ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेव पार्टी केस में बड़ा खुलासा: शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ, दिल्ली की तीन लड़कियों समेत 13 हिरासत में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeaturedNational

रेव पार्टी केस में बड़ा खुलासा: शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ, दिल्ली की तीन लड़कियों समेत 13 हिरासत में

By @dmin
Published: October 3, 2021
Share
रेव पार्टी केस में बड़ा खुलासा: शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ, दिल्ली की तीन लड़कियों समेत 13 हिरासत में
रेव पार्टी केस में बड़ा खुलासा: शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ, दिल्ली की तीन लड़कियों समेत 13 हिरासत में
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे का नाम भी सामने आया है। खबर है कि एनसीबी की छापेमारी के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन भी हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी उनसे भी पूछताछ कर रहे हैं। इसमें 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें दिल्ली की तीन महिलाएं भी शामिल हैं। 

एनसीबी की छापेमारी के दौरान जहाज से कोकीन के अलावा अन्य तीन तरह के ड्रग्स भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन का कहना है कि उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया था, उन्हें गेस्ट के तौर पर पार्टी में बुलाया गया था। 

#UPDATE | We've intercepted some persons. The probe is underway. Drugs have been recovered. We're investigating 8-10 persons: Sameer Wankhede, Zonal Director, NCB, Mumbai

"I can't comment on it", says Wankhede on being asked, "Was any celebrity present at the party?" pic.twitter.com/BxBOODT0wg

— ANI (@ANI) October 2, 2021

आर्यन का मोबाइल खंगाल रही एनसीबी
सूत्रों के मुताबिक, आर्यन ने दावा किया है कि पार्टी में उनके नाम पर कई लोगों को बुलाया गया था। पार्टी में क्या होने वाला था इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। हालांकि, एनसीबी के अधिकारियों ने शाहरुख के बेट आर्यन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उनके चैट्स खंगाले जा रहे हैं, जिससे रेव पार्टी में आर्यन की भूमिका साफ हो सके।

#WATCH | Narcotics Control Bureau (NCB) detained at least 10 persons during a raid conducted at a party being held on a cruise in Mumbai yesterday

(Visuals from outside NCB office) pic.twitter.com/yxe2zWfFmI

— ANI (@ANI) October 2, 2021

600 हाई प्रोफाइल लोग कर रहे थे पार्टी 
बताया जा रहा है कि एनसीबी ने जब जहाज पर छापेमारी की तब उस पर करीब 600 हाईप्रोफाइल लोग सवार थे। सभी लोग पार्टी में शामिल होने के लिए जहाज में सवार हुए थे। पार्टी में शामिल होने के लिए टिकट की कीमत 80 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक थी। 

दिल्ली की रहने वाली हैं तीनों महिलाएं  
एनसीबी की छापेमारी में रेव पार्टी से हिरासत में ली गई तीनों महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं। एएनआई के मुताबिक तीनों महिलाओं को रविवार को मुंबई स्थित एनसीबी ऑफिस लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। 

एनसीबी ने पार्टी के आयोजक को भेजा समन 
रविवार को एनसीबी की ओर से पार्टी के आयोजक को समन भेजा गया है। उन्हें रविवार को ही मुंबई स्थित एनसीबी कार्यालय में तलब किया गया है। माना जा रहा है कि आयोजक से एनसीबी की पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। खबर के मुताबिक, सात घंटे तक चली छापेमारी में एनसीबी को चार तरह के ड्रग्स कोकीन, हशीश, एमडीएमए व मेफेड्रीन बरामद हुए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

गुप्त सूचना के बाद ऐसे बनाया छापेमारी का प्लान 
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। वह टीम के साथ क्रुज पर सवार हो गए थे। बीच समुद्र में जब क्रुज पहुंचा तो पार्टी शुरू हो गई और इसी के साथ एनसीबी भी सक्रिय हो गई। बताया जा रहा है कि पार्टी शुरू होते ही एनसीबी टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों ही पकड़ लिया। एनसीबी ने पहली बार किसी क्रुज पर छापेमारी कर ऐसी कार्रवाई की है। कहा ये भी जा रहा है कि क्रुज की ओपनिंग हाल ही में हुई थी और कुछ सितारों ने भी इस पार्टी में परफॉर्म किया। आरोपियों को रविवार को मुंबई लाया जाएगा।

72 घंटे में ये सब होना था पार्टी में 
एनसीबी की ओर से जिस शिप में छापेमारी की गई, उसमें बॉलीवुड, फैशन व बिजनेस इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को यह जहाज रवाना होना था। फैशन टीवी की ओर से यह पूल पार्टी आयोजित की गई थी। पहले दिन क्रुज पर मियामी स्थित डीजे स्टेन कोलेव के साथ डीजे बुल्जआई, ब्राउनकोट व दीपेश शर्मा की परफॉर्मेंस होनी थी। आइवरी कोस्ट के डीजे राउल के डीजी कोहरा और मोरक्कन कलाकार कायजा के साथ भी एक परफॉर्मेंस होनी थी। इसके बाद शैंपेन ऑल ब्लैक पार्टी भी होनी थी। यह जहाज चार अक्तूबर को सुबह दस बजे मुंबई लौटना था।

आत्मानंद स्कूल तितुरडीह व बोरसी में होगा प्रारंभ…पटरीपार को मिलेगा नि:शुल्क बेहतर शिक्षा का लाभ: वोरा
प्रदेश में कोरोना के 39 नए मामले सामने आए, एक की मौत, 14 जिलों में कोई ताजा मामला नहीं
विधायक देवेन्द्र के साथ हजारों बहनों ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व : विधायक बोले – भिलाई मेरा परिवार, यही मेरा सबसे बड़ा धन
दुर्ग उपचुनाव रिजल्ट : भिलाई व भिलाई चरोदा में भाजपा व रिसाली में कांग्रेस की जीत
नगरी ब्लॉक के युवाओं को अग्निवीर भर्ती की तैयारी में मिला जिला प्रशासन का सशक्त संबल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई हथियारों की खेप बरामद सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई हथियारों की खेप बरामद
Next Article अब एमपी में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून, विधेयक को शिवराज कैबिनेट की मंजूरी कांग्रेस को बड़ा झटका, बेटे के साथ भाजपा में शामिल हुईं पूर्व विधायक सुलोचना रावत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?