ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विकास प्रदर्शनी का आयोजन: महिला गृह उद्योग की सदस्य का अनूठा प्रयास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

विकास प्रदर्शनी का आयोजन: महिला गृह उद्योग की सदस्य का अनूठा प्रयास

By @dmin
Published: February 5, 2022
Share
विकास प्रदर्शनी का आयोजन: महिला गृह उद्योग की सदस्य का अनूठा प्रयास
विकास प्रदर्शनी का आयोजन: महिला गृह उद्योग की सदस्य का अनूठा प्रयास
SHARE

प्रदर्शनी से खरीद रही हैं सामान ताकि उन्हें दिखाकर दूसरी महिलाओं को प्रेरित कर सकें
साइंस कॉलेज मैदान में लगी है विकास प्रदर्शनी

रायपुर। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। बीते 3 फरवरी से शुरू हुई प्रदर्शनी 6 फरवरी तक चलेगी। यहां विभिन्न विभागों की विकास गाथा को आकर्षक अंदाज में पेश किया गया है। खादी एवं ग्रामोद्योग, वन विकास एवं रोजगार मिशन के अंतर्गत विभिन्न तरह के कार्यों में लगी महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा भी स्टॉल लगाए गए हैं। विकास प्रदर्शनी में कोरिया की महिला गृह उद्योग की सदस्य श्रीमती नीलिमा चतुर्वेदी का अनूठा प्रयास देखने को मिला। यहां वह महिला स्व-सहायता समूह के विभिन्न स्टॉलों में जाकर उनके बनाए समान खरीद रही हैं। वह इन समानों को अपने क्षेत्र की दूसरी महिलाओं को दिखाकर नवाचार के लिए प्रेरित करना चाहती हैं।

साइंस कॉलेज मैदान में लगी विकास प्रदर्शनी में एक महिला अपने कुछ साथियों के साथ महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित विभिन्न स्टॉलों में हस्तकला और हस्तशिल्प के समान खरीदते दिखीं। पूछने पर उन्होंने बताया कि वह स्वयं महिला गृह उद्योग कोरिया की सदस्य है और प्रदर्शनी में उनका भी स्टॉल है। दूसरे स्टॉलों से अलग-अलग तरह के हस्तशिल्प के समान की खरीदी को लेकर उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न स्थानों पर महिला स्व-सहायता समूह की बहनें बांस, काष्ठ, छिंद घास, सवई घास, खजूर पत्ता, ताड़ पत्ता और मिट्टी से लेकर लोहे तक के आकर्षक डेकोरेटिव आइटम्स और घरेलू इस्तेमाल के समान बना रही हैं। वे इन समानों को ले जाकर अपने क्षेत्र में विभिन्न महिला समूहों के बीच दिखाएंगी और उन्हें भी ऐसे सामान बनाने और अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। जरूरत पडऩे पर वह छत्तीसगढ़ के दूसरे जिलों की महिला स्व-सहायता समूहों से भी संपर्क कर अपने क्षेत्र की महिलाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था करेंगी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा लगाई गई इस विकास प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नए अवसरों की जानकारी मिलती है। स्वरोजगार की नई संभावनाओं का भी पता चलता है।

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आत्मविश्वास से जुड़ रहा स्कूल
एलजेपी के अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान, सूरजभान सिंह को मिली जिम्मेदारी
बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से आठ की मौत, 37 लोग घायल
सरकारी स्कूल का टीचर पत्नी के साथ झूला फांसी पर, मकान में लटकते मिले दोनों के शव…  जांच में जुटी पुलिस
एमपी के 24 लाख किसानों को सरकार ने दी बड़ी राहत, सहकारी बैंको से लिए कर्ज का ब्याज होगा माफ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक दिवसीय विशेष प्रचार अभियान का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक दिवसीय विशेष प्रचार अभियान का आयोजन
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 111 # 05 february 2022
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?