ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे द्वारा एफसीआई के खाद्यान्नों के परिवहन के लिए विशेष इंतजाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रेलवे द्वारा एफसीआई के खाद्यान्नों के परिवहन के लिए विशेष इंतजाम

By @dmin
Published: December 24, 2021
Share
SHARE

मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टरों से रेलवे द्वारा दी जा रही सुविधाओं का उपयोग करने के दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की कस्टम मिलिंग के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। इसके फलस्वरूप केन्द्रीय पुल में लगभग डेढ़ लाख मीट्रिक टन चावल जमा कराया जा चुका है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा केन्द्रीय पुल में जमा कराए गए चावल को तेजी से परिवहन के लिए भी भारतीय रेल से समन्वय कर इंतजाम किए गए हैं।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य के सभी कलेक्टरों को भारतीय रेल द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए खाद्यान्नों के परिवहन के लिए 31 दिसम्बर तक दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि भारतीय रेल के गुड्स शैड और टर्मिनल में खाद्यान्नों के परिवहन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सकता है, जिससे कि कस्टम मिलिंग कर भारतीय खाद्य निगम में जमा कराए गए चावल का तेजी से परिवहन हो सके। श्री जैन ने कलेक्टरों से कहा है कि भारतीय रेल द्वारा दी जा रही सुविधाओं से कस्टम मिलिंग में तेजी आएगी, वहीं राज्य सरकार को केन्द्रीय पुल में चावल जमा करने में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए खाद्यान्न के परिवहन को 31 दिसम्बर तक की अवधि के लिए उच्च प्राथमिकता दी गई है।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय पुल में लगभग 61 लाख मीट्रिक टन चावल जमा करने के लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ में तेजी से कस्टम मिलिंग का काम चल रहा है। राज्य सरकार द्वारा कस्टम मिलिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए राईस मिलरों को कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि 40 से बढ़ाकर 120 रूपए प्रति क्विंटल की गई है। इसके साथ ही मिलरों को संग्रहण केन्द्रों के साथ-साथ धान खरीदी केन्द्रों से ही धान का उठाव करने के निर्देश दिए गए हैं।

Breaking: घूसखोर पटवारी निलंबित, किसानों से रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, कलेक्टर ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग से रंगे ब्रीफकेस से निकला भरोसे का बजट, गोबर पेंट से रंगे कामधेनु और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र
पूवर्ती गांव के अर्जुन की उड़ान, धुर नक्सल क्षेत्र से निकलकर जवाहर नवोदय विद्यालय तक पूरा किया सफर
यहां चूके मोदी…
आशिक मिजाज गुरु जी, पहली शादी से मन भरा तो दूसरी की अब तीसरी महिला के साथ लिव इन में, अनैतिक संबंध के मकडज़ाल में फंसी महिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 70 # 24 december 2021
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भिलाई-चरौदा क्षेत्र के नवनिर्वाचित पार्षद गण ने की सौजन्य मुलाकात…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?