ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद की खोद डाले 40 कब्र: तस्वीरें बयां कर रहीं अमानवीयता की कहानी, जाने क्या है मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद की खोद डाले 40 कब्र: तस्वीरें बयां कर रहीं अमानवीयता की कहानी, जाने क्या है मामला

By Om Prakash Verma
Published: December 21, 2022
Share
रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद की खोद डाले 40 कब्र: तस्वीरें बयां कर रहीं अमानवीयता की कहानी, जाने क्या है मामला
रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद की खोद डाले 40 कब्र: तस्वीरें बयां कर रहीं अमानवीयता की कहानी, जाने क्या है मामला
SHARE

कोरबा। कोरबा में अवैध रेत खनन कर रहे माफिया लाशों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। रेत माफियाओं की जेसीबी शवों पर भी चलने लगी है। हालात यहां तक हो गए हैं कि सीतामढ़ी रेत घाट से करीब 40 कब्रें गायब हैं। कई कब्रें जर्जर हो गईं हैं और गिरने की स्थिति में हैं। ऐसा तब हो रहा है, जब घाट पर खनन पूरी तरह से बंद है। आरोप है कि खनन विभाग और पुलिस को सब पता है, इसके बावजूद उन्होंने आंख बंद कर रखी है। तस्वीरें उनकी अमानवीयता की कहानी को बयान कर रही हैं।

दरअसल, जब लोग अपने परिजनों की कब्र पर पहुंचे तो हैरान रह गए। सीतामढ़ी घाट किनारे कई लोगों के परिजनों की कब्रें जर्जर हो चुकी थीं। कई कब्रों का तो पता ही नहीं था। धीरे-धीरे बात फैली तो अन्य लोग भी अपने परिजनों की कब्र देखने के लिए पहुंचे। पता चला कि घाट से 30 से 40 कब्रें गायब हैं। कई कब्रें रेत के टीले पर लटक रही थीं, तो कई से शव तक बाहर आ गए थे। लोगों ने देखा कि घाट पर अवैध रूप से जेसीबी लगाकार रेत खनन किया जा रहा है।

रेत घाट पर खनन और अपने परिजनों की कब्रों की हालत देखकर लोग आक्रोशित हो गए। सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद भी पहुंच गए। लोगों ने विरोध शुरू किया तो रेत तस्कर ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। इसके बाद सभी लोग कोतवाली पहुंचे और शिकायत देकर मामला दर्ज कराया। लोगों का कहना है कि रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने घाट का गेट तक तोड़ दिया है। नदी से रेत चोरी करते-करते किनारे घाट तक आ गए हैं। उनके पूर्वजों की कब्र तक नहीं छोड़ रहे।

स्थानीय निवासी ऋषभ गिरी गोस्वामी ने बताया कि उसके पिता की मौत हुए 10 साल हो गए हैं। जहां उनकी कब्र बनाई गई थी, वहां से कुछ दिन पहले ही रेत तस्करों ने खुदाई कर कब्र को ही गायब कर दिया है। उससे वे काफी दु:खी है। उनका कहना है कि हर साल वे अपने परिजनों की समाधि पर पूजा पाठ करने जाते थे। वहीं वार्ड पार्षद सुफल दास मंहत ने चेतावनी दी है कि रेत तस्करों के खिलाफ अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो कोतवाली का घेराव किया जाएगा।

भिलाई चेम्बर ने जिंदगी न मिलेगी दोबारा का आगाज, सेंट थॉमस कॉलेज में स्टूडेंट्स को किया जागरुक
छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी ने की 25 वर्षों की सफल यात्रा, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई
Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, युवती के दूसरे प्रेमी ने पहले प्रेमी को इतना मारा की हो गई मौत
9वीं की छात्रा से शिक्षक व रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
नवा रायपुर में बनेगी साइंस सिटी, वैज्ञानिक कर सकेंगे शोध…. सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ विज्ञान के क्षेत्र में रचेगा इतिहास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ़: सरगुजा नरेश ने फिर जताया असंतोष
Next Article सीएम बघेल ने 74 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास सीएम बघेल ने 74 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?