ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वनोपज का उचित मूल्य मिलने पर आदिवासियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

वनोपज का उचित मूल्य मिलने पर आदिवासियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत…

By @dmin
Published: June 20, 2022
Share
SHARE

रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में विकासपरक राज्यस्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का दंतेवाड़ा जिले के पंचायत प्रतिनिधियों ने अवलोकन किया। दंतेवाड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत केशापुर, टेकनार, नेटापुर, मुरकी, मसेनार, कुपेर, कमालूर, चितलंका के पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलाव और विकास कार्यों की उपलब्धियों की जमकर तारीफ की।  

प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार आदिवासियों, किसान, मजदूर और महिलाओं के आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा और इलाज की व्यवस्था की गई है। वनांचल में आदिवासियों को समर्थन मूल्य पर एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना का क्रियान्वयन कर कृषि उपज खरीदी की जा रही है। इसी तरह वर्तमान महंगाई के दौर में सस्ती दरों पर धनवंतरी मेडिकल स्टोर में दवाई उपलब्ध कराया जा रहा है। गौठान और स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, जिससे महिलाएं आर्थिक स्वावलंबन की ओर बढ़ रही है।

इसी तरह गीदम विकासखंड के ग्राम पंचायत मोफलनार, नागुल, छोटे तुमनार, बड़ेसुरोकी, कटुलनार आदि पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में वन अधिकार अधिनियम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके तहत पात्र लोगों को वन अधिकार पत्र प्रदान करने अनुसूचित और अन्य पारंपरिक वनवासी वन अधिकार कानून लागू किया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस अधिनियम के लागू हो जाने से वनांचलों के पट्टाधारी किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण और किसान न्याय योजना का लाभ मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि वनांचलों में तेंदूपत्ता और वनोपज संग्रहण पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने से आदिवासियों को उनके मेहनत का फल मिलने लगा है। कोदो, कुटकी और रागी के लिए उद्योग स्थापित किया जा रहा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं एवं आदिवासियों की पुरानी संस्कृतियों को पुनर्जीवित किए जाने से लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। ग्रामीणों ने सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की सराहना की। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भूमिहीन मजदूर, महिला और युवा लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अलावा सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना से लोगों को रोजगार मिल रहा है।

Breaking News : एक लाख से ज्यादा युवाओं के खातों में पहुंची बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त, सीएम बघेल ने किया ऑनलाइन ट्रांसफर
30 ग्राम पंचायतों से होगी गोधन न्याय योजना की शुरुआत: 31 जुलाई तक सभी 216 गौठान में होगी खरीदी की व्यवस्था
कुर्की पर सख्ती: इस जोन में निगम की कार्रवाई, बकायादारों से वसूले लाखों
बैठक में आयुक्त ने कहा- सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केन्द्र में होगा 24 घंटे पानी… गलत जानकारी देने पर आयुक्त ने जारी किया नोटिस
राज्य स्तरीय बॉलबैडमिंटन प्रतियोगिता 13 व 14 फरवरी को उतई में… प्रदेश विभिन्न जिलों से टीमें होंगी शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ‘जगार-2022’ मेला बना लोगों के आकर्षण का केन्द्र… छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों के लगे हैं 140 स्टॉल
Next Article ' भारत बंद ' को देखते हुए केंद्र का राज्यों को निर्देश, कहा- सुरक्षा कड़ी और शांति सुनिश्चित की जाए भारत बंद का अह्वान: दुर्ग-भिलाई के रेलवे स्टेशनों पर कड़ी चौकसी, अग्निपथ योजना के विरोध में जिले में हाई एलर्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?