ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लबालब नदी में नहाने उतरे 2 बच्चों की मौत, दोस्त को बचाने में गई दूसरे की भी जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

लबालब नदी में नहाने उतरे 2 बच्चों की मौत, दोस्त को बचाने में गई दूसरे की भी जान

By @dmin
Published: August 31, 2022
Share
SHARE

कोरबा। कोरबा जिले में मंगलवार को दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। यहां विकास नगर की एमडी कॉलोनी के रहने वाले दो बच्चे दोपहर में करीब 12 बजे साइकिल से अहिरन नदी के पास गए थे। चूंकि आज आज हरतालिका तीज और कल गणेश चतुर्थी होने के कारण स्कूलों में दो दिन की छुट्टी है, इसलिए बच्चों ने भी घूमने का प्लान बनाया। इन दोनों के साथ कॉलोनी के 2 और बच्चे भी साथ थे।

Contents
  • छत्तीसगढ़ से लगातार आ रही डूबकर मौत होने की खबर
  • कोरिया के रमदहा जलप्रपात में भी डूबकर 6 लोगों की गई थी जान

अहिरन नदी के किनारे पहुंचने पर दोनों छात्रों गर्व बनवाले (12 वर्ष) और तन्मय कुमार (10 वर्ष) ने नहाने का मन बनाया। बारिश के मौसम के कारण नदी बिल्कुल लबालब है, जिसके कारण बच्चों को उसका अंदाजा नहीं हो सका। नदी में उतरने के साथ ही गर्व बनवाल तेज बहाव में फंस गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए पास ही में तैर रहे तन्मय ने अपना हाथ दिया, लेकिन वो भी खुद को संभाल नहीं सका और दोनों डूब गए। जैसे ही दूसरे बच्चों ने उन्हें डूबते देखा, उन्होंने शोर मचाकर लोगों को बुलाना शुरू किया और कॉलोनी में जाकर परिजनों को भी जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ नदी के किनारे लग गई। कुसमुंडा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने कहा कि दोनों बच्चों का शव मिल गया है। इधर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी किनारे दोनों बच्चों की साइकिलें मिली हैं। त्योहार के दिन घर का चिराग बुझ जाने से घर और मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। गर्व और तन्मय बिकन इंग्लिश स्कूल कुसमुंडा के छात्र थे। गर्व पांचवीं और तन्मय चौथी कक्षा में पढ़ता था। दोनों बच्चों के पिता एसईसीएल कर्मी हैं।

छत्तीसगढ़ से लगातार आ रही डूबकर मौत होने की खबर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी रविवार को एक ही परिवार के 3 बच्चों की डबरी (तालाब) में डूबकर मौत हो गई थी। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से ये हादसा हुआ था। मरवाही के पथर्री गांव के बहुटाडोल मोहल्ले में धर्मदास नाम के शख्स ने अपनी जमीन पर डबरी बनवाई थी, जिसमें तीनों बच्चे डूबे। मोहल्ले में रहने वाले तुलसी सिंह की बड़ी बेटी 16 साल की चांदनी, 12 साल का बेटा सुधार और 8 साल की बेटी भगवती नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे। वहां उनका पैर फिसल गया और तीनों की डूबकर मौत हो गई थी।

कोरिया के रमदहा जलप्रपात में भी डूबकर 6 लोगों की गई थी जान

कोरिया जिले में स्थित रमदहा जलप्रपात में भी डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। रविवार को 3 लोगों का परिवार यहां पिकनिक मनाने आया था। इसके बाद 7 लोग जलप्रपात में नहाने गए थे। उसी दौरान जलस्तर बढऩ से सातों डूब गए थे। इनमें से एक युवती को तो बचा लिया गया था, लेकिन बाकी के 6 लोगों की जान नहीं बच सकी। मरने वालों में एक ही परिवार की 2 बेटियों सहित 3 लोग शामिल थे। मामला कोटाडोल थाना क्षेत्र का है।

ठंड से ठिठुर रहा उत्तर भारत, मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर, पहाड़ों में 22 के बाद भारी बर्फबारी का अनुमान
नारी शक्ति का सशक्त बजट, महिला सशक्तिकरण कोष में 1.5 लाख करोड़ का प्रावधान-रत्नावली कौशल
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 31522 नए मामले…. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 97 लाख 67 हजार के पार
मार्च तक 16 और अगस्त तक 75 वंदे भारत ट्रेन ट्रैक पर लाने की तैयारी, दूसरे राज्यों में बढ़ी मांग
जशपुर बना एडवेंचर पर्यटन का मुख्य आकर्षण, बाइक राइडर्स को भा गई यहां की वादियां… कैंपिंग के साथ की राइडिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिले के होटल, लॉज व ढाबों पर पुलिस की दबिश, खंगाले जा रहे रजिस्टर जिले के होटल, लॉज व ढाबों पर पुलिस की दबिश, खंगाले जा रहे रजिस्टर
Next Article बॉलीवुड में कोई भी सिंगल इंसान नहीं बचा है: कृति सेनन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?