ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वर्मी कम्पोस्ट ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को किया मजबूत, खेती किसानी की लागत में आई कमी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

वर्मी कम्पोस्ट ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को किया मजबूत, खेती किसानी की लागत में आई कमी

By @dmin
Published: July 30, 2021
Share
वर्मी कम्पोस्ट ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को किया मजबूत, खेती किसानी की लागत में आई कमी
वर्मी कम्पोस्ट ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को किया मजबूत, खेती किसानी की लागत में आई कमी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गोधन-न्याय योजना से गोठानों में वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं की आमदनी में इजाफा हो रहा है वहीं अब किसानों को जैविक खाद अपने ही गांव में मिलने लगा है। वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से खेती किसानी की लागत भी कम हो गयी है। बस्तर अंचल में उपजाई जाने वाली फसलों के स्वाद और खुशबू की मिसाल सभी देते हैं, मगर पिछले कुछ सालों से इस अंचल में भी अधिक उपज की भावना से किसानों ने धड़ल्ले से रासायनिक खाद का उपयोग प्रारंभ कर दिया था।

रासायनिक खाद से की जाने वाली खेती से पहले तो किसानों की उपज बढ़ती हुई महसूस हो रही थी, मगर समय के साथ बंजर होती जमीन ने अधिक खाद की मांग शुरु कर दी। परिणाम यह हुआ कि किसानों की लागत लगातार बढ़ती चली गई और फसल की स्वाद और खुशबू भी गायब हो गई और तो और रासायनिक खाद से उत्पन्न फसल के कारण शरीर में पडऩे वाले दुष्प्रभाव भी दिखाई देने लगे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खेतों को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए गौठानों को पुनर्जीवित करने के साथ ही रासायनिक खाद से मानव शरीर, भूमि और पर्यावरण पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए इन्हीं गौठानों में गोबर से बनने वाले खाद के निर्माण को प्रोत्साहन देने का कार्य प्रारंभ किया गया, जिसके कारण बस्तर सहित पूरे प्रदेश मेंएक बार फिर से जैविक खेती का प्रचलन बढऩे लगा है।

शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोठान ग्रामों की महिला समितियों के अथक प्रयास से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कर विक्रय किया जा रहा है। कृषक एक बार फिर से जैविक एवं टिकाऊ खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं। गोधन न्याय योजना अंतर्गत आज पर्यन्त तक बस्तर जिले में कुल 11,860 क्विं. वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन 6,158 क्विं वर्मी कम्पोस्ट का वितरण किया जा चुका है, साथ ही कृषि, उद्यानिकी, वन एवं अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजना अंतर्गत वर्मी कम्पोस्ट खरीदकर कृषकों को वितरित किया जा रहा है।

जिले में अब तक लगभग 61 लाख 85 हजार रूपए का वर्मी कम्पोस्ट गोठान समितियों द्वारा विक्रय किया गया है, जिसके कारण गोठानों में कार्यरत स्व सहायता महिलाओं के समूहों की आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो रही है। स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के साथ-साथ विभिन्न आजीविका संबंधी गतिविधियाँ-जैसे, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मछली पालन एवं अन्य उत्पादों का निर्माण एवं विक्रय कर अतिरिक्त आमदनी भी प्राप्त की जा रही है।

सीजी बोर्ड के टॉपर्स विद्यार्थियों से सीएम साय ने की वीडियो कॉलिंग, बेहतर भविष्य की दी शुभकामनाएं
प्रदेश से मलेरिया को खत्म करने 21 जिलों में अभियान: अभियान के तहत अब तक 18.39 लाख लोगों की जांच, पॉजिटिव पाए गए 10,930 मरीजों का इलाज
भाजपा विधायक के फ्लैट में मीडिया सेल के कर्मी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, विधायक रिकेश ने की मुख्यमंत्री से चर्चा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
वैशाली नगर में शिक्षक सम्मान : क्षेत्र के सभी शासकीय व निजी विद्यालयों के शिक्षक होंगे सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाढ़ का खतरा: खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी, निचले इलाकों में खेतों की तरफ बढ़ा पानी बाढ़ का खतरा: खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी, निचले इलाकों में खेतों की तरफ बढ़ा पानी
Next Article CBSE will declare 10th, 12th board exam results by July 15 सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 99.37 प्रतिशत रहा परिणाम, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?