ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रूस ने चंद घंटों में ही तबाह किए यूक्रेन के एयरबेस और सैन्य ठिकाने, रुकने के मूड में नहीं पुतिन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

रूस ने चंद घंटों में ही तबाह किए यूक्रेन के एयरबेस और सैन्य ठिकाने, रुकने के मूड में नहीं पुतिन

By @dmin
Published: February 24, 2022
Share
रूस ने चंद घंटों में ही तबाह किए यूक्रेन के एयरबेस और सैन्य ठिकाने, रुकने के मूड में नहीं पुतिन
रूस ने चंद घंटों में ही तबाह किए यूक्रेन के एयरबेस और सैन्य ठिकाने, रुकने के मूड में नहीं पुतिन
SHARE

मॉस्को (एजेंसी)। रूस ने हमले के पहले ही दिन यूक्रेन को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। कुछ ही घंटों में रूस की सेना ने यूक्रेन के एयरबेस और एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। रूस के विदेश मंत्री सेरगे लावरोव ने कहा कि यूक्रेन पर अब पूर्ण हमला शुरू हो गया है। बीते कई सप्ताह से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। अंत में आज सुबह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का ही ऐलान कर दिया। पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर प्रतिबंधों के ऐलान भी उसे युद्ध के लिए रोकने में सफल रहे। काफी दिनों से रूस ने यूक्रेन की सीमा पर डेढ़ से 2 लाख सैनिकों की तैनाती कर रखी थी।

गुरुवार सुबह ही पुतिन ने टेलीविजन पर देश के नाम संबोधन में कहा, ‘मैंने मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर फैसला ले लिया है। उनके इस ऐलान के तुरंत बाद जो बाइडेन समेत दुनिया भर के नेताओं ने उनकी निंदा शुरू कर दी। इसके अलावा भारत, अमेरिका और रूस समेत कई देशों का शेयर मार्केट धड़ाम से गिरने लगा। पुतिन के ऐलान के तुरंत बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में कई धमाके सुने गए। इसके अलावा कई अन्य शहरों में भी धमाके हुए हैं। यूक्रेन ने भी रूस के हमले की पुष्टि कर दी है। यूक्रेन के बॉर्डर गाड्र्स ने कहा कि रूस और बेलारूस की सीमा से हम पर हमला हो रहा है।

यूक्रेन ने भारत समेत दुनिया से की मदद की अपील
यूक्रेन के नेता वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि रूस की ओर से उनके देश के मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने नागरिकों से यह अपील भी की है कि वे डरें नहीं और हमारी जीत होगी। इससे पहले बुधवार को यूक्रेन ने एक महीने के आपातकाल का ऐलान कर दिया था। इसके अलावा आम नागरिकों को हथियार लेकर उतरने की अनुमति दी थी। यूक्रेन के विदेश मंत्री डिमित्रो कुलेबा ने ट्वीट किया, ‘पुतिन ने यूक्रेन पर पूरी तरह से हमले की शुरुआत कर दी है। शांतिपूर्ण यूक्रेनी शहरों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।

पुतिन बोले- नरसंहार रोकने के लिए किया है हमला
यूक्रेन ने कहा कि यह हमला है। यूक्रेन खुद की रक्षा करेगा और जीत हासिल करेगा। उन्होंने दुनिया से भी अपील करते हुए कहा कि व्लादिमीर पुतिन को रोका जाए। यह बेहद अहम समय है और अब ऐक्शन लेना होगा। इस बीच यूक्रेन के भारत में राजदूत ने भी अपील की है कि इंडिया चाहे तो स्थितियां सुधर सकती हैं। गौरतलब है कि पुतिन ने यूक्रेन के सैनिकों को भी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सैनिक हथियार रख दें और अपने घरों को लौट जाएं। पुतिन ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में जो नरसंहार हो रहा है, उसे रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।

त्वचा की देखभाल के लिए घर पर बनाएं नारियल तेल से फेस मास्क…
अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, एलएसी पर भारतीय सेना की करा रहा जासूसी, खुफिया एजेंसी ने भेजा अलर्ट
जमीन विवाद चचेरे भाई ने की 14 साल के नाबालिग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं लगेंगे ठेले, कलेक्टर का निर्देश… 15 हजार ठेले किए जाएंगे व्यवस्थित
जीवनदीप समिति की बैठक: विभिन्न कार्ययोजना पर समिति की सहमति… कलेक्टर ने कहा- उपचार और सुविधा के नाम पर कोई भी शिकायत नहीं मिले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एयर इंडिया का सरकार को बाय, अब नया महाराजा होगा टाटा, 70 साल बाद घर वापसी रूसी हमले के बाद यूक्रेन ने बंद किया एयरस्पेस, दिल्ली वापस लौटा एयर इंडिया का विमान
Next Article स्वावलंबन की राह में स्व-सहायता समूह अमलडीहा की महिलाएं…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?