ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लिवर को स्वस्थ रखने के लिए इन चार बातों का रखें खास ख्याल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए इन चार बातों का रखें खास ख्याल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

By Sonu Sahu
Published: October 29, 2022
Share
SHARE

लिवर, हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। पाचन से लेकर हार्मोन उत्पादन और बॉडी डिटॉक्स सहित शरीर के कई अति आवश्यक कार्यों में लिवर की विशेष भूमिका होती है। हालांकि कुछ प्रकार की लापरवाहियों के चलते इस अंग से संबंधित विकारों के मामले काफी तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। लिवर की कुछ बीमारियां गंभीर समस्याकारक और जानलेवा तक हो सकती हैं, यही कारण है कि सभी लोगों को इस खास अंग के देखभाल को लेकर सतर्कता बरतते रहने की सलाह दी जाती है।

Contents
  • पित्त दोष में योग-प्राणायाम के लाभ
  • दिनचर्या का लिवर की सेहत पर असर
  • हल्दी है प्रभावी औषधि
  • बॉडी डिटॉक्स करते रहना आवश्यक

आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं, आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखकर लिवर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी को शरीर के इस महत्वपूर्ण अंग को स्वस्थ रखने के उपाय करते रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि लिवर को फिट रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखा जाना जरूरी माना जाता है?

पित्त दोष में योग-प्राणायाम के लाभ

योग-व्यायाम के अभ्यास की आदत बनाकर लिवर से संबंधित समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। विशेषज्ञों ने पाया कि प्राणायाम का अभ्यास न केवल लिवर के कार्यों को आसान बनाने में सहायक अभ्यास है साथ ही इसके पित्त दोष को नियंत्रित करने में भी लाभ देखे गए हैं। कई प्रकार के योगासनों को लिवर को उत्तेजित करके इसके कार्यों को बेहतर बनाने और लिवर से संबंधित विकारों के जोखिम को कम करने में लाभकारी पाया गया है।

दिनचर्या का लिवर की सेहत पर असर

लाइफस्टाइल को ठीक रखकर लिवर की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। लिवर सिरोसिस, फैटी लिवर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लाइफस्टाइल में गड़बड़ी को एक कारण के तौर पर देखा जा रहा है। शोधकर्ताओं ने पाया कि शराब के सेवन जैसी आदतों के कारण इस महत्वपूर्ण अंग से संबंधित बीमारियों का खतरा काफी बढ़ा हुआ देखा जा रहा है। स्वस्थ दिनचर्या का पालन करके लिवर सहित अन्य अंगों की सेहत में भी सुधार किया जा सकता है।

हल्दी है प्रभावी औषधि

हल्दी को लिवर की समस्याओं को दूर करने वाली सबसे प्रभावी औषधियों में से एक माना जाता है। इसके मुख्य सक्रिय घटक करक्यूमिन को अध्ययनों में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम में लाभकारी पाया गया है। हल्दी में शक्तिशाली एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-कैंसर गुण होते हैं, जो इस जड़ी-बूटी को लिवर की बीमारियों को दूर करने में काफी लाभकारी बनाती है। अध्ययन से पता चला है कि 8 सप्ताह के लिए 500 मिलीग्राम करक्यूमिन उत्पाद से लिवर में फैट की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।

बॉडी डिटॉक्स करते रहना आवश्यक

लिवर वैसे तो स्वाभाविक तौर पर शरीर से अनावश्यक उत्पादों को निकालने का काम करता है, पर कुछ बीमारियां इस कार्य को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में उन चीजों का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है जो लिवर के कार्यों को आसान बनाती हैं। अदरक और नींबू का पेय एक क्लासिक डिटॉक्स ड्रिंक है जिसमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो न केवल आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करते हैं साथ ही वजन घटाने की प्रक्रिया को भी तेज करते हैं। यह पेय लिवर के कार्यों को आसान बनाने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में सहायक है।

देश में बढ़ रही वायरस से संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या…. लगातार 11 वें दिन 90 हजार से कम मिले मरीज
सावधान: कल किसी भी समय धरती से टकरा सकता है जियोमैग्नेटिक तूफान, सूर्य की सतह पर होंगे विस्फोट
उत्तराखंड को 17,500 करोड़ का सौगात दे बोले पीएम मोदी-45 साल का इंतजार खत्म
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर देश में सबसे कम… CMIE ने जारी किये आंकड़े, देखे…
राज्यपाल रमेन डेका की पहल : गोद ग्रामों में माह मार्च तक योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन का लक्ष्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने देखी छावनी छठ तालाब की व्यवस्था, लोगों को दी छठ पर्व की बधाई
Next Article भाई की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे इंजीनियर की हत्या, नशे में लूटपाट के लिए रोका फिर पैसे छीनकर बेरहमी से मार डाला भाई की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे इंजीनियर की हत्या, नशे में लूटपाट के लिए रोका फिर पैसे छीनकर बेरहमी से मार डाला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?