ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वनवासियों के आस्था का केन्द्र ‘देवगुडिय़ों’ का तेजी से हो रहा विकास तथा सौन्दर्यीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

वनवासियों के आस्था का केन्द्र ‘देवगुडिय़ों’ का तेजी से हो रहा विकास तथा सौन्दर्यीकरण

By @dmin
Published: April 14, 2022
Share
वनवासियों के आस्था का केन्द्र 'देवगुडिय़ों' का तेजी से हो रहा विकास तथा सौन्दर्यीकरण
वनवासियों के आस्था का केन्द्र 'देवगुडिय़ों' का तेजी से हो रहा विकास तथा सौन्दर्यीकरण
SHARE

देवगुडिय़ों के हो रहे विकास से अवैध कटाई, अतिक्रमण पर रोकथाम सहित वनों के संरक्षण में परस्पर सहयोग कर रहे वनवासी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा राज्य के सुदूर वनांचल में वनवासियों के आस्था का केन्द्र ”देवगुडिय़ोंÓÓ का संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य तेजी से जारी है। इस तारतम्य में बीजापुर वन मंडल अंतर्गत वर्ष 2018-19 में 2020-21 तक 63 देवगुडिय़ों में संरक्षण एवं संवर्धन कार्य अंतर्गत उनके बाउण्ड्रीवॉल तथा चौनलिंक फैंसिंग इत्यादि का कार्य कराया गया।

इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर मोहम्मद शाहिद ने जानकारी दी कि इनके विकास कार्य के लिए कैम्पा (छत्तीसगढ़ प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण) के तहत 2 करोड़ 82 लाख रूपए की राशि स्वीकृत थी। देवगुडिय़ों के संरक्षण एवं संवर्धन से स्थानीय वनवासियों के विश्वास तथा आस्था को मजबूती मिली है। जिससे स्थानीय वनवासी आज वन विभाग को अवैध कटाई, अतिक्रमण पर रोकथाम सहित अग्नि सुरक्षा आदि के कार्यों में वनों के विकास के लिए परस्पर सहयोग प्रदान करने में जुटे हुए हैं।

गौरतलब है कि बीजापुर वन मंडल जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। यहां पर निवासरत जनजातियों में विभिन्न प्रकार की स्थानीय मान्यताओं के साथ-साथ कई देवी-देवताओं का पूजन किया जाता है। इन देवी-देवताओं के पूजा स्थल सुदूर वन क्षेत्र में स्थित है। जिसे वे पवित्र स्थल के रूप में मानते हैं तथा वहां किसी प्रकार की अवैध कटाई, अतिक्रमण अन्य निषिद्ध कार्य को नहीं करते हैं। इन स्थलों पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहता है। इन स्थलों पर उनकी मनोभावनाएं जुड़ी रहती है। राज्य सरकार की मंशानुसार स्थानीय ग्रामीणों तथा वनवासियों के इन मान्यताओं को बनाए रखने हेतु देवगुडिय़ों का संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य कराया जा रहा है।

नवी मुंबई में भिलाई के संजय को मिला इंडिया बेस्ट एमएसएमई अवॉर्ड
लौंग की चाय: मसूड़ों और दांतों से जुड़ीं कई समस्याओं को दूर भगाए
अर्थव्यवस्था के विकास के लिए नई पहल : गांवों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए शहरों में खुलेंगे सी-मार्ट के शो रूम
Big news : राहुल गांधी को झटका, गुजरात हाईकोर्ट ने खारिज की मानहानि मामले में सजा पर रोक की मांग वाली याचिका
वन होम, वन ट्री अभियान अभूतपूर्व उत्साह, हर घर में रोपे गए पौधे: दुर्ग भिलाई के लोगों ने की भागीदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ISRO Success: Nine Customer Satellites and EOS-01 Satellite Launch तैयारी: अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाएगा इसरो का नया प्रक्षेपण यान, लॉन्च की कीमत को कम करने पर कर रहा काम
Next Article अमेरिका की आंख में आंख डालकर भारत ने दिया जवाब, जयशंकर की हो रही जय-जय अमेरिका की आंख में आंख डालकर भारत ने दिया जवाब, जयशंकर की हो रही जय-जय

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?