ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वाट्सअप कॉल पर गंदी वीडियो दिखाकर पहले जाल में फंसाया, फिर व्यावसायी के साथ कर दी उससे भी ज्यादा गंदी हरकत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurChhattisgarhCrime

वाट्सअप कॉल पर गंदी वीडियो दिखाकर पहले जाल में फंसाया, फिर व्यावसायी के साथ कर दी उससे भी ज्यादा गंदी हरकत

By @dmin
Published: October 3, 2022
Share
वाट्सअप कॉल पर गंदी वीडियो दिखाकर पहले जाल में फंसाया, फिर व्यावसायी के साथ कर दी उससे भी गंदी हरकत
वाट्सअप कॉल पर गंदी वीडियो दिखाकर पहले जाल में फंसाया, फिर व्यावसायी के साथ कर दी उससे भी गंदी हरकत
SHARE

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ठगी की घटनाएं रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। बिलासपुर संभाग के अंबिकापुर में जिले में दो लोगों से लाखों रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई है। पहले मामले में व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो दिखाकर शहर के एक व्यापारी से 2 लाख 38 हजार रुपए ब्लैकमेल कर ऑनलाइन ठगी की गई है। वहीं दूसरे मामले में फेसबुक के जरिए 90 हजार रुपए की ठगी की गई है। दोनों पीडि़तों ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिखाया गया अश्लील वीडियो
शहर के संगम चौक निवासी सतीश त्रिपाठी व्यवसायी है। कुछ दिन पूर्व अज्ञात व्यक्ति द्वारा सतीश के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल कर अश्लील वीडियो दिखाया गया। इसके बाद अलग-अलग नंबर से उसके पास फोन आना शुरू हो गया। अपने आप को क्राइम ब्रांच का बताकर सतीश से रुपए की मांग की गई। छुटकारा पाने के लिए उसने 12 अलग-अलग मोबाइल नंबर पर कुल 2 लाख 38 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। सतीश ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी

90 हजार की ठगी

जिला योजना सांख्यिकी विभाग में कार्यरत लव कुमार त्रिपाठी से 90 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई है। लव कुमार त्रिपाठी का रमन नामक व्यक्ति दोस्त है। कुछ दिन पूर्व रमन के फेसबुक से पत्नी की तबीयत खराब बता कर 10 हजार रुपए का सहयोग मांगा गया था। मैसेज देख कर लव ने दिए गए नंबर पर दो बार में 10 हजार रुपए भेजा। कुछ दिन बाद पता चला कि यह मैसेज फेक है। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति का फोन लव के मोबाइल पर आया और कहा कि आपका पैसा रिफंड आ जाएगा। जैसा प्रोसेस बता रहा हूं वैसा करो। अज्ञात व्यक्ति के बताए अनुसार वह प्रोसेस करता गया, इस दोरान उसके खाते से 80 हजार रुपए और कट गए। लव ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

छत्तीसगढ़ में कोराना: पिछले 24 घंटों में 16750 नए संक्रमितों की पुष्टि…. 207 कोरोना मरीजों की मौत
छत्तीसगढ़ के इस नपा के कांग्रेस पार्षद पर लगा रेप का आरोप, महिला ने दर्ज कराया केस
Bhilai News: मलकीत सिहं हत्याकांड में एक और आरोपी शुभम शर्मा गिरफ्तार
81 लाख से पटरीपार के जलभराव क्षेत्र में होगा नाला निर्माण-वोरा
मछली पकडऩे गए दो ग्रामीणों के साथ हुआ कुछ ऐसा, सीधे घर पहुंची लाश, पूरे गांव में पसरा मातम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 november 2022 श्रीकंचनपथ 346 # 03 october 2022
Next Article CG में हाईकोर्ट के जजों के नाम पर ठगी : महिला से कहा हाईकोर्ट का बाबू हूं और जमानत दिलाने के नाम पर ठग लिए डेढ़ लाख रुपए
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?