ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकसभा में बोली सोनिया गांधी: नफरत फैलाकर फेसबुक और ट्विटर दे रहे चुनाव में दखल, रोक लगाए सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

लोकसभा में बोली सोनिया गांधी: नफरत फैलाकर फेसबुक और ट्विटर दे रहे चुनाव में दखल, रोक लगाए सरकार

By @dmin
Published: March 16, 2022
Share
बैठक से पहले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की अपील- कांग्रेस का नेतृत्व करें सोनिया गांधी
बैठक से पहले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की अपील- कांग्रेस का नेतृत्व करें सोनिया गांधी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव में फेसबुक जैसी सोशल मीडिया कंपनियों के प्रभाव को खत्म करने की मांग सरकार से की है। लोकसभा में सोनिया गांधी ने कहा कि मैं सरकार से मांग करती हूं कि वह चुनाव में फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया कंपनियों के दखल को खत्म करने के लिए कदम उठाए। उन्होंने कहा कि लोगों के दिमाग को नफरत से भरा जा रहा है। उन लोगों को भावुकता से भरी गलत जानकारियां दी जा रही हैं। फेसबुक जैसी कंपनियां ऐसी गलत चीजों से फायदा उठा रही हैं। सोनिया गांधी ने इस दौरान सोशल मीडिया कंपनियों, सरकार और कॉरपोरेट के गठजोड़ की भी बात कही।

It has repeatedly come to public notice that global social media companies aren't providing a level playing field to all parties…Blatant manner in which social harmony is being disturbed by FB with the connivance of ruling establishment is dangerous for our democracy: S Gandhi pic.twitter.com/n1yivYUW8r

— ANI (@ANI) March 16, 2022

सोनिया गांधी ने कहा कि यह बात कई बार कही गई है कि सोशल मीडिया कंपनियां सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर नहीं मुहैया कराती हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सत्ता प्रतिष्ठान के साथ मिलकर फेसबुक की ओर से सामाजिक सद्भाव को खत्म किया जा रहा है, वह बहुत गलत है। उन्होंने कहा कि इस तरह का गठजोड़ देश के लिए खतरनाक है। सोशल मीडिया कंपनियों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनकी ओर से लोकतंत्र को हैक किया जा रहा है। फेसबुक और ट्विटर जैसी कंपनियां कुछ नेताओं के नैरेटिव को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनावी राजनीति को लगातार सोशल मीडिया कंपनियों की ओर से प्रभावित किया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में यूपी समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यूपी में पार्टी को महज 2 सीटें ही मिली हैं, जबकि पंजाब में सत्ता से बाहर हो गई है और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी तक दोनों सीटों से हार गए। यूपी में भी लंबे समय से प्रियंका गांधी डटी थीं, लेकिन उनका प्रचार काम आता नहीं दिखा।

National Day Rally 2023: Sacrifice, Effort Needed to Preserve Harmony
छत्तीसगढ़ में 12 खेलों के लिए कोच बनने का मौका, सरकार दे रही संविदा नियुक्ति… जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
रायपुर पहुंचे तेजस्वी सूर्या, भिलाई से भाजपा पार्षद दया सिंह ने किया सैकड़ों साथियों के साथ किया जोरदार स्वागत
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अभनपुर सड़क दुर्घटना में महिलाओं के निधन पर जताया दु:ख
मुख्यमंत्री बघेल से विवेक तन्खा ने मुलाकात की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दूसरी पारी का पहला फैसला: 15 करोड़ गरीबों को तीन महीने तक मुफ्त राशन देगी सरकार, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर गरीबों को लोकसभा चुनाव 2024 तक मुफ्त राशन देने की तैयारी, होली बाद बंद नहीं होगा वितरण
Next Article दो विधायकों और दो पूर्व महापौरों का कामकाज परखेगा भिलाई निगम चुनाव “लोगो”/ “मोनो” की डिजाइन भेजने के लिए तिथि बढ़ी अब 21 मार्च तक ले सकते हैं भाग… डिजाइन भेजकर 51000 पुरस्कार प्राप्त करने का सुनहरा मौका

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?