ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोप लाइट से जगमग हुई भिलाई की सड़कें… रात में दिखने लगा आकर्षक नजारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रोप लाइट से जगमग हुई भिलाई की सड़कें… रात में दिखने लगा आकर्षक नजारा

By Bhupendra Sahu
Published: November 3, 2022
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सड़कों पर आवाजाही करने वालों को एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। भिलाई शहर की कई सड़कें अब रोप लाइट से जगमगा रही है। सूरज ढलने के बाद रात्रि में यह लाइट चालू हो जाती है। पोल में रोप लाइट लगाया गया है, जिससे गुजरने वाले राहगीरों को एक अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सफेद रोशनी से राहगीरों को आवाजाही में भी आसानी हो रही है साथ ही सड़कों की सुंदरता में भी चार चांद लग गए हैं।

महापौर नीरज पाल के प्रयासों से वैशाली नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख सड़कों का सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है। नेशनल हाईवे से शहर की ओर जाने वाले अधिकतर सड़कों को इसमें शामिल किया गया है। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर निगम आयुक्त ने तत्परता से काम किया है इसी कड़ी में निगम आयुक्त रोहित व्यास ने निरीक्षण के दौरान आकर्षक रोप लाइट लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे, अब भिलाई की सड़कें इससे रौशन हो रही है।

इसी तारतम्य में नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल चौक तक के पोल में रोप लाइट लगाई गई है, यही नहीं कैंप क्षेत्र के 18 नंबर रोड में भी रोप लाइट अपनी चमक दिखा रहा है, लाइट लगाने का काम अन्य सड़कों में भी किया जा रहा है। यदि प्रमुख सड़कों की बात करें तो, नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल चौक, सुपेला चौक से राजेंद्र प्रसाद चौक, कर्मा चौक से भगवा मंदिर चौक, दर्शन मंदिर रोड, आईटीआई से गौतम नगर, खुर्सीपार गेट से श्रीराम चौक, जोन तीन गेट से अशरफी मस्जिद रोड, बसंत टॉकीज से जलेबी चौक होते हुए सुभाष चौक, राधिका नगर टोल प्लाजा से राधिका नगर चौक, टोल प्लाजा से कोसा नाला रोड की सड़को के सौंदर्यीकरण व विकास की कार्ययोजना है।

सीएम बघेल ने स्वर्गीय विद्यारतन भसीन को दी श्रद्धांजलि, परिवारजनों से की मुलाकात
कृषि बिल पास होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- अब सशक्त बनेंगे देश के करोड़ों किसान
समावेशी समाज के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की राहुल गांधी ने की तारीफ
हमीरपुर में एसटीफ की बदमाशों के साथ मुठभेड़, विकास दुबे का करीबी अमर दुबे ढेर
आयुक्त का फरमान स्वच्छता पहले पायदान पर… सार्वजनिक शौचालय में सुविधाओं का अभाव, ठेकेदार पर जुर्माना… केयर टेकर भी नदारद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gujarat assembly elections Big Breaking: गुजरात विधानसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान, दो चरणों में होगी वोटिंग, हिमाचल के साथ ही आएगा रिजल्ट
Next Article नए राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े से विधायक वोरा ने की मुलाकात…कहा-सांस्कृतिक संवर्धन जनसशक्तिकरण एवं सुराज में भूपेश सरकार अव्वल नए राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े से विधायक वोरा ने की मुलाकात…कहा-सांस्कृतिक संवर्धन, जनसशक्तिकरण एवं सुराज में भूपेश सरकार अव्वल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?