ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वानांचल के बच्चे भी अब निजी स्कूल के तर्ज पर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर रहें हैं पढ़ाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

वानांचल के बच्चे भी अब निजी स्कूल के तर्ज पर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर रहें हैं पढ़ाई

By @dmin
Published: June 14, 2022
Share
वानांचल के बच्चे भी अब निजी स्कूल के तर्ज पर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर रहें हैं पढ़ाई
वानांचल के बच्चे भी अब निजी स्कूल के तर्ज पर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर रहें हैं पढ़ाई
SHARE

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जशपुर जिले के बच्चों को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों के माध्यम से अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। जिले में 08 विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम एवं 01 हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालन किया जा रहा है। पालकों एवं बच्चों में भी उत्साह बना हुआ है और बच्चे नियमित विद्यालय में अध्ययन कर रहें हैं। पालकों ने खुशी भी जताई की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बच्चों के लिए शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की सुविधा सारे विकास खण्ड में कराई गयी है और बच्चों निजी स्कूल की तर्ज पर ही शासकीय स्कूलों में शिक्षा दी जा रही है। सभी विकासखण्डों के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में लगभग 3800 सीटे निर्धारित की गई है। इनमें से 3500 सीटों में प्रवेश लेकर बच्चें पढ़ाई कर रहें हैं।

कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सभी अग्रेजी माध्यम स्कूल में बुनियादी सुविधाएॅ उपलब्ध कराया गया है। इसी कड़ी में सत्र 2019-20 से प्रारंभ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में 480 सीट अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 ली से 12 वीं तक के विद्यार्थी अध्ययनरत है। विद्यालय के प्रारंभ होने से स्थानीय पालकों में अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने के प्रति जबरदस्त रूचि दिखाई देती है। विद्यालय में प्रत्येक दिवस प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा प्रत्येक कक्षा में क्या सीखा जाता है, उसको ऑनलाईन पालकों के साथ प्रतिदिन साझा किया जाता है। महत्वपूर्ण यह है कि कक्षा 11 वीं और 12 वीं के बच्चों को आई.आई.टी.-नीट परीक्षा की भी तैयारी कराई जा रही है।

सभी विद्यालयों में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ प्रयोग शालाएं, पुस्तकालय और सुसज्जित कक्षा तैयार किए जा रहे हैं। जिले में स्वामी आत्मानंद विद्यालय प्रारंभ किए जाने से पूरे जिले के पालको में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शासकीय विद्यालयों के प्रति अब पालको का विश्वास पहले से बढ़ा है और सभी बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिल सके। इसके लिए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत हैं। बच्चों के पालकों ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

जांजगीर में युवक के हाथ लगी चार आंखों वाली दुर्लभ मछली, अमेजन नदी में पाई जाती है यह प्रजाति
राज्यपाल डेका ने अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त एवं अग्रवाल और मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई
राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस, मंत्री अनिला भेंडिया बोली मेरे घर में रहे राहुल… देश भर में शुरू हुआ कैंपेन
छावनी में पट्टा वितरण के लिए सर्वे का कार्य पंद्रह दिनों के भीतर कार्य पूरा करने दिये निर्देश, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र में छत्तीसगढ़ का भी अंश – सीएम बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गौतम अडाणी को झटका: फ्रीज हुए 43500 करोड़ के शेयर, कंपनियों के शेयरों में लगा लोअर सर्किट दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम बनाने की तैयारी, 50 अरब डॉलर निवेश करेंगे अदाणी
Next Article चीन के साथ सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा बड़ा फैसला : सेनाओं में 4 साल के लिए भर्ती होंगे ‘अग्निवीर’, बेहतर पैकेज के साथ होगी विदाई

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?