ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने स्व. बिसाहू दास महंत की मूर्ति का किया अनावरण…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने स्व. बिसाहू दास महंत की मूर्ति का किया अनावरण…

By @dmin
Published: July 25, 2022
Share
SHARE

रायपुर । बाबूजी के बताए मार्गों का हम कर रहे अनुसरण- डॉ. चरणदास महंत स्व. बिसाहू दास महंत आज भी क्षेत्रवासियों के दिलों में जीवित: राजस्व मंत्री पद्मश्री भारती बंधु द्वारा कबीर भजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नगर पंचायत पेंड्रा में हाई स्कूल स्वीमिंग पुल के सामने स्व. बिसाहू दास महंत की मूर्ति का अनावरण किया। स्व. बिसाहू दास महंत कुशल राजनीतिज्ञ थे, वे अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मंत्रिमंडल में मंत्री रहे। स्व. बिसाहू दास महंत की 23 जुलाई को 44 वीं पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उन्हें स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी मूर्ति का अनावरण किया। डॉ. महंत ने इस अवसर पर जिले मे लगभग 3 करोड़ रूपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

लोकार्पण में 19 लाख 11 हजार रूपए की लागत के नरवा-गरूवा-घुरवा-बारी योजना के तहत गौठान निर्माण कार्य और भूमिपूजन के कार्याे में नगर पंचायत पेण्ड्रा के विभिन्न वार्डाे में 2 करोड़ 80 लाख 70 हजार रुपए की लागत के आर.सी.सी. नाली और सी.सी. रोड निर्माण कार्य शामिल है। कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन इस अवसर पर डॉ. महंत ने कहा कि हम बाबूजी के बताए मार्गों का अनुसरण करते हुए जनसेवा का कार्य रहे हैं। उन्होंने जिले वासियों को छत्तीसगढ़ी भाषा में संबोधित करते हुए कहा कि हमारे परिवार का संबंध शुरू से ही पेंड्रा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके पिताजी स्व. बिसाहू दास महंत 1949-50 के दौरान चांपा में देवांगन परिवार के यहां किराए में रहते थे, जिस कारण वे कोसा उत्पादन और विक्रय से संबंधित समस्याओं से अवगत थे। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद कोसा कपड़ों के व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य किया।

डॉ. महंत ने कहा कि स्व. बिसाहू दास महंत बांगो डैम के स्वप्न दृष्टा थे और बांगो डैम के निर्माण के बाद ही कोरबा जिले में बिजली उत्पादन, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ आदि जिलों में सिंचाई सुविधा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नरवा गरवा घुरवा बाड़ी, गोबर, गोमूत्र खरीदी, पोषण आहार आदि अन्य योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का विकास करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। राजस्व मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि स्व. बिसाहू दास महंत आज भी क्षेत्रवासियों के दिलों में जीवित है। आज का दिन गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। जिले में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया है। उन्होंने कहा कि स्व. बिसाहू दास महंत के कारण ही कोरबा जिले में उद्योग धंधों का विकास हुआ और उनकी प्रेरणा से ही आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत सहित हम सभी उनके बताए मार्गों पर चलकर क्षेत्र का लगातार विकास करने का प्रयास कर रहे हैं।

IPL-2024: ऑक्शन से पहले सीएसके ने 8 खिलाड़ियों को किया रिलीज़, ये प्लेयर्स हुए रिटेन
Bhilai Breaking : राह चलते शख्स पर चाकू से हमला, मदद के लिए आए भाई को भी मारा… शराब पीने रुपए मांग रहे थे बदमाश
स्वास्थ मंत्रालय ने कहा- देश के आठ राज्यों में 69 फीसदी मरीज…. रिकवरी रेट में बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में मिलेट के उभरते व्यापार को बढ़ावा देने में सरकार एवं उद्योग की भूमिका पर हुई संगोष्ठी
कम रेट में सोना देकर की करोड़ों की ठगी, लोगों को धोखा देने खोल रखी थी ज्वेलरी की दुकान… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नरवा विकास: वन क्षेत्रों में 30-40 मॉडल के 1.67 लाख संरचनाओं का निर्माण जारी
Next Article श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी के बच्चों को मिली एलसीडी प्रोजेक्टर की सुविधा… मंत्री कवासी लखमा ने किया उद्घाटन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?