ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखने धमधा पहुंचे कलेक्टर, महिलाओं ने बताया साहब, हमने बाड़ी से कमाए 20 हजार रुपए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखने धमधा पहुंचे कलेक्टर, महिलाओं ने बताया साहब, हमने बाड़ी से कमाए 20 हजार रुपए

By @dmin
Published: October 20, 2022
Share
विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखने धमधा पहुंचे कलेक्टर, महिलाओं ने बताया साहब, हमने बाड़ी से कमाए 20 हजार रुपए
विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखने धमधा पहुंचे कलेक्टर, महिलाओं ने बताया साहब, हमने बाड़ी से कमाए 20 हजार रुपए
SHARE

दुर्ग. धमधा में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों का दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने निरीक्षण किया। नरवा योजना के अंतर्गत आए जमीनी बदलावों की स्थिति देखने वे खजरी नाले पहुंचे। यहां पर साढ़े सात किमी पैच पर नरवा ट्रीटमेंट का काम किया गया है। इससे जमीनी स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। इस पैच में नाले के किनारे पहले किसान बोर से पानी लेते थे, अब नाले में पर्याप्त पानी है और सीधे नाले से ही पानी पंप कर रहे हैं। यह बदलाव नाले के दोनों ओर के 500 मीटर तक के क्षेत्र में आया है। यहां पर अधिकारियों ने बताया कि नरवा ट्रीटमेंट से पहले इस नाले में पानी जनवरी महीने तक ही ठहरता था इस बार उम्मीद है कि पानी अच्छा ठहरेगा। इस नाले के माध्यम से दारगांव, बिरोदा और खजरी में भूमिगत जल में काफी सुधार आया है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन भी मौजूद रहे।

समूह की प्रत्येक महिला ने कमाए 20 हजार
दानीकोकड़ी में कलेक्टर ने महिला समूहों द्वारा उगाई जा रही सब्जी की बाड़ी देखी। महिला समूहों ने यहां गोभी, बैंगन, गवारफली उगाई है। नव ज्योति समूह की महिलाओं ने बताया कि इस सीजन समूह की प्रत्येक महिला ने 20 हजार रुपए कमाए है।

कुपोषित बच्चों के लिए बनाएं डाइट प्लान
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी भी देखा। यहां उन्होंने दर्ज संख्या और उपस्थित बच्चों की जानकारी ली। इनके वजन की जानकारी ली और यहां चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। 30 बच्चों में 23 बच्चे उपस्थित थे। इनमें 3 कुपोषित बच्चे थे। कलेक्टर ने कहा कि इन बच्चों का विशेष ध्यान रखें और इनके लिए डाइट प्लान तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए जो गर्म भोजन दिया जाता है उसे हमेशा एक निर्धारित समय पर देने की कोशिश करें।

मेड़ेसरा में स्कूल पहुंचे
कलेक्टर ने मेड़ेसरा स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां पर आंतरिक मूल्यांकन चल रहा था। शिक्षकों ने बताया कि कोविड पीरिएड के दौरान बच्चों को जो लर्निंग लास हुआ है उसकी जांच के लिए यह आंतरिक मूल्यांकन हो रहा है। कलेक्टर ने कहा कि परीक्षण में जिन भी बच्चों का लर्निंग लास चिन्हांकित होता है। उनके लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर इसे ठीक करें।

स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
कलेक्टर ने दारगांव में स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया। यहां पर उन्होंने ओपीडी में आए मरीजों से पूछताछ की। यहां उन्होंने नई वाली बिल्डिंग में ओपीडी चलाने के निर्देश दिए। हॉस्पिटल मैनेजमेंट को इस संबंध में भी निर्देश दिए।

कोरोना संक्रमित मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं में लगातार वृद्धि…. थर्ड पार्टी सर्वेक्षण में सामने आए आंकड़ें
गर्भवती होने के बावजूद मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर डटी दंतेवाड़ा डीएसपी…. कर्तव्य निष्ठा को मुख्यमंत्री बघेल ने सराहा, कहा- संकट काल में प्रस्तुत की अनुकरणीय मिसाल
छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज़, राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (SLCCC) की प्रथम बैठक संपन्न
जान से मारने की धमकी देकर विवाहिता से रेप, पति के दर्द की दवा देने के बहाने ले गया था बदमाश
Breaking News : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, आग लगने से 4 मजदूर झुलसे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उपलब्धि: सीएम भूपेश के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गढ़ रहा नये आयाम, मिल रही सराहना, इस वजह से मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार उपलब्धि: सीएम भूपेश के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गढ़ रहा नये आयाम, मिल रही सराहना, इस वजह से मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार
Next Article गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति में डीएसपी की मौत, एसओजी विंग में थे तैनात गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति में डीएसपी की मौत, एसओजी विंग में थे तैनात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?