ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहा धाम का लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहा धाम का लोकार्पण

By Om Prakash Verma
Published: December 28, 2023
Share
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहा धाम का लोकार्पण
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहा धाम का लोकार्पण
SHARE

रायगढ़ में 6.40 एकड़ में बना है भव्य अग्रोहा धाम
मानवता की सेवा में अग्रवाल समाज अग्रणी : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ में अग्रवाल समाज द्वारा निर्मित अग्रोहा धाम का लोकार्पण किया। महाराज चक्रधर की नगरी रायगढ़ में अग्रोहा धाम का निर्माण 6.40 एकड़ में हुआ है। अग्रोहा धाम सर्व समाज के सामाजिक कार्यो के लिए उपलब्ध रहेगा। इस भवन का संचालन अग्रोहा धाम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। अग्रोहा धाम मध्य भारत का सबसे विशाल सर्व सुविधा युक्त सामाजिक भवन है। इसका निर्माण रायगढ़ के जिंदल रोड रायगढ़ में वृंदावन कालोनी के सामने कराया गया है। अग्रोहा धाम के लोकार्पण का यह गरिमामय कार्यक्रम लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की इस औद्योगिक धरती, सांस्कृतिक धरती, हस्तकला की धरती में आज भगवान अग्रसेन की कृपा से अग्रोहा धाम के रूप में इस भवन का लोकार्पण हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि रायगढ़ आर्थिक राजधानी भी है और जनजातीय क्षेत्र भी है। यहां के बहुआयामी, समतामूलक समाज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय की है। उन्होंने उम्मीद जतायी की श्री साय का राजनीतिक अनुभव, सहज कार्यशैली छत्तीसगढ़ राज्य को आगे लेकर जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि आज अग्रोहा धाम का लोकार्पण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की गरिमामय उपस्थिति में हुआ है। मेरा सौभाग्य रहा है कि मैंने उनके साथ पांच साल काम किया है। अग्रवाल समाज हमेशा मानवता की सेवा के लिए आगे रहता है। अग्रोहा धाम का निर्माण भी इसका उदाहरण है। इसका उपयोग सभी समाज के लोग करेंगे। उन्होंने इसके लिए सभी ट्रस्टियों और दानवीरों को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़वासियों से मेरा अटूट संबंध रहा है। 20 साल तक आपने मुझे लोकसभा भेजा। आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां अस्पताल बनाने के लिए शासन की ओर से हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से जो भी वायदे हमने मोदी की गारंटी के रूप में किया है, उसे पूरा करेंगे। इस ऐतिहासिक क्षण में रायगढ़वासियों से मिले स्नेह और सम्मान के लिए मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताया।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज बहुत सेवाभावी है। यह बहुत अच्छा भवन बना है। गरीबों की पढ़ाई, शादी और इलाज की व्यवस्था भी करें तो और भी बढिय़ा काम होगा। उन्होंने अग्रोहा धाम के निर्माण के लिए यहां के ट्रस्टियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी विकसित भारत बनाने की है। सरकार के साथ समाज मिलकर विकसित भारत के लिए काम करें। आप सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य बनेगा।

मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अग्रोहा धाम के निर्माण के लिए अग्रवाल समाज को बधाई दी और कहा कि यह भवन रायगढ़वासियों के लिए काफी उपयोगी होगा। उन्होंने समाज सेवा के कार्यों में अग्रवाल समाज के लोगों की बढ़-चढ़कर भागीदारी की सराहना की और कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रायगढ़ जिले के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व सांसदनवीन जिंदल, विधायक राजेश अग्रवाल, विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता एवं अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

घर से नाराज होकर स्कूटी में निकली बहन ने नदी में लगाई छलांग, बचाने कूदा भाई पर छूट गया हाथ
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सेक्टर-4 के निवासियों के लिए मिला ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, विधायक देवेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण
रावघाट में संचालित मोबाईल डिस्पेंसरी से सैकड़ों हो रहे लाभान्वित… 22 गांवों में पहुंचा रहे चिकित्सा सुविधा
बैंक में 85 लाख गबन का मामला, तीन और आरोपी गिरफ्तार… ग्राहकों से ली थी लोन की राशि
Big News : कमल विहार का नाम बदला, अब माता कौशल्या विहार नाम से जानेंगे लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कबीर से गांधी तक के आदर्शों को लेकर निकला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनसैलाब कबीर से गांधी तक के आदर्शों को लेकर निकला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनसैलाब
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 75 # 28 December 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?