ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लापता नेपाली विमान में सवार सभी 22 लोगों के मारे जाने की आशंका, 14 शव मिले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

लापता नेपाली विमान में सवार सभी 22 लोगों के मारे जाने की आशंका, 14 शव मिले

By @dmin
Published: May 30, 2022
Share
लापता नेपाली विमान में सवार सभी 22 लोगों के मारे जाने की आशंका, 14 शव मिले
लापता नेपाली विमान में सवार सभी 22 लोगों के मारे जाने की आशंका, 14 शव मिले
SHARE

काठमांडु (एजेंसी)। खराब मौसम के बीच नेपाल की सेना ने मुस्तांग जिले में रविवार सुबह लापता विमान का मलबा सोमवार को खोज निकाला। नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फणींद्र मणि पोखरेल ने सोमवार सुबह बताया कि विमान में सवार सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। इस विमान पर चार भारतीय नागरिकों समेत कुल 22 लोग सवार थे।

आरंभिक जांच के अनुसार किसी यात्री के जिंदा बचने की संभावना नहीं है। हालांकि, आधिकारिक बयान बाद में जारी किया जाएगा। उधर, नेपाली मीडिया ने कहा कि बचाव दल ने विमान के मलबे से 14 शव निकाल लिए हैं। पुलिस के अनुसार शवों की हालत इतनी खराब है कि उनकी पहचान मुश्किल है।

नेपाल की ‘तारा एयर’ के ट्विन ऑटर 9एन-एईटी विमान ने रविवार सुबह पोखरा से सुबह 09.55 बजे उड़ान भरी थी। नेपाल के पुलिस इंस्पेक्टर राज कुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। तमांग ने बताया कि कुछ शवों की पहचान मुश्किल है। नेपाली सेना ने सोमवार सुबह वह जगह ढूंढ निकाली, जहां यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। सेना के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा राहत और बचाव दल ने विमान के दुर्घटना स्थल का पता लगा लिया है। तारा एयर का 9 एनएईटी डबल इंजिन विमान रविवार को पहाड़ी जिले में लापता होने के कुछ घंटे बाद मुस्तांग जिले के कोवांग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि विमान का संपर्क मुस्तांग के लेटे इलाके में पहुंचने के बाद टूट गया था। जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी राम कुमार दानी ने एएनआई को बताया कि टिटी के स्थानीय लोगों ने हमें फोन किया और बताया कि एक असामान्य आवाज सुनी है जैसे कि कोई धमाका हुआ हो।

लामचे नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हुआ
स्थानीय लोगों द्वारा नेपाल सेना को दी गई जानकारी के अनुसार तारा एयर का यह विमान लामचे नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने कहा कि कल बर्फबारी रूक जाने के बाद तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया है। रविवार को मुस्तांग जिले में बर्फबारी होने के कारण विमान को तलाशने में जुटे सभी हेलिकॉप्टरों को वापस बुला लिया गया था।

पायलट कैप्टन के फोन को ट्रैक किया
खास बात यह है कि विमान की लोकेशन का पता विमान के पायलट के फोन को ट्रैक करके लगाया गया है। नेपाल टेलीकॉम ने ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) नेटवर्क के जरिए पायलट कैप्टन प्रभाकर घिमिरे के फोन को ट्रैक किया था।

चार भारतीय थे विमान पर सवार
एयरलाइन के एक प्रवक्ता सुदर्शन बारतुला ने कहा कि लापता विमान पर चार भारतीय, दो जर्मन और 13 नेपाली नागरिक सवार थे। इनके अलावा तीन नेपाली क्रु मेंबर भी विमान में थे। चार भारतीय नागरिकों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, ऋतिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में हुई है। इस विमान को जोमसोम एयरपोर्ट पर सुबह 10.15 बजे पहुंचना था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर अभद्र टिप्पणी, पार्षद रामानंद मौर्य ने दर्ज कराई एफआईआर… जानिए क्या है मामला
मुख्यमंत्री ने पैर पखारकर दिया सम्मान, भावुक हुईं स्वच्छता दीदियां बोली– ‘जीवन में पहली बार महसूस हुआ इतना गर्व
Breaking News : कबीरधाम में बड़ा हादसा, सगाई लौट रहे लोगों की पिकअप खाई में गिरी, 25 सवार घायल
निगम बजट 2023-24 : महापौर नीरज पाल ने पेश किया 76035.39 लाख का बजट… जानिए क्या है इस बार भिलाई के विकास का प्लान
बारिश से बेहाल आंध्रप्रदेश: भारी बारिश ने मचाई तबाही… अब तक 17 की मौत, 100 से अधिक लापता… पीएम मोदी ने की सीएम जगन से बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को हर महीने मिलेंगे 4000, पांच लाख का मुफ्त इलाज
Next Article विकास प्रदर्शनी बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र, लोगों को मिल रही राज्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?