ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वनांचल के निवासियों को मिली एक और महत्वपूर्ण सौगात, रैली कोसा के समर्थन मूल्य पर खरीदी का निर्णय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

वनांचल के निवासियों को मिली एक और महत्वपूर्ण सौगात, रैली कोसा के समर्थन मूल्य पर खरीदी का निर्णय

By @dmin
Published: January 13, 2022
Share
वनांचल के निवासियों को मिली एक और महत्वपूर्ण सौगात, रैली कोसा के समर्थन मूल्य पर खरीदी का निर्णय
वनांचल के निवासियों को मिली एक और महत्वपूर्ण सौगात, रैली कोसा के समर्थन मूल्य पर खरीदी का निर्णय
SHARE

स्थानीय निवासियों को रैली कोसा के उत्पादन सहित प्रसंस्करण का मिलेगा अधिक से अधिक लाभ
राज्य में 30 से 40 करोड़ रूपए के 8 से 12 करोड़ रैली कोसा कोकून का होता है उत्पादन
समर्थन मूल्य पर राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा होगा क्रय

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बस्तर संभाग में रेशम पालन तथा कोसा उत्पादन करने वाले आदिवासी-वनवासी कृषकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत रैली कोसा का क्रय अब समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किया जाएगा। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि शासन के इस महत्वपूर्ण निर्णय से अब रैली कोसा के उत्पादन सहित प्रसंस्करण का अधिक से अधिक लाभ स्थानीय निवासियों को मिलेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ संजय शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल द्वारा राज्य में रैली कोसा के स्थानीय प्रसंस्करण को बढ़ाते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य कोसा उत्पादन में अग्रणी है। राज्य में दो प्रकार के कोसा का उत्पादन होता है, जिसे रैली तथा डाबा कोसा कहा जाता है। वर्तमान में रेशम विभाग द्वारा डाबा कोसा क्रय किया जाता है, परन्तु रैली कोसा का क्रय व्यापारियों के माध्यम से होता है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में उत्पादित रैली कोसा को समर्थन मूल्य पर क्रय करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को निर्देशित किया गया है। इसका राज्य के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, केशकाल, नारायणपुर, कोण्डागांव तथा सुकमा आदि जिले के आदिवासी-वनवासी कृषकों सहित निवासियों को सीधा-सीधा लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि रैली कोसा का उत्पादन मुख्य रूप से साल वृक्ष पर प्राकृतिक रूप से होता है। डाबा कोसा का उत्पादन अर्जुन, साजा एवं लेंडिया आदि वृक्षों पर होता है। रैली कोसा परिमाण तथा गुणवत्ता में डाबा कोसा से उत्कृष्ट है। रैली कोसा 2 सीजन भादो तथा चैती में होता है। भादो फसल की मात्रा तथा गुणवत्ता अधिक महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ राज्य में 8 से 12 करोड़ रैली कोसा-कोकून का उत्पादन होता है। इसका औसतन मूल्य 30 से 40 करोड़ रूपए होता है। साथ ही 9 से 10 करोड़ कोकून डाबा कोसा के रूप में उत्पादन होता है, जिसका मूल्य लगभग 25 से 30 करोड़ रूपए होता है। वर्तमान में इनमें से डाबा कोसा का क्रय रेशम विभाग द्वारा किया जाता है, परन्तु रैली कोसा का क्रय व्यापारियों के माध्यम से होता है।

एस आर हॉस्पिटल में साल भर के बच्चे की कटी जीभ का किया सफलता पूर्वक आपरेशन…
Gustakhi Maaf: अन्नदाता फिर योजनाओं के केन्द्र में
बोलेरो सवार ने ट्रक के हेल्पर पर चढ़ा दी गाड़ी, मौके पर मौत….. दो दिन पकड़ाए आरोपी
Bhilai Breaking : सुपेला के मकान में लगी आग, सोना व कैश खाक… दो माह बाद होनी है बेटे की शादी
ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा की जांच करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- सरकार के पास जाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मेयर इन काउंलिस का गठन: रिसाली निगम का विकास महापौर शशि सहित इन आठ एमआईसी सदस्य के कंधों पर मेयर इन काउंलिस का गठन: रिसाली निगम का विकास महापौर शशि सहित इन आठ एमआईसी सदस्य के कंधों पर
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया-सीएम बघेल छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया-सीएम बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?