ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लिवरपूल को 381 अरब रुपये में खरीद सकते हैं मुकेश अंबानी, 12 साल बाद बिकने के कगार पर यह टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

लिवरपूल को 381 अरब रुपये में खरीद सकते हैं मुकेश अंबानी, 12 साल बाद बिकने के कगार पर यह टीम

By Om Prakash Verma
Published: November 13, 2022
Share
लिवरपूल को 381 अरब रुपये में खरीद सकते हैं मुकेश अंबानी, 12 साल बाद बिकने के कगार पर यह टीम
लिवरपूल को 381 अरब रुपये में खरीद सकते हैं मुकेश अंबानी, 12 साल बाद बिकने के कगार पर यह टीम
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/लंदन (एजेंसी)। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब लिवरपूल को खरीद सकते हैं। इस मशहूर को क्लब को बेचने के लिए फेनवे स्पोट्र्स ग्रुप (एफएसजी) तैयार है। क्लब के मौजूदा मालिकों ने बिक्री के लिए बोली मंगवाई है। एफएसजी लिवरपूल को कम से कम 381 अरब रुपये में बेचना चाहता है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, अंबानी क्लब को खरीदने के इच्छुक हैं।

लिवरपूल का नाम प्रीमियर लीग के शीर्ष छह क्लबों में गिना जाता है। उसने 2018-19 में यूईएफए चैंपियंस लीग और 2019-20 सीजन में प्रीमियर लीग पर कब्जा किया था। वह छह बार चैंपियंस लीग जीत चुकी हैं। फोब्र्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी दुनिया के आठवें अमीर इंसान है। उनका नेटवर्थ करीब 90 बिलियन पाउंड (करीब 8576 अरब रुपये) है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, उन्होंने क्लब को खरीदने की प्रक्रिया की जानकारी भी मांगी है।

एफएसजी ने अपने बयान में क्या कहा?
2010 में लिवरपूल क्लब की कमान संभालने वाले एफएसजी ने इस सप्ताह की शुरुआत में फुटबॉल जगत को चौंका दिया। उसने कहा कि वह क्लब को बेचने के लिए तैयार है और बोली का इंतजार कर रहा है। एफएसजी ने अपने बयान में कहा, ‘Óईपीएल क्लबों में स्वामित्व के कई हालिया बदलाव देखने को मिले हैं और स्वामित्व में बदलाव की कई अफवाहें भी हैं। लिवरपूल में फेनवे स्पोट्र्स ग्रुप के स्वामित्व के बारे में नियमित रूप से पूछा जाता है।

2010 में भी उड़ी थी अफवाह
यह पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी ने लिवरपूल को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। 2010 में यह खबर आई थी कि सहारा समूह के अध्यक्ष सुब्रतो रॉय के साथ मिलकर वह लिवरपूल में 51 फीसदी हिस्सेदारी के लिए बोली लगाना चाहते थे। हालांकि, तत्कालीन लिवरपूल के मुख्य कार्यकारी क्रिस्टियन पर्सलो ने अफवाहों का खंडन किया था।

मुकेश अंबानी की हैं कई टीमें
मुकेश अंबानी को खेल से काफी लगाव है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस उनकी टीम है। इस फ्रेंचाइजी की दो और टीमें भी हैं। एक दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने वाले एसएटी20 में खेलेगी। उसका नाम एमआई केपटाउन है। वहीं, यूएई टी20 लीग में उनकी टीम एमआई एमिरेट्स है। इसके अलावा वह भारत में इंडियन सुपर लीग के आयोजन में भी मदद करते हैं।

राजधानी रायपुर में 12 को होगा कलार महा सम्मेलन, समाज में राजनीतिक जागरूकता पर होगा मंथन
प्रदेश में धान खरीदी: अब तक छत्तीसगढ़ की सभी जिलों से 31.16 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
एक दिन की राहत के बाद फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट, बीते 24 घंटे में 476 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 22 सौ के पार
Ganja smuggling : महासमुंद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन तस्कर, 1 करोड़ से ज्यादा की गांजा जब्त
नो एंट्री में घुसाई गाड़ी, पुलिस ने रोका तो भाई-बहन ने कांस्टेबल को जड़ दिया थप्पड़, गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साइकल रैली निकाल स्कूली छात्र – छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश
Next Article Breaking News : टी-20 वर्ल्डकप पर इंग्लैंड का कब्जा, मेलबर्न में पाकिस्तान का टूटा सपना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?