ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विकास कार्य के लिए चयनित स्थल पर कर लिए थे अतिक्रमण, भिलाई निगम की टीम ने किया बेदखल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

विकास कार्य के लिए चयनित स्थल पर कर लिए थे अतिक्रमण, भिलाई निगम की टीम ने किया बेदखल

By @dmin
Published: January 28, 2022
Share
SHARE

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक भवन बनने वाले स्थान पर अतिक्रमण करने वाले को आज बेदखल करने की कार्रवाई की गई। राजीव नगर वार्ड 09 में रामबिहारी यादव नाम के व्यक्ति द्वारा आवंटित पट्टे से अधिक जमीन पर अतिक्रमण करते हुए अस्थाई निमार्ण कर लिया था जिससे विकास कार्य में बाधा आ रही थी। अतिक्रमण हटाकर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए आज जोन 01 के राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से निर्माण को ध्वस्त कर स्थल को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही नींव खोदने के लिए चूना मार्किंग कराया गया। निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अधिकारी कर्मचारियों की टीम बनाई है जो ऐसे कार्य करने वालों की निगरानी करते हुए उनपर कार्यवाही कर रहे है।

जोन 01 के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे ने बताया कि ने बताया कि राजीव नगर वार्ड 09 में रामबिहारी नामक व्यक्ति द्वारा निगम की रिक्त भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया था जिसे जोन आयुक्त मनीष कुमार एवं अभियंताओं की उपस्थिति में हटाने की कार्यवाही की गई। अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति ने अपने आवंटित पटटे से अधिक जमीन पर अतिक्रमण कर लिया था, स्थल पर कुछ समय पूर्व बच्चों के खेल कूद के लिए झूला व अन्य उपकरण लगाए थे जिन्हें हटाकर अस्थाई रूप निर्माण किया हुआ था जिसे हटाने के लिए आज जोन 01 के राजस्व विभाग का अमला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी से अतिक्रमण स्थल को तोड़फोड़ कर निर्माण सामग्री को जप्त किया गया और स्थल को कब्जा मुक्त कराया गया। उक्त स्थल पर क्षेत्र के नागरिकों की मांग पर सामुदायिक भवन बनाने हेतु स्थल को चयनित किया गया है, इस कारण कब्जा मुक्त कराने के पश्चात चूने से लाईन मार्किंग कराया गया ताकि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके। कार्यवाही के दौरान जोन 01 के अभियंता श्वेता वर्मा, आलोक पसीने, तोड़फोड़ दस्ते से प्रकाश गुप्ता, कन्हैया, चैतराम, लालू एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

कोरोना के दैनिक मामलों में फिर हुआ इजाफा, मिले 38617 नए संक्रमित
पीएससी टापर्स ने बताया कैसे करें तैयारी… कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भी दिये टिप्स, बताया हार्ड वर्क और निरंतर कोशिश सफलता का सबसे बड़ा रास्ता
बलरामपुर में पलटा टैंकर : डीजल लूटने लगी लोगों की भीड़… पुलिस ने खदेड़ा
देश के बेहतर भविष्य के लिए बाल अधिकारों की सुरक्षा बेहद आवश्यक: राज्यपाल सुश्री उइके
कांग्रेस विधायक पर महिला को खुदखुशी के लिए उकसाने का आरोप, मामला दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री के सख्त तेवर : रेत का अवैध उत्खनन रोकने जिले के कलेक्टर, एसपी स्वयं करें मॉनिटरिंग, कार्रवाई न होने पर अधिकारियों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई
Next Article स्वच्छ्ता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रभारी मंत्री मो. अकबर ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?