ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी उच्चतम स्तर पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी उच्चतम स्तर पर

By @dmin
Published: June 15, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेेंसी)। आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 221.52 अंकों (0.42 फीसदी) की तेजी के साथ 52,773.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.40 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 15,869.25 के स्तर पर बंद हुआ। यह बाजार के बंद होने का उच्चतम स्तर है। आज लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 374.71 अंक या 0.71 फीसदी के लाभ में रहा था।

आज लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर
पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भी बाजार ने रिकॉर्ड बनाया था। सेंसेक्स 76.77 अंकों (0.15 फीसदी) की तेजी के साथ 52,551.53 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 12.50 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 15,811.85 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि शुक्रवार को सेंसेक्स 174.29 अंक ऊपर 52474.76 के स्तर पर और निफ्टी 61.60 अंक ऊपर 15799.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव
सोमवार को अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 85.85 अंक नीचे 34,393.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.74 0.25 की बढ़त के साथ 104.72 अंक ऊपर 14,174.10 पर बंद हुआ। जापान के निक्केई इंडेक्स इंडेक्स में आज एक फीसदी की मजबूती है। कोरिया के कोस्पी में 0.15 फीसदी की बढ़त है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हेंगसेंग में लगभग 0.90 फीसदी की गिरावट है।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एशियन पेंट्स, एचडीएफसी लाइफ, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं डिविस लैब, अडाणी पोट्र्स, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स और बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक, फार्मा और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और मीडिया शामिल हैं। 

इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों की दिशा टीकाकरण के रुख और अंकुशों के बाद अर्थव्यवस्था के खुलने पर निर्भर करेगी। बाजार भागीदारों को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा का भी इंतजार रहेगा। बाजार उम्मीद कर रहा है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक अपने प्रोत्साहन उपायों को जारी रखेगा। साथ ही विश्लेषकों ने कहा कि ब्रेंट कच्चे तेल के दाम, रुपये का उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख भी बाजार की दिशा तय करेगा। 

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 196.08 अंकों (0.37 फीसदी) की तेजी के साथ 52747.61 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 58.00 अंकों (0.75 फीसदी) की बढ़त के साथ 15869.90 के स्तर पर खुला था। 

धान पर सियासत, लेकिन मालामाल होंगे किसान; इस बार नहीं होगी धान खरीदी-बिक्री में दिक्कत
Big news : नारायणपुर में 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो महिला नक्सली भी शामिल… 10 लाख का था इनाम
लोकसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ में थम गया चुनावी शोर, अब डोर टू डोर प्रचार में लगे प्रत्याशी…कल होगा मतदान
shreekanchanpath 186 # 20 April 2024
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भीषण हादसा : आमने सामने से भिड़ी कार व पिकअप….तीन की मौत, दो घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एलजेपी के अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान, सूरजभान सिंह को मिली जिम्मेदारी एलजेपी के अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान, सूरजभान सिंह को मिली जिम्मेदारी
Next Article Supply of dirty water in BSP township: Youth Congress sends letter to PM Modi बीएसपी टाउनशिप में गंदे पानी की सप्लाई: युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी को भेजा पत्र

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?