ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विदेश दौरे पर पीएम मोदी को मिलेगा खास सम्मान, कुछ ही नेताओं को मिली है ऐसी इज्जत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

विदेश दौरे पर पीएम मोदी को मिलेगा खास सम्मान, कुछ ही नेताओं को मिली है ऐसी इज्जत

By Om Prakash Verma
Published: May 21, 2023
Share
CG Assembly Election: इस जिले 13 नवंबर को पीएम मोदी की रैली, जनसभा को करेंगे संबोधित
CG Assembly Election: इस जिले 13 नवंबर को पीएम मोदी की रैली, जनसभा को करेंगे संबोधित
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे पर गए हुए हैं। जिसमें उन्होंने पहले जापान में जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके बाद वह हिंद प्रशांत महासागर स्थित देश पापुआ न्यू गिनी जाएंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। इन विदेश दौरों पर प्रधानमंत्री मोदी को खूब सम्मान मिल रहा है लेकिन पापुआ न्यू गिनी जाने पर प्रधानमंत्री मोदी को एक दुर्लभ सम्मान मिलेगा, जो कुछ ही नेताओं को मिला है।

पीएम मोदी को मिलेगा खास सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी रविवार को हिंद प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश पापुआ न्यू गिनी जाएंगे। पापुआ न्यू गिनी का यह पीएम मोदी का पहला और भारत के किसी भी प्रधानमंत्री का पहला दौरा है। इस वजह से भी यह दौरा बेहद खास है। सामान्य तौर पर पापुआ न्यू गिनी में शाम ढलने के बाद राष्ट्रध्यक्षों को पारंपरिक स्वागत नहीं किया जाता है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के मामले में पापुआ न्यू गिनी अपनी परंपरा को बदलने जा रहा है। पीएम मोदी के पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए पहुंचेंगे।

चीन की चुनौती से निपटने की तैयारी
चीन हिंद और हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति लगातार मजबूत कर रहा है। अब भारत ने भी चीन को उसके पड़ोस में चुनौती देने की तैयारी कर ली है। इसके तहत भारत हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। इसी के तहत पीएम मोदी का पापुआ न्यू गिनी का दौरा बेहद अहम है। पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी में फोरम फॉर इंडिया पैसिफिक आइलैंड कॉपरेशन सम्मेलन की तीसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। यह सम्मेलन पापुआ न्यू गिनी में होगा और इसमें हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के 14 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह बैठक सोमवार को होगी। साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने ही फिजी में FIPIC की शुरुआत की थी।

ऑस्ट्रेलिया में ‘लिटिल इंडिया’ जाएंगे
पापुआ न्यू गिनी के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी सिडनी में एक विशेष कार्यक्रम में भारतीय मूल के नागरिकों से मुलाकात करेंगे। यह कार्यक्रम हैरिस पार्क इलाके में होगा, जिसे लिटिल इंडिया के रूप में जाना जाता है।

बिना मास्क के घूम रहे लोगों को डंडा दिखाने वाले नन्हें कोरोना योद्धा को पुलिस ने किया सम्मानित, लोग भी बरसा रहे प्यार
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले को मिली बड़ी सौगात, लोगों ने जताया आभार
2-डीजी: फेफड़े का संक्रमण ठीक करने में मददगार है डीआरडीओ की यह दवा, तीन दिन में स्वस्थ होने लगते हैं मरीज
थोड़ी राहत: तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश, कई स्थानों पर गिरे पेड़ और होर्डिंग्स
माधवन की फिल्म ने पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा, मंगलवार को हुआ इतना कारोबार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्री टीएस सिंहदेव ने हजारों फीट से लगाई छलांग: पैराग्लाइडिंग और पैराजंपिंग का लिया आनंद मंत्री टीएस सिंहदेव ने हजारों फीट से लगाई छलांग: पैराग्लाइडिंग और पैराजंपिंग का लिया आनंद
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: हंगामे की राजनीति और युवा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?