपर जांच क्यों नहीं हुई।

वहीं, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक प्रमोद शर्मा ने भी दावा किया कि हाल ही में उनके खिलाफ भी एक मामला दर्ज किया गया है। शर्मा ने कहा कि जब उन्होंने अपने क्षेत्र में एक जनसुनवाई के दौरान लोगों की शिकायतों को सामने रखा, तब पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

वहीं, विपक्ष के नेता धरम लाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य भाजपा सदस्यों ने इसे गंभीर मुद्दा बताया और कहा कि सरकार सदन के सदस्यों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने में विफल रही है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा बहुत जरूरी है जिससे वह निडर होकर जनता का प्रतिनिधित्व कर सकें।

महंत ने राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से विधायक के पति और विधायक शर्मा के खिलाफ दर्ज मामलों की फिर से जांच कराने के लिए कहा।विधानसभा अध्यक्ष ने गृहमंत्री से कहा कि वह शुक्रवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले इस बारे में सूचित करें।

बीएसएफ मुख्यालय रिसाली में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, आईजी ने जवानों को दिलाई शपथ
अंडमान और निकोबार में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1
यूपी चुनाव से पहले वरुण गांधी के लेटर से बढ़ेंगी योगी की मुश्किलें?
वर्मी कंपोस्ट और केंचुआ बेचकर महिलाओं ने 6 महीनों में ही कमाए 6 लाख रुपए…. मनरेगा से बने 30 टांकों में वर्मी कंपोस्ट और केंचुआ का उत्पादन
मणिपुर में भी कांग्रेस पस्त, विपक्ष में रहने लायक सीटें भी नहीं मिल रहीं, भाजपा बहुमत की ओर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation विधायक वोरा ने लगाया एक्सीडेंट के दौरान मौतों के मामले में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
Next Article बाबा बालकनाथ मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर निकली प्रभात फेरी, जय बाबे दी के नारों से गूंजा शहर बाबा बालकनाथ मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर निकली प्रभात फेरी, जय बाबे दी के नारों से गूंजा शहर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?