ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है गंभीर शरीर पर होता है ऐसा असर, बरतें सावधानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है गंभीर शरीर पर होता है ऐसा असर, बरतें सावधानी

By @dmin
Published: August 21, 2022
Share
SHARE

ब्लड शुगर लेवल का बढऩा और कम होना दोनों ही स्थितियां शरीर के लिए हानिकारक मानी जाती हैं। सामान्यतौर पर शुगर लेवन बढऩे को लेकर ज्यादा चर्चा होती रही है, इसे शरीर के कई अंगों के लिए नुकसानदायक माना जाता है। मानक के अनुसार स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर 60 से 140 द्वद्द/स्रद्य के बीच होना चाहिए। इसका बढऩा कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकता है।

Contents
  • क्यों होती है हाइपोग्लाइसेमिया ?
  • हाइपोग्लाइसेमिया के कारण होने वाली समस्याएं
  • हाइपोग्लाइसेमिया की गंभीर स्थिति
  • हाइपोग्लाइसेमिया को कैसे कंट्रोल किया जाए?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्लड शुगर का स्तर बढऩा जितना गंभीर स्थिति है, इसका कम होना भी उतना ही खतरनाक है। डॉक्टर्स कहते हैं, जिन्हें डायबिटीज की समस्या होती है उन्हें लगातार अपने शुगर लेवल की जांच करते रहना चाहिए जिससे स्थिति का सही अंदाजा होता रहे। लो-ब्लड शुगर का लेवल यानि कि हाइपोग्लाइसेमिया शरीर में कई प्रकार की जटिलताओं का कारण बन सकती है। लो ब्लड शुगर की स्थिति तब होती है जब रक्त में ग्लूकोज की मात्रा सामान्य स्तर से कम हो जाती है। डायबिटीज की दवाइयों या फिर इंसुलिन के कारण यह स्थिति हो सकती है। हाइपोग्लाइसेमिया का प्रभाव अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों हो सकता है, जिसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। आइए इसकी गंभीरता के बारे में जानते हैं।

क्यों होती है हाइपोग्लाइसेमिया ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज की दवाइयां, अल्कोहल, गंभीर बीमारी या फिर शरीर में इंसुलिन की मात्रा अधिक हो जाने की स्थिति लो ब्लड शुगर का कारण बन सकती है। यही कारण है कि डायबिटीज के रोगियों को निरंतर ब्लड शुगर के स्तर की जांच करते रहना चाहिए। हाइपोग्लाइसेमिया को कंट्रोल करने के लिए तुरंत ग्लूकोज के लेवल को बढ़ाने की आवश्यकता होती है। इसपर समय रहते ध्यान न देना हृदय और मस्तिष्क की गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

हाइपोग्लाइसेमिया के कारण होने वाली समस्याएं

रक्त शर्करा का स्तर बहुत कम हो जाने की स्थिति में शरीर में कई प्रकार की समस्याएं होने का जोखिम होता है। इसके कारण कंपकपी, पसीना आना, सिरदर्द, भूख या मतली, धड़कन की अनियमितता, थकान और चिंता जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। हाइपोग्लाइसेमिया पर समय पर ध्यान न देना गंभीर स्थितियों का कारण बन सकता है। यदि इसे अनुपचारित ही छोड़ दिया जाए कोमा जैसी समस्या भी हो सकती है।

हाइपोग्लाइसेमिया की गंभीर स्थिति

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जैसे-जैसे हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति बिगड़ती जाती है, इसके संकेत और लक्षण गंभीर हो सकते हैं। हाइपोग्लाइसेमिया की गंभीर स्थिति के कारण भ्रम, असामान्य व्यवहार, शारीरिक समन्वय की कमी, बोलने की समस्या, धुंधला दिखाई देना, झटके आना, तंत्रिका की समस्या और चेतना की हानि हो सकती है।

हाइपोग्लाइसेमिया को कैसे कंट्रोल किया जाए?

हाइपोग्लाइसेमिया की स्थिति में त्वरित रूप से ग्लूकोज के स्तर को बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। यदि शुगर लेवल कम है तो इसे बढ़ाने के लिए सीमित मात्रा में कैंडीज या बिस्किट खाया जा सकता है। हालांकि इस स्थिति में विशेषज्ञ की सलाह बहुत आवश्यक होती है। हाइपोग्लाइसेमिया की स्थिति लगातार बने रहने में दवाइयों और इंसुलिन को डोज में परिवर्तन की आवश्यकता हो सकती है।

ही-मैन धर्मेन्द्र के निधन पर सीएम साय ने किया भावुक पोस्ट, बोले- कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति
उम्मीद फाउंडेशन और ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
विधायक देवेन्द्र की पहल : रायपुर की तर्ज पर भिलाई में भी बनेगा सेमी ओलंपिक स्वीमिंग पुल
भेंट-मुलाकात: योजनाओं से किसानों को हो रहा फायदा: सीएम भूपेश बघेल
CG Crime : केबल कर्मचारी की हत्या, शराब की बोतल फोड़कर गले में किया वार… 100 मीटर भागकर तोड़ा दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 10 घंटे मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करते थे विजय देवरकोंडा: पुरी जगन्नाध
Next Article यह एक आसान सी आदत डायबिटीज रोगियों के लिए हो सकती है रामबाण

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?