ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे ट्रैक पर गिरी चट्टान, दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची राजधानी एक्सप्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रेलवे ट्रैक पर गिरी चट्टान, दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची राजधानी एक्सप्रेस

By @dmin
Published: June 19, 2021
Share
रेलवे ट्रैक पर गिरी चट्टान, दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची राजधानी एक्सप्रेस
रेलवे ट्रैक पर गिरी चट्टान, दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची राजधानी एक्सप्रेस
SHARE

धनबाद (एजेंसी)। धनबाद रेल मंडल के धनबाद-गया रेलखंड पर शनिवार की सुबह बड़ी रेल दुर्घटना टल गई। मानपुर-कोडरमा सेक्शन के बासकटवा ब्लॉक हट-नाथगंज के बीच भूस्खलन से कई चट्टान भरभरा कर रेलवे ट्रैक पर आ गए। रेल पटरी पर आए बोल्डर से टकरा कर नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। लोको पायलट ने सूझबूझ से सही समय पर ट्रेन की गति को नियंत्रित कर हादसे का शिकार होने से बचा लिया। दुर्घटना की वजह से डाउन लाइन से धनबाद आ रही सियालदह राजधानी सहित कई अन्य ट्रेनें फंस गईं।

शनिवार की सुबह नई दिल्ली-रांची राजधनी स्पेशल मानपुर पार कर गझंडी के आगे बासकटवा-नाथगंज के बीच घाट सेक्शन से गुजर रही थी। इसी बीच सुबह 5.17 बजे जोरदार आवाज के साथ भूस्खलन हुआ और कई चट्टान ऊंचाई से सरक कर रेल पटरी पर आ गए। रांची राजधानी स्पेशल का इंजन बोल्डर से टकरा गया। ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रैक पर चट्टान लुढ़कते देख इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने के कारण इंजन बेपटरी होने से बच गई।

घटना की जानकारी गझंडी पीडब्ल्यूआई ने धनबाद कंट्रोल को दी। फौरन दुर्घटना राहत टीम कोडरमा से घटनास्थल पर पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक पर गिरे बोल्डरों को हटाया गया। इस दुर्घटना में रांची राजधानी के काऊ केचर व अन्य पुर्जे क्षतिग्रस्त हो गए। सुबह करीब 8.05 बजे राजधानी के आगे और पीछे एक-एक इंजन जोड़ कर ट्रेन को घटना स्थल से रवाना किया गया।

चार घंटे देरी से धनबाद आई राजधानी
रांची राजधानी के ठीक पीछे नई दिल्ली-सियालदह राजधानी स्पेशल चल रही थी। दुर्घटना की वजह से डाउनलाइन बाधित हो गई। सियालदह राजधानी चार घंटे की देरी से यानी सुबह 6.18 बजे के बजाय सुबह 10.19 बजे धनबाद पहुंची। इसी तरह गाजीपुर सिटी-कोलकाता स्पेशल दो घंटे 35 मिनट, अजमेर-सियालदह स्पेशल दो घंटे 47 मिनट और जम्मूतवी-कोलकाता स्पेशल साढ़े तीन घंटे की देरी से धनबाद आई।

राजधानी में सवार डीआरएम इंजन से आए धनबाद
धनबाद डीआरएम आशीष बंसल नई दिल्ली-सियालदह राजधानी से धनबाद आ रहे थे। पिछले दिनों वे एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने दिल्ली गए थे। डीआरएम सीनियर डीईएन टू एलएम मीणा के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद डीआरएम को लाइट इंजन (खाली इंजन) से धनबाद लाया गया।

घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बनी टीम
धनबाद डिवीजन के पीआरओ पीके मिश्रा ने बताया कि भूस्खलन की वजह से यह दुर्घटना घटी। दुर्घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। बारिश के दिनों में घाट सेक्शन में भूस्खलन की घटनाएं होते रहती हैं। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए डीआरएम ने सीनियर डीएसओ अरविंद कुमार राय और सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन अमित कुमार की दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम जल्द इस संबंध में सुझाव देगी।

मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये
दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस और टैंकर की टक्कर में आठ की मौत
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 4120 नए मामले, चार की गई जान, 20 हजार के करीब एक्टिव केस
बिग ब्रेकिंग : पीसीसी की अहम् बैठक में शुरू हुई चुनावी एक्सरसाइज, देर रात बैठेगी चुनाव समिति, नामों को दिया जाएगा फायनल टच
बाबरी विध्वंस केस में 30 सितंबर को फैसला सुनाएगी सीबीआई अदालत, आडवाणी-जोशी को मौजूद रहने का आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 117 year old JRD school will be renovated from 36 lakhs 117 साल पुराने जेआरडी स्कूल का 36 लाख से होगा जीर्णोद्धार… विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल ने किया भूमिपूजन
Next Article सावधान: रूप बदल रहा है वायरस! तबाही मचाने वाला है कोविड का यह नया वैरियंट, देशभर में अलर्ट सावधान: रूप बदल रहा है वायरस! तबाही मचाने वाला है कोविड का यह नया वैरियंट, देशभर में अलर्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?