ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लापरवाही: मास्क से छूट देने वाले पहले देश इस्राइल पर टूटा महामारी का कहर, वैक्सीन ले चुके लोग हो रहे संक्रमित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

लापरवाही: मास्क से छूट देने वाले पहले देश इस्राइल पर टूटा महामारी का कहर, वैक्सीन ले चुके लोग हो रहे संक्रमित

By @dmin
Published: June 23, 2021
Share
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
SHARE

येरुशलम (एजेंसी)। दुनिया भर में पिछले डेढ़ साल से कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। कई देशों में वायरस की दूसरी और तीसरी लहर ने भी जमकर कोहराम मचाया। पिछले हफ्ते ही इस्राइल ने आउटडोर और इनडोर मास्क से छूट देने वाला पहला देश होने का दावा किया था। इसके एक हफ्ते बाद कोरोना वायरस ने एक बार फिर इस्राइल पर अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कोरोना का डेल्टा वैरिएंट वैक्सीन ले चुके लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस्राइल उन देशों में शामिल हैं, जो अपनी आधी से अधिक आबादी का वैक्सीनेशन कर चुके हैं। इसके बाद इस्राइल ने तमाम पाबंदियां हटाने के साथ ही मास्क लगाने से छूट दे दी। इसके एक हफ्ते बाद ही इस्राइल में कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक से वृद्धि देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस का खतरनाक डेल्टा वैरिएंट वैक्सीन ले चुके लोगों को भी तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। इसके बाद वहां किशोरों को जल्दी से जल्दी वैक्सीन लगाने की मांग की जा रही है। 

अप्रैल के बाद पहली बार मिले 125 नए केस
इस्राइल में सोमवार को 125 नए कोरोना मरीज मिले। आधे से आबादी का टीकाकरण होने वाले देश में अप्रैल के बाद से एक दिन में मिलने नए कोरोना मरीजों की यह संख्या सबसे अधिक है।  इस्राइल में जनवरी माह में कोरोना वायरस का प्रकोप चरम पर था। उस वक्त इस्राइल में प्रतिदिन 10 हजार मामले दर्ज किए जा रहे थे। लेकिन उसके बाद उस वक्त की नेतन्याहू सरकार ने तेजी से टीकाकरण कर वायरस पर काबू पा लिया था। 

टीकाकरण करा चुके नौ शिक्षक निकले संक्रमित
कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लागू सभी पाबंदियों को हटाए जाने के बाद रैंडम जांच करने के दौरान कई स्कूलों में संक्रमित मामले मिले। इस्राइली समाचार पत्र हारेट्ज के मुताबिक, इस्राइल के दो स्कूलों में जांच के दौरान वैक्सीन की पूरी डोज लगवा चुके नौ शिक्षक कोरोना संक्रमित मिले। 
इस्राइल के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट ने कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए नए प्रकोप की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि देश को एक बार फिर अपनी चपेट में लेना वाला डेल्टा वैरिएंट विदेश से लौट रहे यात्रियों की वजह से आया है। इसलिए अब अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सख्ती से जांच की जाएगी। इसी के साथ उन्होंने अपने नागरिकों से फिलहाल विदेश की यात्राएं कम से कम करने की सलाह दी है। बता दें कि इस्राइल में अब तक 840,079 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 6,428 लोगों की वायरस से जान जा चुकी है। 

बेलगाम पेट्रोल-डीजल: लगातार पांचवे दिन बढ़े दाम… बीते छह माह में सरकार ने कर ली इनते हजार करोड़ की कमाई… जाने आज की कीमत
EWS कोटा नियमों में इस साल बदलाव नहीं करेगी मोदी सरकार, 8 लाख ही होगी आय सीमा
कोरोना अपडेट: भारत में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 38 हजार नए केस…. 478 लोगों की हुई मौत
लोकसभा चुनाव से पहले इस पार्टी को लगा झटका, इनके कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
दर्दनाक हादसा: ट्रेन से उड़े ट्रक के परखच्चे, चपेट में आया बाइक सवार, पति-पत्नी और बेटी समेत पांच की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में लगातार तीसरे दिन चार की मौत, कोरोना के 5476 नए मरीज मिले, प्रदेश में 27425 एक्टिव केस 3 करोड़ के पार हुआ देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा: बीते 24 घंटों में सामने आए 50848 नए केस आए, 7 लाख से नीचे आए एक्टिव केस
Next Article पूरी हुई पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की सजा, जेबीटी भर्ती घोटाले में मिली थी 10 साल की कैद  पूरी हुई पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की सजा, जेबीटी भर्ती घोटाले में मिली थी 10 साल की कैद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?