ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लाइगर से सामने आया विजय देवरकोंडा का हैरान कर देने वाला लुक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

लाइगर से सामने आया विजय देवरकोंडा का हैरान कर देने वाला लुक

By @dmin
Published: July 2, 2022
Share
SHARE

फिल्म ‘लाइगर से विजय देवरकोंडा का हैरान कर देने वाला लुक सामने आ गया है। जी हां, अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने किरदार की एक झलक दिखाई है। बता दें कि इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं। एक तरफ जहां विजय इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अनन्या पांडे भी ‘लाइगर से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं।

विजय द्वारा साझा किए गए इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तलका मचा दिया है। अभिनेता इस तस्वीर में बिना कपड़ो के पोज देते नजर आ रहे हैं। विजय ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए फिल्म में काम करने के अपने अनुभव को संक्षेप में साझा किया। विजय लिखते हैं, एक फिल्म जिसने मेरा सब कुछ ले लिया। मानसिक और शारीरिक रूप से यह मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका रही है। मैंने इसके लिए अपना सब कुछ दे दिया है! जल्द ही आ रहा है।

यह फिल्म पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शन तले करण जौहर द्वारा निर्मित है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। विजय और अनन्या के अलावा, फिल्म में राम्या कृष्णा, रोनित रॉय, अली, मकरंद देशपांडे और विष्णु रेड्डी भी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि लाइगर 25 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।

लाइगर में जहां विजय देवरकोंडा को एक मार्शल आर्ट फाइटर के रूप में दिखाया गया है तो वहीं दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन इस फिल्म में उनके प्रतिद्वंद्वी के रूप में दिखाई देंगे। इसलिए यह फिल्म काफी चर्चा में है। तेलुगू सिनेमा में अनन्या पांडे और माइक टायसन की यह पहली फिल्म है।

अच्छी खबर: जल्द भारत में आएगी सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन, जानें कीमत और ट्रायल के नतीजे
The Burnning Train: चलती ट्रेन में लगी आग, धूं-धूंकर जलते कोच का वीडियो आया सामने, बाल-बाल बचे यात्री
प्रभावी कार्यशैली और नई तकनीकों को अपनाकर समस्याओं का करें त्वरित समाधान – डिप्टी सीएम साव
आईएनएस विशाखापट्टनम: नौ सेना को मिला समुंदर का ‘सरताज’, रक्षा मंत्री बोले- नाम को करेगा सार्थक
Breaking News : दुर्ग रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा… छत्तीसगढ़ के तीन स्टेशनों का चयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फलों का इस तरह से सेवन पाचन को पहुंचाता है गंभीर नुकसान, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये गलतियां?
Next Article मोटापाग्रस्त लोगों में गंभीर रोग और मृत्यु का जोखिम अधिक, वैज्ञानिकों ने बताया बचाव का सबसे कारगर तरीका

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?