ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोड अनुरूप ट्रांसफार्मर की क्षमताओं का किया जाएगा विस्तार – कलेक्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

लोड अनुरूप ट्रांसफार्मर की क्षमताओं का किया जाएगा विस्तार – कलेक्टर

By @dmin
Published: May 18, 2022
Share
खेती-किसानी, सिंचाई और स्वास्थ्य के महती प्रोजेक्ट्स का 23 को लोकार्पण करेंगे सीएम बघेल
खेती-किसानी, सिंचाई और स्वास्थ्य के महती प्रोजेक्ट्स का 23 को लोकार्पण करेंगे सीएम बघेल
SHARE

दुर्ग। बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी एवं अभियंताओं के साथ आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें लो वोल्टेज से लेकर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने को लेकर समीक्षा हुई। कलेक्टर ने इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को गर्मी और आने वाले बारिश के मौसम को ध्यान में रखकर व्यवस्था को दुरूस्त करने की बात कही। गर्मी में आम नागरिकों को लो-वोल्टेज और पावर कट जैसे समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए उन्होंने सतत् मॉनिटरिंग की बात कही। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लगातार आ रही बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर निकट भविष्य में कमी आनी चाहिए और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। मीटिंग में उन्होंने जन चौपालों में आ रही बिजली संबंधित प्रकरणों के निराकरण त्वरित किए जाएं, इस बात पर भी जोर देने के लिए कहा।

इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग ने बताया कि चार नए सब स्टेशनों का कार्य मेड़ेसर, झीट, कुगदा, जामगॉव में किया जा चुका है और तेलीगुंडरा में आगामी कार्य करने के निर्देश है। उन्होंने चरौदा, छावनी, हथखोज, बघेरा और बोरसी में लोड अनुरूप अतिरिक्त ट्रांफार्मर के कार्य पूर्ण होने की बात भी कही और बताया कि छावनी में ट्रांसफार्मर का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति में कोई व्यवधान हो तो इसे तत्काल दूर करने के लिए विभाग द्वारा कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। यदि कोई उपभोक्ता बिजली संबंधित शिकायत दर्ज कराना चाहता है तो वह 1912 डायल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है, दर्ज शिकायत पर तत्काल निस्तारण किया जाएगा।

अवैध संबंधों की भयावह कहानी: युवक ने कर दी पति की हत्या…. हादसा साबित करने में जुटा आरोपी ऐसे आया पुलिस पकड़ में
माता के दरबार में बड़ा हादसा: वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मौत
दुल्हन की विदाई करा लौट रहे बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई, 3 की मौत
बड़ी खबर: गोलगप्पे खाने से 71 बीमार, 47 बच्चे राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज में भर्ती
यहां की पुलिस है बंदरों से परेशान, बचने के लिए इन्होंने निकाला यूनिक तरीका… जानें क्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रमिकों को मिलने वाली सहायता राशि में हुई वृद्धि श्रमिकों को मिलने वाली सहायता राशि में हुई वृद्धि
Next Article शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संभागायुक्त ने दिया मार्गदर्शन शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संभागायुक्त ने दिया मार्गदर्शन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?