ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लूट कर फरार हुए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक एसआई और बदमाश को लगी गोली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

लूट कर फरार हुए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक एसआई और बदमाश को लगी गोली

By Om Prakash Verma
Published: April 15, 2024
Share
लूट कर फरार हुए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक एसआई और बदमाश को लगी गोली
लूट कर फरार हुए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक एसआई और बदमाश को लगी गोली
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। वसंत विहार के पर्ल हाइट अपार्टमेंट में लूट कर फरार हुए बदमाशों की बिहारीगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक एसआई गोली लगने से घायल हो गया और एक बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। दोनों घायलों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, एक अन्य बदमाश गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अनुराग चौक के पास पर्ल हाइट अपार्टमेंट में एक्सपोर्टर विकास त्यागी के घर पर तीन बदमाशों ने लूट की थी। बदमाश वहां से करीब आठ लाख रुपये नकद और 20 तोले सोने के जेवरात लूटकर ले गए थे।

पुलिस ने विकास त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने उनके पूर्व पार्टनर राजीव अग्रवाल व तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। राजीव अग्रवाल से उनका लेनदेन का विवाद चला आ रहा है। बदमाशों ने भी विकास त्यागी से कहा था कि उन्हें अंबाला वालों ने भेजा है और दो करोड़ रुपये का इंतजाम करने को कहा था। बदमाश विकास त्यागी के भाई और बेटे को साथ ले गए थे, हालांकि जाते वक्त तीनों बदमाश मोहंड से आगे कार से उतरकर चले गए और उन्हें वापस भेज दिया। घटना के बाद पुलिस टीम को सहारनपुर की ओर रवाना किया गया था। सोमवार देर रात उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पुलिस ने मिलकर बिहारीगढ़ में बदमाशों को घेर लिया।

कांबिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इसमें उत्तराखंड पुलिस के एसआई सुनील नेगी के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश फुरकान के पैर में भी गोली लगी है। दोनों घायलों को उत्तराखंड पुलिस कोरोनेशन अस्पताल लेकर आ गई है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उधर, पकड़े गए अन्य बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है।

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हुए डीपफेक का शिकार, सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा नकली वीडियो… जानिए वीडियो में क्या है?
70 साल की वृद्धा से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पाटन पुलिस…
सीएम साय से मिली रायपुर की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे, मुख्यमंत्री ने कहा- लोकसभा की तरह मिलेगा जनता का समर्थन
किसानों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला…
नेताओं के एक से ज्यादा जगह से चुनाव लडऩे पर लगे रोक, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मतदान जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 'सेंचुरी वोटिंग' क्रिकेट मैच का किया आयोजन मतदान जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ‘सेंचुरी वोटिंग’ क्रिकेट मैच का किया आयोजन
Next Article भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने दाखिल किया नामांकन, नामांकन रैली में जुटे हजारों समर्थक

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?