ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वन मंत्री अकबर ने रायपुर से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लोगों से की चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

वन मंत्री अकबर ने रायपुर से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लोगों से की चर्चा

By @dmin
Published: January 11, 2022
Share
SHARE

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने आज विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोड़ला के नागरिकों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं के त्वरित निदान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

वन मंत्री श्री अकबर से इस दौरान नगर पंचायत बोड़ला के एल्डरमेन भरत सोनकर के नेतृत्व में लगभग 70 मजदूर विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा के लिये उपस्थित हुए। मजदूरों ने बताया कि मण्डलाटोला स्थित राज्य भंडार गृह निगम के गोदाम में सुकवापारा, मण्डलाटोला, मुडिय़ापारा एवं बोड़ला के मजदूर कार्य करते हैं। बोड़ला विकासखंड में भण्डार गृह निगम के नया गोदाम हेतु 3 करोड़ 68 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। भंडार गृह निगम ग्राम सिंघारी या बैजलपुर में नए गोदाम का निर्माण कराना चाहता है। इससे वर्तमान में कार्य कर रहे मजदूरों का हित प्रभावित होगा। मजदूरों ने यह मांग रखी कि भण्डार गृह निगम के नए गोदाम का निर्माण बोड़ला विकासखंड के खसरा क्रमांक 28 एवं 30 में रिक्त भूमि पर ही किया जाए। मजदूरों की इस मांग पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने राज्य भण्डार गृह निगम अध्यक्ष एवं राजस्व विभाग से चर्चा करने का आश्वासन दिया।

इसी तरह विडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा के दौरान बोड़ला में नए राशन कार्ड की मांग रखी गई। मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला कबीरधाम में फरवरी, 2022 से अलग-अलग विकासखंडवार राशन कार्ड बनाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी, ताकि कोई भी परिवार राशन कार्ड से वंचित न रहे। विकासखंड बोड़ला में आवासीय पट्टा की मांग आने पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि अधिकांश आवासीय पट्टे उन्होंने अपने हाथों से हितग्राहियों को सौपे हैं। आवासीय पट्टे के कुछ आवेदन लंबित है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को इस संबंध में जानकारी देने निर्देश दिया गया है।

मंत्री से चर्चा करने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग में वनोपज सहकारी समिति कर्मचारी भी उपस्थित हुए थे। उन्होंने अपने वेतन वृद्धि एवं नियमितीकरण की मांग रखी। मंत्री मोहम्मद अकबर ने उनसे कहा कि इन मांगों के संबंध में कर्मचारियों के हित में राज्य सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने वनोपज सहकारी समितियों के कर्मचारियों से तेंदूपत्ता सहित अन्य लघु वनोपज के संग्रहण में रूचि लेकर कार्य करने की अपील की। बोड़ला में विडियो कांफ्रेंसिंग में त्रिवार्षिय पाठ्यक्रम के चिकित्सक भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि वे पिछले लगभग 10 वर्षो से संविदा के आधार पर कार्य कर रहे हैं। जिला कबीरधाम में त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के आधार पर कुल 55 चिकित्सक सेवारत हैं उन्होंने अपने नियमितीकरण की मांग मंत्री के समक्ष रखी। मंत्री मोहम्मद अकबर ने उनसे कहा कि कि वे इस संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक पहल के लिए आश्वस्त किया।

छत्तीसगढ़ सरकार ने अन्तर्राज्यीय एवं अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाले यात्री वाहनों के संचालन की दी अनुमति….. परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश
सभी पंचायतों में एक साल के भीतर मिलेगी बैंकिंग सुविधा, साय बोले- सुशासन लाने हम कर रहे भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद
जांजगीर-चांपा में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरूष उम्मीदवारों के लिए सेना में भर्ती रैली का आयोजन
पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला मेरी पत्नी ने कर ली है आत्महत्या… जांच के बाद खुला राज
सुको का फैसला: निकाय चुनावों में ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण पर रोक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मजदूरों के लिए कराएं रोजगार की व्यवस्था: अमरजीत भगत
Next Article आज भी प्रासंगिक है युवा शक्ति और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद का संदेश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?